Twitter Company मे 5000 से ज्यादा Employees ने छोड़ी नौकरी, Twitter Company के नए मालिक ने अब तक करीब 5000 से ज्यादा कर्मचारियों को निकाला, यहाँ से जानिए Twitter Company के मालिक एलन मस्क फिर से कितने कर्मचारियों को नौकरी देगा |

अभी हाल में Twitter Company को एलन मस्क ने खरीद लिया है। जिसके बाद से ट्विटर कंपनी में भूचाल आ गया। क्योंकि पिछले 3 हफ्तों में लगभग 5000 कर्मचारी कंपनी को छोड़ चुके हैं। ऐसा एक तो Elon Musk के द्वारा की गई कंपनी में छटनी के कारण हुआ है।

जबकि दूसरा कारण कर्मचारियों को हर शुक्रवार को अपने काम का विवरण भेजने को कहा गया है। चलिए इस पोस्ट के जरिए पूरा मामला जान लेते हैं आखिर क्यों हजारों कर्मचारियों ने नौकरी छोड़ दी है और आने वाले समय में कंपनी पर इसका क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

ट्विटर कंपनी में पहले लगभग 7500 कर्मचारी काम करते थे।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Twitter Company में पहले 7,500 लोग विभिन्न पदों पर काम करते थे। लेकिन जब से Elon Musk ने ट्विटर कंपनी को खरीदा है, तब से लेकर अब तक लगभग 5000 कर्मचारी कंपनी को छोड़ चुके हैं। ऐसा एक तो Elon Musk के रवैया के कारण हुआ है। क्योंकि उन्होंने आते ही कर्मचारियों की छटनी का कार्यक्रम शुरू कर दिया था।

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

Rajasthan Board Class 9th to 12th Half Yearly Exam Time Table 2022

Railway Group D Result 2022 को लेकर हुआ बड़ा ऐलान

बता दें कि अब कंपनी में 2,500 Employees ही हैं। लेकिन इन कर्मचारियों को भी एलन मस्क ने कहा है, कि अपने किए गए हर काम का विवरण हर शुक्रवार को आप को भेजना होगा। Work का विवरण ना भेजने वाले कर्मचारियों को कंपनी से निकाल दिया जाएगा। इससे कंपनी के काफी कर्मचारियों में डर का माहौल है। लेकिन एलन मस्क की यह बात वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप ही है।

Twitter Company में अब जल्द ही नए पदों पर भर्ती की जाएगी।

अभी तक ट्विटर कंपनी में Engineering और बिक्री से संबंधित पदों पर भर्ती नहीं की जाती थी। लेकिन एलन मस्क के सीईओ बनने के बाद उन्होंने घोषणा की है, कि अब जल्द ही इंजीनियरिंग और बिक्री के पदों के लिए भी भर्तियां की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि Software बनाने वाले हर इंजीनियर को मैं सलाम करता हूं। उनको हमारी कंपनी में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इसके अलावा अन्य विभिन्न पद भी Twitter Company में खाली पड़े हैं। क्योंकि पिछले 3 हफ्तों से लगभग 5000 Post कंपनी में खाली हो चुके हैं, जिनमें कुछ पद तो काफी अहम है।

More than 5000 Employees left the job in Twitter Company

यह सभी पद Elon Musk के ट्विटर कंपनी के CEO बनने के बाद खाली किए गए। क्योंकि काफी कर्मचारी उनकी नई पॉलिसी के कारण नाराज थे। इसलिए काफी कर्मचारियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया था।

656 रूपये मे प्राप्त कर सकते हैं ट्विटर पर Blue Tick

आपने भी अक्सर बड़े ट्विटर अकाउंट पर Blue Tick देखा होगा, जोकि ज्यादा Followers को मिलने वाले अकाउंट को ही मिलता है। यानी जिस अकाउंट पर ज्यादा Followers होते हैं, उनको ही ब्लूटिक दिया जाता है।

कुछ दिन पहले एलन मस्क द्वारा ब्लू टिक देने की एक नई योजना की घोषणा की गई थी। जिसमें ब्लु टिक Relaunch करना था। पहले यह योजना 29 नवंबर से शुरू की जानी थी। जिसमें लोग 656 रूपये महीना देकर ब्लूटिक पा सकते थे।

Rajasthan CET परीक्षा में 27 लाख से अधिक आवेदन भरे गए

FIITJEE Talent Reward Exam 2022

Blue Tick के अलावा आपको ओर भी अन्य कलर के टिक लेने का Option भी था। इस योजना के जरिए Fake Account को खत्म करना था। लेकिन एलन मस्क द्वारा यह योजना बाद के लिए टाल दी गई।

Texas में नहीं होगा, ट्विटर का मुख्यालय।

Elon Musk द्वारा हाल में घोषणा की गई है, कि ट्विटर कंपनी का मुख्यालय Texas में नहीं कर रहे हैं। क्योंकि यह अफवाह भी उड़ रही थी, जैसे उन्होंने Tesla Company के साथ किया था, वैसे ही वह ट्विटर कंपनी के साथ भी कर सकते हैं। उन्होंने टेस्ला कंपनी का मुख्यालय भी टेक्सास में कर दिया था। जब वे Tesla Company के सीईओ बने थे। इस प्रकार ट्विटर कंपनी खरीदने के बाद भी यह अफवाह उड़ने लगी थी, कि जल्द ही ट्विटर कंपनी का Headquarter टेक्सास में हो सकता है।