यदि आप मैच देखने के शौकीन हैं तो आपको पता ही होगा कि आज MI vs RCB IPL 2021 का मैच खेला जाएगा और हाल ही में क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव ने एक इंटरव्यू के दौरान आईपीएल की पिच पर रोहित शर्मा की कामयाबी के बारे में बताते हुए बहुत से राज खोले हैं। जिन्हे देखकर लगता है आज मुंबई ही जीतेगा |
आज IPL 2021 का पहला मैच है और यह ओपनिंग मैच मुंबई इंडियंस तथा रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम के बीच में खेला जाएगा और इस मुकाबले में कौन सी टीम जीतती है। यह तो जब प्लेयर मैदान पर उतरेंगे उसके बाद ही पता चल सकता है।
अब हम आगे आपको कुछ ऐसा बताएंगे। जिससे आपको यह लगेगा कि आज मुंबई इंडियंस टीम की जीत पक्की है।
MI vs RCB- IPL 2021 का पहला मैच 09 अप्रैल को
आज 9 अप्रैल 2021 को आईपीएल का पहला मैच खेला जाएगा। जो कि मुंबई इंडियंस तथा रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु टीम के बीच में आयोजित होगा और इस मैच से पहले एक इंटरव्यू हुआ था। जिसमें सूर्यकुमार यादव ने उस इंटरव्यू के दौरान आईपीएल पिच पर रोहित शर्मा की कामयाबी के बारे में बहुत से राज खोले हैं उन्होंने यह भी बताया है कि रोहित शर्मा एक बहुत ही कामयाब कप्तान हैं
और उन्होंने ऐसा कुछ भी बताया है। जो कि रोहित शर्मा के अलावा बाकी खिलाड़ियों में नहीं है और यही चीज रोहित शर्मा को दूसरे खिलाड़ियों से काफी अलग बनाती है।
सूर्य कुमार ने रोहित शर्मा के बारे में बताई यह सबसे बड़ी खूबियां
क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने रोहित शर्मा के बारे में बताया कि मुझे तो लगता है कि रोहित शर्मा बिल्कुल कमाल का काम कर रहे हैं नतीजा सबके सामने ही है। कि मुंबई इंडिया अब तक पांच आईपीएल खिताब जीत चुकी है और सूर्यकुमार यादव ने यह भी बताया है कि आईपीएल मैच में रोहित शर्मा का काफी अहम योगदान रहा है और इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि रोहित शर्मा क्रिकेट की फील्ड में जैसे दिखते हैं वह मैदान के बाहर उससे काफी जगह अलग हैं। फील्ड पर तो हर किसी ने उन्हें देखा ही है कि वह हर एक हालातों को आसानी से काबू कर लेते हैं। सूर्यकुमार ने कहा कि मैदान के बाहर तो रोहित शर्मा और भी ज्यादा परफेक्ट हैं।
उनका स्वभाव काफी ज्यादा मजाकिया है और वह फैन लविंग ( Fan Loving ) है। जो उन्हें अपने साथ खेलने वाले बाकी सभी खिलाड़ियों के साथ जोड़ता है और उन्होंने यह भी कहा कि मुझे तो ऐसा लगता है कि जिस प्रकार रोहित शर्मा खेलते हैं। तो उस प्रकार तो अबकी बार भी मुंबई इंडियंस की ही जीत होगी। सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि रोहित शर्मा का खेलने का तरीका और बाकी खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग है। यह एक बहुत ही शानदार खिलाड़ी हैं इसीलिए उन्होंने पहले से ही यह कह दिया है कि आज मुंबई इंडियन की जीत पक्की है।
क्रिकेटर रोहित शर्मा के सामने आज RCB का बड़ा चैलेंज
जैसे कि आप जानते है RCB Banglore की टीम भी काफी मजबूत टीम है और इस बार RCB ने कई नए अच्छे खिलाडी ख़रीदे है | उनमे से एक है ग्लेन मैक्सवेल | Glenn Maxwell गत आईपीएल में पंजाब की साइड दे खेले थे लेकिन अपनी प्रतिभा के साथ न्याय नहीं कर सके लेकिन इसके बावजूद भी RCB ने 14.25 करोड़ में ख़रीदा है | क्योकि सब जानते है कि ग्लेन मैक्सवेल जैसे खिलाडी कभी भी मैच में पासा पलट सकते है | तो ऐसी condition में रोहित शर्मा को RCB से कड़ी चुनौती मिलने वाली है |
रोहित शर्मा एक सबसे ज्यादा आईपीएल खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं 2013 में रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस की कमान संभाली थी। 8 सीजन पूरे हो चुके है और रोहित शर्मा लगातार जीतते आ रहे हैं।
रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस शुरू से ही बहुत शानदार रही है अब देखना यह है कि इनकी परफॉर्मेंस हमेशा की तरह शानदार रहेगी या फिर 8 साल से जो यह परफॉर्मेंस कर रहे हैं उसमें कुछ बदलाव आएंगे। रोहित शर्मा की परफॉर्मेंस के बारे में तो हमें आज का मैच देखने के बाद ही पता लग सकता है।
