वाहन पर BH Series Number Plate लगाना अनिवार्य, भारत में BH Series Number Plate का फायदा कौन व्यक्ति उठा सकता है, केंद्र सरकार ने BH Series Number Plate को Launch किया था, कैसी होती है BH Series Number Plate?
जैसे-जैसे समय बीता जा रहा है, तो इसी के साथ-साथ परिवहन से संबंधित भी नए नियम बनाए जा रहे हैं ताकि लोगों के लिए आसानी हो सकें। पिछले साल ही केंद्र सरकार के द्वारा BH Series Number Plate को Launch किया गया था।
BH Series का मतलब Bharat Series होता हैं। दरअसल यह नया नियम उन लोगों के लिए लाया गया हैं जो कि देश के विभिन्न शहरों में नौकरी के लिए जाते हैं। या फिर जिन कर्मचारियों की ट्रांसफर बार-बार एक राज्य से दूसरे राज्य में होती रहती हैं। अब से पहले जब लोगों को एक राज्य से दूसरे राज्य में शिफ्ट होना पड़ता था, तो उन्हें अपने वाहनों की वजह से भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था।
Traffic Police E – Challan New List in India
BH Series Number Plate आ जाने के पश्चात इस प्रकार के लोगों की परेशानी का हल निकल आया हैं, क्योंकि इस प्रकार के लोगों के लिए यह Number Plate काफी ज्यादा फायदेमंद हुई हैं। आगे हम आपको BH Series Number Plate के बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं।
विस्तार से समझिए क्या हैं, BH Series Number Plate
आपको पता ही होगा कि जब कोई कर्मचारी एक राज्य से दूसरे राज्य में ट्रांसफर होता हैं, तो वह मोटर वाहन अधिनियम की धारा 47 के तहत अपने वाहन को 12 महीनों से ज्यादा किसी दूसरे राज्य में नहीं चला सकता हैं। इसलिए उस व्यक्ति को अपना वाहन ट्रांसफर करवाना पड़ता था जिस वजह से उसका काफी खर्चा भी होता था।

इसी समस्या को देखते हुए सरकार ने BH Series Number Plate लागू कि गई हैं। जिसके बाद आपको अपने मूल राज्य से नए राज्य में ट्रांसफर होने के बाद भी अपने वाहन का Registration करवाने की आवश्यकता नहीं हैं।
ISI Mark वाला Helmet पहनना जरुरी
ऐसा इसलिए क्योंकि BH Series Number Plate पूरे भारत में मान्य है, इसीलिए वाहन का मालिक बिना परेशानी के पूरे भारत में ड्राइविंग कर सकता हैं। बीएच सीरीज नंबर प्लेट का फायदा यह भी हैं कि वाहन के मालिकों को अन्य राज्यों में बसने के बाद किसी भी तरह की कागजी कार्रवाई के झंझट में भी नहीं पढ़ना पड़ेगा।
हर एक व्यक्ति नहीं उठा सकता, BH Series Number Plate का फायदा
BH Series Number Plate का फायदा हर एक व्यक्ति नहीं उठा सकता हैं, क्योंकि BH Series Number Plate मुख्य रूप से रक्षा क्षेत्र में कार्य कर रहे उन लोगों के लिए लाई गई है जो कि राज्य या केंद्र सरकार के कर्मचारी हैं।
या फिर जो उम्मीदवार Multinational Companies के कर्मचारी हैं तो वह भी BH Series Number Plate के लिए आवेदन कर सकते हैं।
किस प्रकार कर सकते हैं, BH Series Number Plate के लिए आवेदन
यदि आप BH Series Number Plate के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो हम आपको बता दें कि यह प्रक्रिया ऑनलाइन है। जब आप एक नया वाहन खरीदते हैं, तो वाहन खरीदते समय Dealer Vehicle Portal के माध्यम से आप BH Number Plate के लिए आवेदन कर सकते हैं।
कैसी होती है, BH Series Number Plate
BH Series Number Plate बिल्कुल साधारण नंबर प्लेट की तरह ही होती है बस इसमें थोड़ा सा बदलाव होता है। यदि आप BH Series Number Plate को समझना चाहते हैं, तो आप यह मान कर चलिए की बीएच सीरीज नंबर 22BH8996AA है।
इसका मतलब है कि यह वाहन 2022 में रजिस्टर्ड हुआ है BH का मतलब भारत सीरीज होता हैं। इसके बाद 8996 वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर है जबकि AA वाहन की श्रेणी के लिए होता है। अब आप आसानी से समझ गए होंगे कि, BH Number Plate क्या होती है और यह किस लिए इस्तेमाल होती है।
