MBBS तथा BDS Counselling Round 2nd Result 2022,Neet UG 2022 Second Round Counselling, NEET UG 2022 Round 2nd की काउंसलिंग के लिए सेड्यूल में बदलाव किया गया है, नीट यूजी की काउंसलिंग का परिणाम यहाँ से देखे,
मद्रास हाई कोर्ट के निर्देशों का पालन करते हुए मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) के द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें NEET UG 2022 Round 2nd की काउंसलिंग के लिए सेड्यूल में बदलाव किया गया है। हालांकि पहले राउंड की काउंसलिंग पूरी हो चुकी है, जिसमें राज्य ही 85% सीटें भरी जा चुकी हैं l
बाकी की बची हुई 15 % सीटों पर NEET UG 2022 की काउंसलिंग कराने के लिए पहले एक शेडूल जारी किया गया था, जिसमें काफी राज्य द्वारा दूसरी काउंसलिंग भी करवा ली गई। जिसको मद्रास हाई कोर्ट द्वारा रद्द कर दिया गया है। जिसके बाद बाकी बची हुई सीटों पर नए तरह से काउंसलिंग का कार्यक्रम जारी किया गया।
यदि आप भी नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं, तो आपके लिए यह खबर बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको नीट यूजी की काउंसलिंग प्रक्रिया से संबंधित संपूर्ण जानकारी विस्तार से देते हैं।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे
Neet UG 2022 Counselling Round 2nd का परिवर्तित कार्यक्रम क्या है?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नीट यूजी 2022 की काउंसलिंग के दूसरे राउंड की शुरुआत 11 नवंबर से हो चुकी है, जिसमें उम्मीदवार 13 नवंबर तक online registration व पेमेंट कर पाएंगे। जिसके बाद उम्मीदवारों को 13 नवंबर तक ही चॉइस फिलिंग व लॉकिंग करनी होंगी।
इसके बाद 14 नवंबर को सीट आवंटन का परिणाम जारी कर दिया जाएगा, जिसमें 15 नवंबर से रिपोर्टिंग और जॉइनिंग Candidates को करनी होगी। जिन उम्मीदवारों द्वारा समय से रिपोर्टिंग नहीं की जाएगी, उनका seat आवंटन रद्द कर दिया जाएगा। आइए नीट काउंसलिंग 2022 के शेडूल को देखते हैं।

Neet 2022 Counselling events | NEET 2022 counselling dates |
Neet 2022 Counselling registration process | 11-13 November 2022 |
Neet 2022 Counselling choice filling and locking process | 13 November 2022 |
Neet 2022 Counselling result | 14 November 2022 |
Institute reporting | 15 November 2022 |
Result Link |
NEET 2022 की पहली काउंसलिंग प्रक्रिया 17 अक्टूबर 2022 से शुरू हुई थी।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान में नीट 2022 की पहली काउंसलिंग 17 अक्टूबर से शुरू हुई थी। इसमें 18 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन करना था। आइए पहली counselling process के कार्यक्रम को जानते हैं।
Neet 2022 counselling event | Neet 2022 counselling dates |
Neet 2022 counselling registration process | 17 October से 18 अक्टूबर तक |
Neet 2022 counselling choice filling and locking process | 18 अक्टूबर से 19 अक्टूबर तक |
Neet 2022 counselling document verification | 17 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक |
Neet 2022 counselling provisional result | 20 अक्टूबर |
Neet 2022 counselling result final merit | 21 अक्टूबर |
Institute reporting | 21 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक |
RUHS की 3,091 सीटों को दूसरी काउंसलिंग में भरा जाएगा।
राजस्थान राज्य द्वारा करवाई गई नीट 2022 काउंसलिंग में RUHS की बची 3,091 सीटों को दूसरी काउंसलिंग में भरा जाएगा, जिसमें मुख्यता मेडिकल और डेंटल कोर्स से संबंधित सीटें हैं। अगर उम्मीदवारों के द्वारा पहली काउंसलिंग में ही अपना Registration करवा लिया गया है, तो दूसरी काउंसलिंग में उनको रजिस्ट्रेशन करने की कोई जरूरत नहीं है।
दूसरी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर उनको अलग-अलग category wise आवेदन शुल्क जमा करना होगा। जिसमें अनारक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 2,000 तथा आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 1200 रूपये की फीस तय की गई है।
Documents Required for Neet counselling Part 2
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दें कि काउंसलिंग के समय उम्मीदवारों को कुछ आवश्यक Documents की आवश्यकता पड़ेगी, जिनके ना होने से उम्मीदवार काउंसलिंग में भाग नहीं ले पाएंगे। इसलिए उम्मीदवार नीचे दी गई डॉक्यूमेंट लिस्ट को जरूर देख कर काउंसलिंग में Participate करें। आइए सभी आवश्यक डाक्यूमेंट्स के बारे में जानते हैं।
Date of birth certificate
Class 10th marksheet and certificate
Class 12th marksheet and certificate
Allotment letter
Neet scorecard 2022
Aadhar card
PAN card
Caste certificate
Domicile certificate
Recent passport size photograph
PWD certificate
EWS certificate इत्यादि।
Neet 2022 Second Round Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
जिन उम्मीदवारों द्वारा नीट 2022 में पहली काउंसलिंग में ही रजिस्ट्रेशन किया गया है, उनके द्वारा दूसरी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य नहीं है। दूसरी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दी गई प्रक्रिया को अपनाना होगा।
सबसे पहले उम्मीदवारों को ऑफिशल वेबसाइट पर जाना होगा।
ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उम्मीदवारों को SSO ID बनानी होगी।
एसएसओ आईडी बनाने के लिए उम्मीदवार अपनी Gmail / Facebook/ Aadhar card/ Twitter का प्रयोग कर सकते हैं।
एसएसओ आईडी बनाने के बाद आपको एसएसओ आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करना होगा।
लॉग इन करने के बाद उम्मीदवार को citizen वाले ऑप्शंस पर जाना होगा, जहां पर HTE पर क्लिक करना होगा।
क्लिक करने के बाद आप एक न्यू विंडो में पहुंच जाएंगे जहां पर आपको NEET UG( medical /dental) admission 2022 का लिंक मिलेगा।
इस लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुल जाएगा। जिसको आपको सावधानी से भरना है।
Neet application form भरने के बाद उम्मीदवारों को अपनी कैटेगरी के हिसाब से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।
आवेदन शुल्क जमा करने के बाद Proceed Button पर क्लिक करना होगा, उसके बाद उम्मीदवारों से मांगे गए आवश्यक डाक्यूमेंट्स को अपलोड करना होगा।
अपने सभी डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद उम्मीदवारों को save and continue बटन पर क्लिक करना होगा। अंत में आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा।
इस प्रकार आप Neet 2022 Counselling के लिए रजिस्ट्रेशन आराम से कर पाएंगे।


