Latest & Daily Current Affairs 30 August 2022 In Hindi, Today 30-08-2022 Daily Current Affairs, Candidates Can Check All Competition Exams GK Questions
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 30 August 2022
1. 29 अगस्त को मनाया गया परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस
• परमाणु हथियारों के परीक्षण के हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूकता लाना और ऐसे परीक्षणों के विरुद्ध आमजन की भावना को मज़बूत करने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष 29 अगस्त को ‘परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ का आयोजन किया जाता है। ‘परमाणु परीक्षण के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय दिवस’ की स्थापना 2 दिसंबर, 2009 को ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ द्वारा अपने 64वें सत्र के दौरान की गई थी।

2. भारतीय जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम ने रचा इतिहास, भारत को पहला स्वर्ण दिलाया
• हाल ही में भारत की जूडो खिलाड़ी लिंथोई चनंबम ने कैडेट विश्व चैंपियनशिप 2022 में स्वर्ण पदक जीता है। यह पदक जीतने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है। 15 वर्षीय मणिपुर की लिंथोई विश्व चैंपियनशिप के किसी भी आयु वर्ग वर्ग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय जुडोका हैं। वह भारत सरकार के TOPS कार्यक्रम का भी हिस्सा हैं।
• इस प्रतियोगिता में लिंथोई ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। उन्होंने सराजेवो में चल रही प्रतियोगिता में महिलाओं के 57 किलोग्राम भारवर्ग में ब्राजील की बिनाका रेईस को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
3. आज से शुरू होगा केरल का लोकप्रिय पर्व ओणम
• 30 अगस्त से 08 सितंबर, 2022 तक दक्षिण भारत, विशेषकर केरल में ओणम त्योहार मनाया जाएगा। ओणमकेरल का सबसे लोकप्रिय पर्व ओणम प्रायः सितंबर माह के पहले पखवाड़े में मनाया जाता है।
• इस वर्ष ओणम त्योहार का सबसे खास दिन तिरु ओणम पूरे केरल में 30 अगस्त को मनाया गया। यह राज्य का कृषि पर्व कहलाता है तथा इसे मुख्य तौर पर मलयाली हिन्दू मनाते हैं। ओणम मलयालम कैलेंडर के पहले महीने चिंगम से शुरू होता है, इसलिये इसे मलयाली हिंदुओं का नववर्ष भी कहा जाता है।
4. भारतीय सेना ने स्वदेशी रूप से विकसित ‘स्वार्म ड्रोन’ को सेना के यंत्रीकृत बलों में शामिल किया
• कृत्रिम बुद्धिमत्ता से संचालित सॉफ्टवेयर का उपयोग करके लक्ष्य की पहचान करने में सक्षम और अत्याधुनिक तकनीक से लैस ‘स्वार्म’ ड्रोन प्रणाली को भारतीय सेना के यंत्रीकृत बलों (मैकेनाइज्ड फोर्सेस) में शामिल किया जा रहा है।
• ‘स्वार्म’ ड्रोन में एक ही स्टेशन से नियंत्रित कई ड्रोन होते हैं, जिन्हें निगरानी सहित विभिन्न कार्यों को करने के लिए ‘एल्गोरिदम’ का उपयोग करके संचालित किया जा सकता है। नई प्रणाली भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने में उसे बढ़त प्रदान करेगी।
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 300 मीटर लंबे अटल पुल का किया उद्घाटन
• प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 27 अगस्त, 2022 को अहमदाबाद में साबरमती नदी पर पैदल चलने वालों और साइकिल चालकों के लिए 300 मीटर लंबे अटल पुल का उद्घाटन किया है। यह पुल स्थानीय लोगों द्वारा भारत के पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि है।
• यह पुल साबरमती नदी के दो किनारों को जोड़ता है और यह डिजाइन और नवाचार में अद्वितीय है। यह पुल लगभग 300 मीटर लंबा और 14 मीटर चौड़ा है।
6. इंदौर में मध्य भारत के पहले टॉय क्लस्टर का किया गया शिलान्यास
• 27 अगस्त, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इंदौर में मध्य भारत के पहले टॉय क्लस्टर ‘इंदौर इंटरनेशनल टॉय क्लस्टर’ का शिलान्यास किया है। मध्य भारत के इस पहले टॉय क्लस्टर में 20 लघु इकाइयाँ स्थापित होंगी तथा दो हज़ार से अधिक लोगों को रोज़गार के अवसर मिलेंगे।
• इस क्लस्टर के प्रथम चरण में 80 करोड़ रुपए का निवेश संभावित है। इसी तरह विभिन्न क्लस्टरों के माध्यम से प्रदेश में न केवल निवेश बढ़ेगा, बल्कि रोज़गार के अवसर कई गुना अधिक तेज़ी से प्रदान किये जा सकेंगे।
7. विराट कोहली तीनों फॉर्मेट में 100 या उससे ज्यादा मैच खेलने वाले पहले भारतीय और दुनिया के दूसरे क्रिकेटर बनें
• 28 अगस्त, 2022 को एशिया कप में भारत और पाकिस्तान का मैच खेला गया। टीम इंडिया ने रोमांचक मैच में पाकिस्तान को पांच विकेट से हरा दिया। भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली का यह 100वां टी20 मैच था।
• वह तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए। फरवरी 2020 में रॉस टेलर ये उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने थे। विराट इस स्पेशल क्लब में शामिल होने वाले दुनिया के दूसरे क्रिकेटर है।
8. दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड तोड़ा
• दक्षिण कोरिया ने दुनिया की सबसे कम प्रजनन दर का अपना ही रिकार्ड फिर तोड़ दिया है। हाल ही में जारी जनगणना के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में इस देश की प्रजनन दर घटकर 0.81 रह गई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इस साल प्रजनन दर और कम हो जाएगी। वर्ष 1970 से प्रजनन दर में गिरावट आ रही है। उस समय प्रजनन दर 4.53 थी। वर्ष 2000 के बाद इसमें तेजी से गिरावट आई।.
9. बेंगलुरू में होगा भारत का पहला 3डी पोस्ट ऑफिस
• भारत का पहला 3डी-मुद्रित डाकघर बेंगलुरु, कर्नाटक में बनने वाला है। बेंगलुरू में जल्द ही 3डी प्रिंटिंग तकनीक से निर्मित भारत का पहला डाकघर होगा जो सिर्फ एक महीने में तैयार हो जाएगा। पोस्ट ऑफिस भवन का निर्माण लार्सन एंड टुब्रो द्वारा किया जा रहा है, जो वर्तमान में भारत में निर्माण के लिए 3डी प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करने वाली एकमात्र कंपनी है।
• 1,000 वर्ग फुट की इमारत को स्थापित करने में 25 लाख रुपये खर्च होंगे, जिससे अंतिम लागत में 25 प्रतिशत की कमी आएगी। 3डी प्रिंट तकनीक से बने डाकघर सामान्य डाकघरों की तरह ही काम करेंगे।
10. करीम बेंजेमा और एलेक्सिया पुटेलस ने यूएफा के वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार जीता
• हाल ही में करीम बेंजेमा ने यूरोपीय फुटबॉल महासंघ (यूएफा) का वर्ष के सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है, वहीं एलेक्सिया पुटेलस ने सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार जीता है।
Today 30 August 2022 Daily Current Affairs PDF
• इस तरह से इन पुरस्कारों में स्पेनिश क्लबों का दबदबा रहा। बेंजेमा पुरुष वर्ग का खिताब जीतने के प्रबल दावेदार थे। उन्होंने चैंपियंस लीग में 15 गोल किए और रियाल मैड्रिड को रिकॉर्ड 14वां यूरोपियन खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
