आपके मोबाइल पर बिजली कनेक्शन काटने का फर्जी संदेश आए तो सावधान रहें, आजकल बिजली Connection काटने के नाम से भी लोगो से ठगी की जा रही है, बिजली विभाग ने भी उपभोक्ताओं को ऐस फर्जी सन्देश से सतर्क रहने का आग्रह किया है, विधुत विभाग कभी भी ऐसे मैसेज नहीं भेजेगा |
हम सभी जानते ही हैं कि आए दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई प्रकार की खबरें वायरल होती रहती है l कुछ खबरें ऐसी होती हैं, जो सच पर आधारित होती है, लेकिन कुछ खबरें ऐसी होती हैं जिनका कोई आधार भी नहीं होता है और उन्हें जानबूझकर वायरल किया जाता है l
4 मई को LIC IPO खुलेगा
हाल ही में ही राजस्थान के कुछ विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कनेक्शन काटने के संदेश मोबाइल फोन पर प्राप्त हो रहे थे, जिस के संबंध में हाल ही में ही सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान के द्वारा एक जानकारी दी गई है l चलिए जान लेते हैं कि सूचना एवं जनसंपर्क विभाग राजस्थान के द्वारा आम जनता के लिए क्या दिशा निर्देश दिए गए हैं l
DIPR Rajasthan Fact Check के द्वारा वायरल संदेश के संबंध में विद्युत उपभोक्ताओं के लिए दिए गए हैं दिशानिर्देश
राजस्थान के विद्युत उपभोक्ताओं को बार-बार यह मैसेज आ रहे थे कि उनका बिजली कनेक्शन जल्द ही काट दिया जाएगा l क्योंकि विद्युत उपभोक्ताओं का पिछले महीने का बिजली का बिल अपडेट नहीं हुआ है l मैसेज में यह भी कहा गया है कि जल्द से जल्द इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर से कांटेक्ट कीजिए l संदेश में इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर का नंबर भी लिखा हुआ थाl
इसी मैसेज के संबंध में DIPR FACT CHECK RAJASTHAN के द्वारा यह टिप्पणी की गई है कि यदि किसी भी विद्युत उपभोक्ता को JAVVNL की ऑफिशियल सेंडर आईडी के इलावा किसी अन्य नंबर से बिजली कनेक्शन काटने से संबंधित कोई संदेश प्राप्त होता है, तो उस से विद्युत उपभोक्ता सतर्क रहें और नजरअंदाज करें l
पिछले 5 साल में 2.1 करोड़ नौकरियां खत्म हुई
हो सकता है कि यह संदेश विद्युत उपभोक्ताओं के साथ फ्रॉड करने के मकसद से भेजा जा रहा हो l इसलिए कोई भी विद्युत उपभोक्ता संदेश में लिखें इलेक्ट्रिसिटी ऑफिसर के फोन पर कॉल करके किसी प्रकार की पर्सनल जानकारी ना दें l
