मीराबाई चानू ने दिलाया भारत को टोक्यो ओलंपिक 2020 में मेडल, भारत की और से मीराबाई चानू ने पदक जीतकर रचा इतिहास, Tokyo Olympics 2020 में मीराबाई चानू ने49 किलोग्राम वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया है, मीराबाई चानू का जीवन परिचय जाने |
जैसे-जैसे समय बदलता जा रहा है, वैसे ही हमारे भारत में लड़कियां दिन रात तरक्की कर रही हैं | वैसे तो हमारे भारत की ऐसी बहुत सी बेटियां हैं जिन्होंने विदेशों में भारत का नाम रोशन किया है और अनेकों मेडल भारत के नाम किए हैं | आज के समय में हमारे देश की बेटियां हर एक खेल में आगे हैं, और इसीलिए उन्हें पूरी दुनिया में जाना जाता है |
आज हम आपको ऐसी ही एक भारत की बेटी के बारे में बताएंगे, जिसका नाम मीराबाई चानू हैं | मीराबाई चानू भारत में स्थित मणिपुर की रहने वाली हैं, और उन्होंने हाल ही में हुए Tokyo Olympics में भारत को Medal दिला कर इतिहास रच दिया हैं |
भारत की मीराबाई चानू ने रचा इतिहास
मीराबाई चानू ने हाल ही में हुए Tokyo Olympics में भारत को पहला पदक जीता हैं | मीराबाई चानू की वजह से भारत को पहली बार Tokyo Olympics में कामयाबी हासिल हुई है |Mirabai Chanu ने Weightlifting में Silver Medal जीता हैं | हम आपको बता दें की Snatch के पश्चात मीराबाई चानू दूसरे नंबर पर थी और इसके बाद Clean and Jerk के पहले प्रयास में ही मीराबाई चानू ने 110 किलोग्राम वजन उठाने में कामयाबी हासिल की | मीराबाई चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में अपना दूसरा स्थान हासिल किया |
दूसरा स्थान हासिल करने पर उन्हें Silver Medal मिला यह हमारे देश के लिए बहुत ही ज्यादा गर्व की बात हैं | जब मीराबाई चानू ने दूसरा प्रयास किया तो दूसरे प्रयास में मीराबाई चानू 115 किलोग्राम वजन उठाने में सफल रही | लेकिन वह तीसरे प्रयास में बिल्कुल नाकाम रही | सभी को इस बात की खुशी है, कि उन्होंने Tokyo Olympics में रजत पदक जीता हैं |
मीराबाई चानू रजत पदक जीतने वाली बनी दूसरी महिला
मीराबाई चानू पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला बनी है | इससे पहले Karnam Malleswari ने सन 2000 में Sydney Olympics में कांस्य पदक जीता था | Mirabai Chanu ने कुल 202 किलो वजन उठाकर अपना दूसरा स्थान हासिल किया हैं | Snatch में मीराबाई चानू ने दूसरे प्रयास में 89 तथा Clean and Jerk में दूसरे प्रयास में ही 115 किलो वजन उठाया हैं | यह पूरे देश के लिए बहुत ही ज्यादा गर्व की बात है, कि मणिपुर में रहने वाली मीराबाई चानू ने Tokyo Olympics 2020 में Silver Medal हासिल करके भारत का नाम ऊंचा किया है |
