दीपावली के शुभ मुहूर्त पर इन चीजों को अवश्य खरीदें, Diwali Shoping Offer, ज्योतिष आचार्यों के अनुसार दिवाली और दिवाली से पहले का मुहूर्त बहुत शुभ रहता है, आपको इन दिनों कुछ ऐसी आवश्यक रूप से चीजें खरीदनी चाहिए, ताकि धन की वर्षा आप पर होने लगे। आइए जानते हैं, Diwali पर कौन सी चीजें आप खरीद सकते हैं l

इन दिनों त्योहारों का मौसम आ चुका है। बाजार पूरी तरह से सज चुके हैं। Diwali आने से पहले बाजारों में एक अलग ही रौनक आ गई है। हालांकि दिवाली आने में अभी 13 दिन शेष हैं। लेकिन बाजार की रौनक अभी से ही काफी ज्यादा हो चुकी है। पूरे देश के शहरों में एक अलग सा ही नशा छाया हुआ है। दुकानों, माल, रेस्तरां तथा होटल इत्यादि दुल्हन की तरह सज चुके हैं।

ज्योतिषविदो के अनुसार दिवाली आने तक हर दिन शुभ संयोग है। लोग अकसर दिवाली पर वाहन, Property, ज्वेलरी तथा इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं। क्योंकि दिवाली पर एक तो अच्छे ऑफर मिल जाते हैं, साथ ही दिवाली पर खरीदी गई चीजें शुभ मानी जाती हैं।

Bigg Boss 16 Contestant List 2022

BH-Series वाहन मालिकों के लिए नए नियम जारी हुए

इसलिए लोग अच्छे मुहूर्त की वजह से दिवाली पर बढ़-चढ़कर खरीदारी करते हैं। आज की Post में हम आपको बताएंगे, कि आपको क्या-क्या चीज़े दिवाली पर खरीदनी चाहिए, ताकि लक्ष्मी माता की कृपा आप पर बनी रहे, जिससे आप मालामाल हो सकते हैं। आइए जानते हैं।

Diwali Shoping Offer

दिवाली से पहले क्या-क्या खरीदना शुभ रहता है?

ज्योतिष आचार्यों के अनुसार दिवाली और दिवाली से पहले का मुहूर्त बहुत शुभ रहता है। आपको इन दिनों कुछ ऐसी आवश्यक रूप से चीजें खरीदनी चाहिए, ताकि धन की वर्षा आप पर होने लगे। आइए जानते हैं, Diwali पर कौन सी चीजें आप खरीद सकते हैं:

  • दिवाली पर आपके द्वारा Property तथा Gold को खरीदना बहुत लाभदायक रहता है। इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है। मां लक्ष्मी की कृपा आप पर रहती है। जिससे आपकी दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की होती है।

  • इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक सामान, ज्वेलरी और वस्त्र खरीदना भी दिवाली पर शुभ माना जाता है। जिससे आपके घर में खुशियां बनी रहती हैं।

  • साथ ही खाद्य सामग्री, वाहन तथा अन्य खरीदारी भी diwali पर आपके लिए शुभ रहती है। इस वजह से आपके घर में सभी काम बन जाते हैं। क्योंकि शुभ मुहूर्त में खरीदी गई चीजें, अच्छी रहती हैं। जिनसे उनको कोई नुकसान नहीं होता है।

  • क्योंकि अक्सर देखा जाता है, कि अशुभ मुहूर्त में लोग चीजें खरीद लेते हैं। जिससे उन लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना उन्हें करना पड़ता है। नया वाहन खरीदने पर वाहन से मृत्यु का डर बना रहता है। इसी वजह से ज्योतिष आचार्य द्वारा वाहनों, Gold तथा अन्य उपयोगी वस्तुओं को खरीदने के लिए दिवाली का समय शुभ बताया है।

अपनी प्रतिभा से 14 साल के सद्दाम हुसैन ने किया धमाल

भूल कर भी 5G सिम अपग्रेड करने वाली Link पर क्लिक ना करें

ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ द्वारा निर्धारित तारीखों के अनुसार यह यह चीजें खरीदनी चाहिए

देश के जाने-माने ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने बताया कि लोगों को ऐसे ही दिवाली से पहले खरीदारी नहीं करनी चाहिए। बल्कि निर्धारित तारीख के अनुसार ही, चीजें खरीदनी चाहिए। जैसे 11 अक्टूबर 2022 को सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, राजयोग का योग संयोग है। जिस वजह से इस दिन property और स्वर्ण आभूषण खरीदना शुभ हो सकता है।

जबकि अन्य चीजें इस दिन ना खरीदें। ऐसे ही ज्योतिषाचार्य पंडित पुरुषोत्तम गौड़ ने 11 अक्टूबर 2022 से लेकर 24 अक्टूबर 2022 दिवाली तक, लोगों को क्या-क्या खरीदना चाहिए, कि एक लिस्ट जारी की है। अगर आप इस अनुसार चीजों को खरीदते हैं। तो आप निश्चित ही सुखी और समृद्ध रहेंगे और मां लक्ष्मी की आप पर कृपा बनी रहेगी। आइए जानते हैं कि किस दिन, कौन सी चीज़े खरीदना हमारे लिए शुभ हो सकता है।

  • 11 अक्टूबर 2022 को सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, राजयोग का योग संयोग है। इस वजह से इस दिन प्रॉपर्टी और gold खरीदना आपके लिए लाभकारी हो सकता है। कृपया इसके अलावा अन्य चीजों की खरीदारी इस दिन ना करें। नहीं तो ऐसी चीजें खरीदना अशुभ हो सकता है।

  • 12 अक्टूबर 2022 को राजयोग तथा स्वार्थ सिद्धि का योग संयोग है। इसलिए इस दिन आप electronic items (जैसे कि मोबाइल फोन, लैपटॉप, डिजिटल वॉच इत्यादि) तथा ज्वेलरी खरीद सकते हैं। ज्वेलरी में यहां सोना चांदी व अन्य धातुओं की चीजें शामिल हैं। आप केवल इन्हीं चीजों को इस दिन खरीद सकते हैं।

  • 13 अक्टूबर 2022 को करवा चौथ पड़ता है। जिस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं। इस दिन कृतिका, रोहिणी नक्षत्र तथा सिद्धि योग का योग संयोग है। इस दिन आपके लिए Jewellery तथा वस्त्रों को खरीदना शुभ होता है।

  • 14 अक्टूबर 2022 को कुमार योग का योग संयोग बैठता है। इसकी वजह से इस दिन आप electronic items, भूमि तथा वाहन खरीद सकते हैं। इसके अलावा अन्य चीज इस दिन ना खरीदें। नहीं तो आपके लिए यह नुकसानदायक हो सकता है।

  • 15 अक्टूबर 2022 को मृगशिरा नक्षत्र और वह आर्यन योग का संयोग है। इसलिए इस दिन आप इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा वाहनों की खरीदारी कर सकते हैं। जो कि आपके लिए बहुत ही लाभकारी होगी।

  • 16 अक्टूबर 2022 को रवि और बुधादित्य योग का संयोग है। जिससे इस दिन आप खाद्य सामग्री तथा वाहनों को ही खरीद सकते हैं। क्योंकि यह चीजें ही इस दिन शुभ मानी जाती हैं।

  • 17 अक्टूबर 2022 को शिव योग तथा पुनर्वसु नक्षत्र का योग संयोग है। जिससे आप इस दिन स्वर्ण आभूषण और कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। जो कि आपके लिए बहुत ही शुभ होगी।

  • 18 अक्टूबर 2022 को मंगल पुष्य नक्षत्र सुबह 5:12 से अगले दिन बुधवार 8:02 तक है। यह दिन भूमि, वाहन, प्रॉपर्टी तथा बहीखाता के लिए शुभ होता है। इन चीजों को खरीद कर इस दिन आप मालामाल हो सकते हैं।

  • 19 अक्टूबर 2022 को पुष्य नक्षत्र का योग संयोग है। जिससे आप इस दिन कोई भी आभूषण खरीद सकते हैं।

  • 20 अक्टूबर 2022 को अश्लेषा नक्षत्र तथा शुभ योग का सहयोग है। जिससे आप इस दिन इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं। इनकी खरीदारी आपके लिए लाभकारी हो सकती है।

  • 21 अक्टूबर 2022 को स्वार्थ सिद्धि और कुमार योग का संयोग है। इसलिए इस दिन आप इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन तथा आभूषण की खरीदारी कर सकते हैं।

  • 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस पड़ता है। जिस वजह से इस दिन त्रिपुष्कर योग का संयोग है। जिससे आप इस दिन सुबह से लेकर रात तक सभी खरीदारी कर सकते हैं।

  • इस दिन कोई भी खरीदारी करने पर आपको लाभ ही प्राप्त होगा। क्योंकि यह दिन बड़ा ही शुभ मुहूर्त में माना जाता है।

  • 23 अक्टूबर 2022 को उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र पड़ता है। जोकि स्वार्थ अमृत सिद्धि योग संयोग का हिस्सा है। इसलिए इस दिन आप भूमि, वाहन तथा आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं।

  • 24 अक्टूबर 2022 का दिन बड़ा खास है। इस दिन diwali का त्यौहार पड़ता है। इस दिन हस्त्र, चित्रा नक्षत्र का संयोग पड़ता है। इस दिन आप सभी खरीदारी कर सकते हैं। क्योंकि यह दिन भी बड़ा शुभ मुहूर्त में आता है।

ज्योतिषाचार्य पंडित दामोदर प्रसाद शर्मा जी के अनुसार 22 अक्टूबर 2022 को धनतेरस और 24 अक्टूबर 2022 को दिवाली का बड़ा ही शुभ मुहूर्त है। इस दिन आप कोई भी खरीदारी कर सकते हैं। क्योंकि यह दिन अबूझ मुहूर्त में होगा। लेकिन सभी ख़रीदारियां प्रत्येक मुहूर्त में शाम तक ही सही मानी जाएंगी। शाम के बाद की गई खरीदारी अशुभ मुहूर्त में आती है।