Latest & Daily Current Affairs 20 October 2022 In Hindi, Today 20-10-2022 Daily Current Affairs, How to check Daily Current Affairs PDF, Candidates can Check State & India level Competition Exams PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Daily Current Affairs 20 October 2022
1. यमन देश ने 2022 में Global Hunger Index में सबसे कम स्कोर हासिल किया
• Global Hunger Index स्कोर चार संकेतकों पर आधारित है – अल्पपोषण, बाल स्टंटिंग, बाल वेस्टिंग और बाल मृत्यु दर। चीन और कुवैत एशियाई देश हैं जिन्हें इस सूची में सबसे ऊपर स्थान दिया गया है। दक्षिण एशियाई क्षेत्र में भूखमरी का स्तर सबसे अधिक है। यमन दुनिया में ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2022 में अंतिम स्थान पर है।
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

2. इसरो के NGLV में NG का अर्थ Next Generation हैं
• इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) 1980 के दशक में बनाए गए पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) को रीप्लेस करने के लिए Next Generation Launch Vehicle (NGLV) विकसित कर रहा है।
3. अक्टूबर, 2022 में इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) के अध्यक्ष एस. सोमनाथ बनें
• इसरो के अध्यक्ष श्रीधरा पणिकर सोमनाथ ने वालियामाला में Liquid Propulsion Systems Centre (LPSC) में ‘Engineers Conclave 2022’ के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान नए NGLV लॉन्च की घोषणा की। NGLV जियोस्टेशनरी ट्रांसफर ऑर्बिट (GTO) के लिए दस टन की पेलोड क्षमता के साथ लागत प्रभावी तीन-चरण वाला पुन: प्रयोज्य (reusable) भारी-लिफ्ट वाहन होगा।
4. भारत सरकार द्वारा SCG परियोजना स्थापित करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को चुना गया है
• कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा BHEL, IOCL, और GAIL (India) Ltd के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर करने के बाद – सरकार ने पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और तमिलनाडु में प्रस्तावित सतह कोयला गैसीकरण (surface coal gasification – SCG) परियोजनाओं को स्थापित करने की योजना बनाई है। इन प्रस्तावित SCG परियोजनाओं को 35,000 करोड़ लागत पर स्थापित किया जाएगा।
5. GSLV MK III के अलावा, इनमें से PSLV इसरो का एक ऑपरेशनल लॉन्च व्हीकल है
• अगले कुछ महीनों में, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) कम से कम 6 वाणिज्यिक मिशन शुरू करेगा। वनवेब (OneWeb) लंदन बेस्ड वैश्विक संचार नेटवर्क है। भारती ग्लोबल वनवेब में एक प्रमुख निवेशक है। वर्तमान में, भारत के पास तीन परिचालन प्रक्षेपण वाहन हैं – PSLV, GSLV और GSLV Mk III
6. व्यायाम की कमी से दुनिया को हर साल 27 अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है
• विश्व स्वास्थ्य संगठन की एक नई रिपोर्ट से पता चला है कि व्यायाम और स्वस्थ शारीरिक गतिविधियों की कमी से दुनिया भर की सरकारों को हर साल 27 बिलियन अमरीकी डालर से अधिक का नुकसान हो सकता है।
• विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट “Global status report on physical activity 2022” शीर्षक से पता चला है कि अध्ययन किए गए 194 देशों में से आधे से भी कम के पास शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एक ठोस राष्ट्रीय नीति है।
