अंतिम दो गेंदों ने मैच का रुख बदला, Punjab & Gujarat Titans के हुए मैच में आखिरी दो गेंदों मैच का रुख ही बदल डाला, Gujarat Titans जीत के इरादे से मैच में आई और आखिरी दो गेंदों में राहुल तेवतिया ने छक्के मारकर टीम को जिता दिया |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में कल 08 अप्रैल को खेले गए एक मात्र मैच में गुजरात टाइटंस ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 9 विकेट पर 189 रन बनाए।

दीपक हुड्डा ने बताया अपना इतना बड़ा सच

इस टारगेट को चेज करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम ने मैच की अंतिम दो गेंदों में ऐसा रुख बदला की स्टेडियम के अंदर और टीवी के बाहर जितने भी लोग मैच को देख रहे थे सबकी आंखे फंटी की फंटी रह गई।

Last two balls changed the course of the match

जीत की सनक लिए मैदान में उतरी गुजरात की टीम

जीत की सनक लिए मैदान में उतरी गुजरात की टीम के राहुल तेवतिया ने अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के ठोक कर आईपीएल 2022 के 16वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को छह विकेट से रोमांच से भरी जीत दिला दी। पंजाब किंग्स ने मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात के सामने जीत के लिए 190 रनों का बढ़िया लक्ष्य रखा। लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम तो जैसे भुखे शेरों की तरफ मैदान में सिर्फ जीत के लिए ही उतरी थी।

दिल्ली कैपिट्ल्स को लगा दोहरा झटका

टीम के बल्लेबाज शुभमन गिल ने 96 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। शुभमन गिल के आउट होने के बाद गुजरात टाइटंस की टीम को अंतिम दो गेंदों पर 12 रनों की जरुरत थी और स्ट्राइ पर थे राहुल तेवतिया। जिन्होंने आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को जीत दिला दी।

पहले धोनी ने किया था ये कारनामा

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में ऐसा दूसरी बार हुआ है। जब अंतिम दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर किसी टीम ने जीत का सहरा पहना हो। इससे पहले, वर्ष 2016 में धोनी ने अक्षर पटेल (जो कि उस समय पंजाब किंग्स की टीम में थे) पर दो अंतिम गेंदों में दो छक्के लगाकर अपनी टीम को जिताया था।

IPL 2022 में इस टीम से एक भी मैच नहीं हारा

पांड्या ने किया राहुल तेवतिया को सलाम

राहुल तेवतिया की इस धमाकेदार पारी पर टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या को भी एक पल के लिए यकीन नहीं हुआ। लेकिन राहुल के इस अचंभित कर देने वाले करानामे के बाद पांड्या अब तेवतिया की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। उन्होंने मैच के बाद कहा कि ‘जिस तरीके से मैच में रोमांच आता है, मैं उसका आदी हो चुका हूं। तेवतिया को इस शानदार पारी के लिए सलाम है। गिल जिस तरीके की बल्लेबाजी कर रहे हैं वो बहुत की सराहनीय है।

IPL 2022 से बाहर हुआ ये दिग्गज खिलाड़ी

वह लगातार यही कह रहे हैं कि चिंता मत करो मैं हूं। उन्होंने कुछ बढ़िया साझेदारी भी की। पंजाब भी जिस तरीके से यह मैच हारी है, उनके लिए भी यह आसान नहीं रहा होगा। हां, यह सच है कि चार ओवर के स्पेल करने के बाद मेरा शरीर थक रहा है। हालांकि जैसे-जैसे मैं खेलता जाऊंगा, यह समस्या ख़त्म हो जाएगी।’

तेवतिया ने खराब किया पंजाब का मूड

मैच में शुरूआती झटका गुजरात की टीम को 32 के स्कोर पर मैथ्यू वेड के रूप में लगा था। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल और साईं सुदर्शन ने शतकीया साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। लेकिन पंजाब की टीम ने भी हार नहीं मानी और आखिरी ओवरों में जोरदार वापसी की।

लेकिन दूसरे छोर पर खड़े राहुल तेवतिया कुछ और ही मूड में थे। गुजरात को आखिरी ओवर में 19 रन की जरूरत थी। ऐसे में बल्लेबाजों पर बहुत प्रेशर था जिसके चलते पहली चार गेंदों पर सिर्फ 7 ही रन आए थे। ऐसे में पंजाब की टीम जीत की खुशी बनाने का मूड बना ही रही थी कि तभी तेवतिया ने ओडियन स्मिथ की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाकर टीम को रोमांचक जीत दिला दी।