Latest & Daily Current Affairs 24 November 2022 In Hindi, Today 24-11-2022 Daily Current Affairs, Candidates Can Check State & India Level Competition Exams GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Daily Current Affairs 24 November 2022

1. 21 नवंबर को मनाया गया विश्व मत्स्य दिवस

• प्रतिवर्ष 21 नवंबर को विश्व मत्स्य दिवस मनाया जाता है। मत्स्यपालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाला मत्स्य विभाग और राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड 21 नवंबर, 2022 को दमन के स्वामी विवेकानंद ऑडिटोरियम में ‘विश्व मत्स्य दिवस’ का आयोजन किया है।

Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

2. भारतीय सेना ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में ‘शत्रुनाश अभ्यास’ किया आयोजित

• 21 नवंबर, 2022 को भारतीय सेना के दक्षिण पश्चिमी कमान ने राजस्थान के श्रीगंगानगर में एक एकीकृत अग्नि शक्ति अभ्यास ‘शत्रुनाश’ का आयोजन किया है। इस अभ्यास में जमीनी और हवाई युद्धाभ्यास दोनों को शामिल करते हुए एक एकीकृत तरीके से बहुउद्देश्यीय फायरिंग प्लेटफार्मों का उपयोग किया गया। विभिन्न कार्यवाहियों में सैनिकों की प्रविष्टि, आक्रामक जमीनी कार्यवाहियां शामिल हैं जिनमें बहु-क्षेत्रीय वातावरण में समकालीन तकनीकों को शामिल करते हुए व्यापक समन्वय शामिल है।

3. अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने पुनर्निर्मित तवांग युद्ध स्मारक राष्ट्र को किया समर्पित

• 21 नवंबर, 2022 को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और पूर्वी सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरपी कलिता ने तवांग में विस्तारित और पुनर्निर्मित युद्ध स्मारक को 1962 के भारत-चीन युद्ध के 60वें वर्ष पर देश को समर्पित किया है। तवांग के सुरम्य शहर में युद्ध स्मारक 1962 के युद्ध के शहीद सैनिकों की याद दिलाता है। खांडू ने स्मारक पर युद्ध के शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त किया। पेमा खांडू ने कहा कि 1962 इतिहास था और कभी भी दोहराया नहीं जाएगा.

4. उत्तर कोरिया ने नई अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल ह्वासाँग-17 का किया परीक्षण

• हाल ही में उत्तर कोरिया ने अपनी नई अंतर-महाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) ह्वासाँग-17 (Hwasong-17) का परीक्षण किया है। उत्तर कोरिया के पूर्ववर्ती ICBM के विपरीत ह्वासाँग-17 को 11 एक्सल वाले एक ट्रांसपोर्टर, इरेक्टर, लॉन्चर (TEL) वाहन से सीधे लॉन्च किया जाता है। पूर्ववर्ती दावों के विपरीत यह इस सिस्टम का पहला सफल लॉन्च है। गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने पहले भी दावा किया था कि उसने 24 मार्च को पहली बार ह्वासाँग-17 को सफलतापूर्वक लॉन्च किया था।

5. विनीत कुमार ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग के CEO का कार्यभार संभाला

• 21 नवंबर, 2022 को इंडियन रेलवे सर्विस ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर्स अधिकारी विनीत कुमार ने खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के मुम्बई स्थित केंद्रीय कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया है। उन्हें सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम मंत्रालय के अधीन खादी और ग्रामोद्योग आयोग, मुम्बई का सीईओ नियुक्त किया गया है। 

• वे खादी और ग्रामोद्योग आयोग का सीईओ नियुक्त होने के पहले श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट, कोलकाता के अध्यक्ष थे। उन्होंने मुम्बई रेल विकास निगम, लिमिटेड में चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में भी सेवायें दी हैं। वे KVIC के सीईओ का पदभार संभालने के पहले विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित एमयूटीपी परियोजना की देखरेख करते थे।

Latest & Daily Current Affairs 24 November 2022

6. नारायण जगदीशन ने 277 रन की पारी खेलकर रोहित शर्मा का सबसे बड़ा रिकार्ड तोड़ा

• 21 नवंबर, 2022 को तमिलनाडु के बल्लेबाज नारायण जगदीशन ने लिस्ट-ए क्रिकेट में ऐतिहासिक पारी खेली है। 26 साल के जगदीशन ने विजय हजारे ट्रॉफी में अरुणाचल प्रदेश के खिलाफ 277 रन बनाये हैं। यह वनडे और लिस्ट-A क्रिकेट का सबसे बड़ा निजी स्कोर है। 

• उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा है। रोहित शर्मा ने वनडे इंटरनेशनल में भारत से खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ 264 रन की पारी खेली थी। लिस्ट-A क्रिकेट में उनसे पहले सरे के बल्लेबाज एलेस्टेयर ब्राउन ने 2002 में 268 रन की पारी खेली थी। जगदीशन ने इन दोनों का रिकॉर्ड तोड़ा।

7. राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने ‘घर’ वेब पोर्टल किया लॉन्च

• राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (NCPCR) ने बच्चों की डिजिटल ट्रैकिंग और निगरानी के लिए एक वेब पोर्टल ‘घर’ (GHAR) लॉन्च किया है। पोर्टल GHAR का पूरा नाम ‘GO Home and Re-Unite’ है। ये पोर्टल उन बच्चों के लिये है जिन्हें सुरक्षा की आवश्यकता है और दूसरे देश, राज्य या जिले में वापस भेजा जाना है। विश्व बाल दिवस (20 नवंबर) पर पोर्टल के लॉन्च में बाल कल्याण समितियों के लिए ‘बच्चों की बहाली और प्रत्यावर्तन’ और प्रशिक्षण मॉड्यूल के लिए एक विस्तृत प्रोटोकॉल जारी किया गया। बाल संरक्षण समितियों, जिला बाल संरक्षण अधिकारियों और बाल अधिकारों के संरक्षण के उद्देश्य से यह अपनी तरह का पहला राष्ट्रीय स्तर का लॉन्च समारोह है।

8. तमिलनाडु ने भारत का पहला हाथी मृत्यु लेखापरीक्षा ढांचा पेश किया

• हाल ही में तमिलनाडु के वन विभाग ने राज्य में हाथियों की मौतों की रिकॉर्डिंग और निगरानी के लिए एक अधिक विस्तृत और पारदर्शी प्रक्रिया शुरू करने के लिए ‘हाथी मृत्यु लेखापरीक्षा ढांचा’ पेश किया है। तमिलनाडु वन्यजीव बोर्ड की पहली बैठक में मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन द्वारा देश में यह अपनी तरह का पहला ढांचा लॉन्च किया गया है।

9. देश की पहली आत्महत्या रोकथाम रणनीति की घोषणा की गई

• हाल ही में भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति की घोषणा की है। यह देश में अपनी तरह का पहला कार्यक्रम है, जिसमें वर्ष 2030 तक आत्महत्या मृत्यु दर में 10% की कमी लाने के लिये समयबद्ध कार्ययोजना और बहु-क्षेत्रीय सहयोग शामिल है। यह रणनीति आत्महत्या की रोकथाम के लिये विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र रणनीति के अनुरूप है।

10. ग्रीन पोर्ट और शीपिंग के लिए भारत का पहला नेशनल एक्सीलेंस सेंटर की घोषणा की

• हाल ही में केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ग्रीन पोर्ट और शीपिंग के लिए भारत के पहले नेशनल एक्सीलेंस सेंटर की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री सोनोवाल ने इस सेंटर के स्थापना की घोषणा ‘इनमार्को 2022’ कार्यक्रम के दौरान की है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ‘लाइफ’ पहल में इसे शामिल किया गया है, जो पर्यावरण संरक्षण की एक सामूहिक पहल है। इसकी स्थापना से भारत में ग्रीन पोर्ट के विकास में भी काफी मदद मिलेगी।

Daily Current Affairs 24 November 2022