4 मई को LIC IPO खुल गया है, LIC में निवेश करने वालों के लिए सुनहरा अवसर, LIC निवेशकों के लिए आईपीओ लांच करने जा रही है, यहाँ से देखे LIC के आईपीओ की प्राइस और अन्य जानकारी |

LIC हमारे देश की सबसे बड़ी इंश्योरेंस कंपनी हैं जिस पर देश के लोग आंख बंद करके भी भरोसा कर सकते हैं। LIC एकमात्र ऐसी कंपनी है जिसके माध्यम से देश के 80% से भी अधिक लोगों ने कोई ना कोई इंश्योरेंस या टर्म प्लान लिया हुआ हैं। देश के लोग एलआईसी के माध्यम से अलग-अलग तरह के प्लान इसीलिए खरीदे जाते हैं, क्योंकि उन्हें LIC के माध्यम से काफी ज्यादा फायदा होता हैं।

पिछले 5 साल में 2.1 करोड़ नौकरियां खत्म हुई

एलआईसी के द्वारा देश के लोगों के फायदे के लिए और भी बहुत से कार्य किए जाते हैं। खास तौर पर जो लोग अलग-अलग कंपनी के शेयर में निवेश करते हैं, तो उन्हें एलआईसी के द्वारा LIC IPO में निवेश करने का मौका भी दिया जाता है।

LIC IPO will open on 4th May

एलआईसी आईपीओ हमारे देश के सबसे बड़े IPO में से एक है, जिसके माध्यम से निवेशकों को सबसे ज्यादा फायदा होता हैं। हाल ही में भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा यह सूचना दी गई है कि केवल कुछ ही दिनों बाद LIC IPO खुल जाएगा, जिसके बाद हर एक निवेशक आसानी से इसमें निवेश कर सकेंगे। आगे हम आपको LIC IPO से संबंधित हर एक जानकारी देते हैं।

देश का सबसे बड़ा आईपीओ खुल रहा हैं, 4 मई को

• हमारे देश का सबसे बड़ा आईपीओ मतलब की LIC IPO 4 मई 2022 को खुलने जा रहा है। इसके बाद हर एक निवेशक 9 मई 2022 तक बोली लगा सकेंगे।

6 से 12 साल के बच्चों को भी लगेगी कोरोना वैक्सीन

• सूचना के मुताबिक बोली लगाने के एक हफ्ते बाद मतलब कि 17 मई 2022 को LIC Company की लिस्टिंग Share Market में होगी। बताया जा रहा है कि एलआईसी आईपीओ के तहत कंपनी 22.13 करोड़ शेयर बेचेगी। इनमे से 15,81,249 शेयर कंपनी के उन कर्मचारियों के लिए होंगे जो कि जीवन बीमा निगम में कार्य करते हैं।

• इसके अलावा 2,21,33,492 शेयर Policy Holder’s के होंगे जिन्होंने एलआईसी के माध्यम से पॉलिसी ली हुई हैं।

इस प्राइस बैंड के साथ खुलेगा, LIC IPO

एलआईसी कंपनी के द्वारा IPO के लिए Price Band 902 से 949 रुपए तथा लोट साइज 15 शेयर तय किया गया हैं। जीवन बीमा निगम के द्वारा अपने कर्मचारियों तथा पॉलिसी धारकों को छूट भी दी जाएगी।

LIC Bhagya Lakshmi Policy

पॉलिसी धारकों को प्रति शेयर में 60 रुपए तक की छूट दी जाएगी। जबकि एलआईसी के कर्मचारियों को प्रति शेयर में 45 रुपए तक की छूट दी जाएगी।

निवेशकों के खाते में 16 मई को क्रेडिट किए जाएंगे, शेयर

जो भी निवेशक LIC IPO में निवेश करने के इच्छुक हैं, तो उनके लिए यह सूचना जारी की गई है कि, जब वह LIC Shares को खरीदेंगे तो उसके बाद उनके Demat Accounts में 16 मई को शेयर क्रेडिट किए जाएंगे।

जबकि सभी निवेशक आईपीओ खुलने से दो दिन पहले मतलब कि 2 मई 2022 को एलआईसी के शेयर्स के लिए बोली लगा सकेंगे।

LIC IPO के माध्यम से जुटाए जाएंगे, 21 हजार करोड़ रुपए

सरकार के द्वारा यह लक्ष्य रखा गया हैं कि एलआईसी के आईपीओ के माध्यम से लगभग 21 हजार करोड़ रुपए जुटाए जाएंगे। इसीलिए सरकार के द्वारा अब LIC IPO खुलने के बाद अधिक से अधिक निवेशकों को मौका दिया जाएगा ताकि वह एलआईसी आईपीओ में निवेश कर सकें।

इस साल लाखों नए निवेशक आएंगे, शेयर बाजार में

• LIC IPO के खुलने से पहले ही इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा है कि, अबकी बार एलआईसी आईपीओ में Retail Investors के द्वारा पैसा लगाए जाने की संभावनाएं काफी ज्यादा हैं। इसीलिए अबकी बार काफी ज्यादा Demat Accounts भी खोले जाने की उम्मीद हैं।

LIC Jeevan Anand Policy

• Paytm Money के सीईओ वरुण श्रीधर के द्वारा भी यह कहा गया है कि, LIC IPO खुलने की वजह से मई का महीना भारतीय पूंजी बाजार के लिए सबसे बड़ा महीना हो सकता हैं।

• ऐसा इसलिए भी हो सकता है क्योंकि LIC Policy Holder के साथ-साथ एलआईसी कर्मचारियों को भी निवेश करने पर छूट दी जाएगी। इसी वजह से निवेशकों की संख्या भी काफी ज्यादा बढ़ेगी।

• इसके अतिरिक्त यह भी बताया जा रहा है कि इस बार LIC IPO के लिए आवेदन हेतु छोटे शहरों के साथ-साथ कस्बों के भी नए निवेशक Demat Accounts खुलवाएंगे। इसीलिए अबकी बार लाखों निवेशक बढ़ने की संभावना हैं। क्योंकि सभी निवेशकों को इस बात का पता है कि LIC IPO में निवेश करने पर सभी का फायदा होता हैं।