मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए रजिस्ट्रेशन 7 मई 2022 तक करवा सकेंगे, अगर आपने अभी तक Mukhyamantri chiranjeevi yojana के लिए आवेदन नहीं किया है तो आप 7 मई तक कर देवे, Mukhyamantri chiranjeevi yojana से जुड़ी सम्पूर्ण जानकारी दिखे हिंदी में |

आम जनता के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की गई है, जिनमें से एक मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना भी है l इस योजना के तहत प्रति परिवार के लिए पहले 5 लाख रुपए का बीमा कवर किया जाता था, लेकिन सरकार के द्वारा बीमा राशि को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया गया है l यानी रजिस्टर्ड परिवार अब 10 लाख तक का इलाज फ्री में करवा सकेंगे l

One Nation One Ration Card Scheme

इस योजना के तहत बड़े स्तर पर प्राइवेट Hospitals को शामिल किया गया है l जो भी परिवार chiranjeevi yojana rajasthan का लाभ ले रहे हैं, उनके लिए इस योजना को रिन्यू कराना जरूरी है l चलिए जान लेते हैं लाभार्थियों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ लेने के लिए किन बातों का ध्यान रखना है l

7 मई 2022 तक करवाना होगा योजना को रिन्यू

जो भी परिवार मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले रहे हैं और उनकी चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की अवधि 30 अप्रैल 2022 को समाप्त हो रही है, उन्हें 7 मई 2022 से पहले चिरंजीवी योजना को रिन्यू कराना होगा l

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

खाद्य सुरक्षा योजना के लिए आवेदन संख्या पहुंची 9 लाख के पार

यानी फिर से chiranjeevi yojana के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा l यदि कोई भी परिवार 7 मई 2022 तक इस योजना को रिन्यू नहीं करवाता है, तो उसे 8 मई 2022 से मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा l

इस प्रकार से करवा सकते हैं योजना में Registration

  • जो भी लाभार्थी Mukhyamantri chiranjeevi yojana-https://chiranjeevi.rajasthan.gov.in/#/home के तहत रजिस्ट्रेशन करवाना चाहता है, वह नजदीकी ई-मित्र पर जाकर करवा सकता है l  

  • लाभार्थी अपनी एसएसओ आईडी से रजिस्ट्रेशन करवा सकता है l

  • इसी के साथ-साथ लाभार्थी के पास जन आधार कार्ड नंबर या जनाधार पंजीयन रसीद नंबर होना अनिवार्य है l

राजस्थान अनुप्रति योजना 2022

  • जो परिवार इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, वह प्रति वर्ष मात्र ₹850 की प्रीमियम राशि का भुगतान करके इस योजना से जुड़ सकते हैं l

  • मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Official Website का विजिट कर सकते हैं l

इन परिवारों के लिए मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को रिन्यू करवाना नहीं है जरूरी

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर छोटे लाल गुर्जर के अनुसार कुछ विशेष परिवारों को Mukhyamantri chiranjeevi Yojana का लाभ लेने के लिए योजना को रिन्यू करवाना जरूरी नहीं है l जिनमें

राज्य के राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम में पंजीकृत परिवार और सामाजिक, आर्थिक एवं जाति आधारित जनगणना 2011 में चयनित परिवार शामिल है l

Rajasthan Old Age Pension Scheme

NOTE – राज्य के सभी सरकारी कार्यालय में कार्यरत संविदा कर्मचारी, कोविड-19 महामारी में अनुदान प्राप्त परिवार और लघु एवं सीमांत कृषक निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा कर मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ ले सकते हैं l मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के लिए पात्रता, नए रजिस्ट्रेशन व अन्य अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं l