MP TET 2021 Application Form Re-Open हुए, जिन candidates ने MP TET 2021 के लिए आवेदन नहीं किया वे 28 दिसम्बर 2021 तक आवेदन कर सकते है, MPPEB द्वारा MP TET 2021 के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने का अंतिम अवसर दिया गया है |

MP TET Form 2021 – मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ( MPPEB ) के द्वारा जनवरी-फरवरी 2020 में मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की गई थी l MPTET के माध्यम से मध्यप्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक भर्ती की जानी थी l इसीलिए काफी संख्या में इच्छुक उम्मीदवारों ने आवेदन भी किए थे l

Indian Navy में निकली भर्ती-

परंतु कुछ कारणवश मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल के द्वारा MPTET का आयोजन नहीं करवाया गया l काफी लंबे समय से छात्र परीक्षा का इंतजार भी कर रहे हैं l हाल ही में ही मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा एमपी टेट से संबंधित एक नोटिस जारी किया है l नोटिस के अनुसार मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू की जा चुकी हैं l

MPTET FORM Re-Open Application  Date

जो भी छात्र पहले आवेदन करने से वंचित रह गया था, वह छात्र अब मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l लेकिन ध्यान रहे जिस छात्र ने पहले मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन कर दिया था उन्हें अब फिर से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है l आइए जानते हैं कि MPTET FORM Re-Open Application Date क्या है और MPTET 2021 के तहत आवेदन किस प्रकार से करना है l

MPTET Form 2021 Application Date

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा एमपी टेट 2021 के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दी गई है l इच्छुक उम्मीदवार एमपी टेट के लिए आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन जरूर कर दे l आइए जानते हैं कि MPTET Form Application Date  क्या है l

आवेदन शुरू होने की तिथि

14 दिसंबर 2021

आवेदन करने की अंतिम तिथि

28 दिसंबर 2021

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि

28 दिसंबर 2021

आवेदन में त्रुटि सुधार करने की अंतिम तिथि

2 जनवरी 2022

एमपी टेट परीक्षा तिथि

मार्च 2022 (अनुमानित)

MPTET 2021 Form भरने के लिए Eligibility

MPTET परीक्षा के लिए आवेदन हेतु मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा कुछ पात्रता निर्धारित की गई है l जो छात्र मध्य प्रदेश के प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक बनना चाहते हैं तो 12th Class 50% अंकों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है l इसी के साथ- साथ 2 वर्षीय Diploma In Elementary Education होना भी अनिवार्य है l

NPCIL में विभिन्न पदों पर निकली भर्ती

यदि आप MPTET फॉर्म भरने के लिए शैक्षणिक योग्यता के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप संबंधित विभाग की Official website से Educational Qualification के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l 

MPTET 2021 Application fee

मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग के द्वारा मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क भी निर्धारित किया गया है l आइए जान लेते हैं कि कैटेगरी के आधार पर आवेदन शुल्क क्या निर्धारित किया गया है l

सामान्य श्रेणी/ बाहरी राज्य के छात्र

600

आरक्षित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क

300

पोर्टल शुल्क

60

फॉर्म में त्रुटि सुधार शुल्क

70

Note – 

  • यदि किसी छात्र ने पूर्व में मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के तहत आवेदन किया था और उसके आवेदन फॉर्म में त्रुटि हो गई थी, तो ऐसे छात्र को आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार का मौका दिया गया है l 

  • जिन छात्रों ने पूर्व में MPTET के लिए आवेदन दे दिया था उन्हें अब फिर से आवेदन देने की आवश्यकता नहीं है l 

राजस्थान Roadways में 398 पदों पर होगी नई भर्ती

How To Apply For MPTET 2021 

  • जो भी Candidate मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन करने के इच्छुक है, वह विभाग की Official website के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं l

  • हम आपको अधिकारिक वेबसाइट का लिंक दे देंगे जिसके माध्यम से आप एमपी टेट 2021 के लिए आवेदन कर सकेंगे l

  • एमपी टेट 2021 के तहत आवेदन करने से पहले छात्र एक बार Official Notification को डाउनलोड अवश्य कर लें l ऑफिशल नोटिफिकेशन डाउनलोड करके पढ़ने के बाद ही आवेदन करें I

MPTET EXAM Date

  • मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा 2021 का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा l इसीलिए सभी छात्र अपनी तैयारी करते रहे l

  • यदि MPTET EXAM Date में कुछ बदलाव होता है, तो हमारे द्वारा आप को सबसे पहले जानकारी दे दी जाएगी l

  • मध्य प्रदेश अध्यापक पात्रता परीक्षा का प्रवेश पत्र विभाग के द्वारा परीक्षा से कुछ दिन पहले ही Official website पर अपलोड किया जाएगा l इसलिए सभी छात्र अधिकारिक वेबसाइट का Visit अवश्य करते रहे l

Official Website 

http://peb.mp.gov.in/