Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana 2022 में 7 नवंबर तक आवेदन मे सुधार कर होंगे, CM Divyang Scooty Yojana Form Correction, राजस्थान दिव्यांग स्कूटी योजना के आवेदन फॉर्म में फिर से सुधार करने का मौका दिया गया है, सभी आवेदक 7 नवंबर 2022 तक Mukhyamantri Divyang Scooty Yojana के फॉर्म में सुधार कर सकते हैं
राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य के नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की सरकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है। साल 2021 में दिव्यांग स्कूटी योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना के तहत राज्य के दिव्यांग लोगों को सरकार की ओर से फ्री में स्कूटी दी जाएगी। साल 2021 में इस योजना के द्वारा दिव्यांगों को लगभग 2000 Scooty का वितरण किया गया था।
पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी इस योजना के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जिसके लिए उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 30 सितंबर 2022 तक का समय दिया गया था। लेकिन अब सरकार द्वारा 7 नवंबर तक ऑनलाइन विंडो फिर से खोली गई है।
जिन भी उम्मीदवारों के द्वारा CM Divyang Scooty Vitran Yojana 2022 के लिए आवेदन करते समय कोई गलती हुई है, तो उसे आवेदन फॉर्म में सुधार का मौका दिया जा रहा है। यदि आप भी अपने आवेदन फॉर्म में सुधार करना चाहते हैं, तो अंतिम तिथि से पहले कर सकते हैं। चलिए पोस्ट के माध्यम से पूरी जानकारी विस्तार से जानते हैं।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
इस बार 5000 Scooty वितरण की घोषणा की गई है।
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 को राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा जारी किया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा वर्तमान बजट सत्र 2022-23 मे क्योंकि Scooty की संख्या 2000 से बढ़ाकर 5000 की गई है। इसलिए इस योजना के लिए बजट राशि भी बढ़ाई गई है।

राज्य सरकार के द्वारा शुरू की गई इस योजना से हजारों दिव्यांग उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा। अगर दिव्यांग व्यक्ति के पास पहले से कोई दुपहिया या तिपहिया वाहन है, तो उसे mukhymantri Free Scooty Yojana 2022 का लाभ नहीं मिल पाएगा। इसके अलावा यह योजना सिर्फ राजस्थान के आवेदकों के लिए ही है, इसलिए बाहरी राज्य के दिव्यांग लोगों को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
इस प्रकार से आवेदन फॉर्म में सुधार करें।
जिन उम्मीदवारों द्वारा भी मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 में ऑनलाइन आवेदन किया गया है, केवल वे उम्मीदवार ही आवेदन में गलती होने पर त्रुटि सुधार कर सकते हैं। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उपनिदेशक एलडी पवार ने बताया कि इस योजना मे आवेदन की त्रुटि सुधार के लिए 7 नवंबर तक ऑनलाइन विंडो खोली गई है।
आइए स्टेप बाय स्टेप mukhymantri Divyang Scooty Yojana 2022 मे त्रुटि सुधार करने की प्रक्रिया को जानते हैं।
इसके लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट के होम पेज पर आपको SSO ID से लॉगइन करना होगा।
लोगिन करने के बाद आपको करेक्शन विंडो में जाना होगा।
Correction Window में आप गलती को सुधार सकते हैं।
त्रुटि सुधार करने के बाद, उसके साक्ष्य के रूप में आपको डॉक्युमेंट्स अपलोड करना होगा, जिसके बाद ऑनलाइन त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
इसके बाद उम्मीदवारों को अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकलवाना होगा और इस प्रिंटआउट को जिला कार्यालय में प्रस्तुत करना होगा।
इस प्रकार आपकी मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 मे त्रुटि सुधार की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
CM Divyang Scooty Yojana मे कब तक स्कूटी मिलेगी
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आवेदन करने के बाद उम्मीदवार इसी बात को लेकर परेशान है, कि कब तक सीएम दिव्यांग फ्री स्कूटी योजना मे 5000 स्कूटी मिलेगी। विभाग द्वारा बताया गया है, कि अभी 7 नवंबर तक त्रुटि सुधार का कार्यक्रम चलेगा l जिसके बाद कमेटी द्वारा आवेदकों के application form की जांच की जाएगी।
Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2022
राजस्थान अनुप्रति योजना 2022 स्कॉलरशिप (1 लाख) आवेदन एवं योग्यता
आवेदन पत्रों की जांच करने में लगभग 1 माह का समय लगेगा। जिसके बाद 5000 दिव्यांगों को विभिन्न जिलों में से चयनित किया जाएगा। चयनित हो जाने के बाद इन दिव्यांगों को राज्य के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत जी द्वारा स्कूटी दे दी जाएगी।
इस सारी प्रक्रिया में लगभग 2 से 3 माह का समय लगेगा। जिसके बाद मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना 2022 पूरी हो जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस योजना से जुड़ी नई जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह योजना की ऑफिशल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं।
