राजस्थान पटवारी भर्ती की लिखित परीक्षा कब होगी?,प्रदेश के लाखों बेरोजगारों को लिखित परीक्षा की तिथि का इंतजार है | Rajasthan Patwari Bharti के आवेदन एक साल पहले भरवाए गए थे, जनवरी 2021 में निर्धारित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन पटवारी की नई परीक्षा तिथि की घोषणा अभी तक नहीं हुई |

नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2019 की लिखित परीक्षा के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर द्वारा जनवरी-फरवरी 2020 में पटवारी के 4421 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे |

राजस्थान प्रदेश के करीब 15 लाख बेरोजगार अभ्यर्थियों ने पटवारी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किये थे, लेकिन पूरा एक साल बीतने के बाद भी भर्ती प्रक्रिया अभी तक पूरी नहीं हो पाई है | राजस्थान के विभिन्न शहरों में प्राइवेट कोचिंग संस्थानों में तैयारी कर रहे बेरोजगारों का कहना है कि आखिर कब होगी पटवारी की लिखित परीक्षा |

उनका कहना है कि हम पिछले एक साल से तैयारी में लगे हुए है | इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की इस लेट-लतीफी के कारण हम बेरोजगारों पर आर्थिक भार बढ़ रहा है | जनवरी 2021 में निर्धारित परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है, लेकिन नई परीक्षा तिथि का अभी तक कोई अता-पता नहीं है |

Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे

Rajasthan Patwari New Exam date

Rajasthan Patwari भर्ती परीक्षा का गणित एक नजर में समझे-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको राजस्थान पटवारी भर्ती परीक्षा 2019 के बारे में सम्पूर्ण जानकारी एक सारणी के माध्यम से समझा रही है | जिससे आपको यह पता लग जायेगा कि पटवारी भर्ती परीक्षा कितने दिनों से लटकी हुई है |

Rajasthan Patwari Admit Card 2021

विभाग का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर

भर्ती का नाम

पटवार सीधी भर्ती परीक्षा 2019

कुल पदों की संख्या

4421 पद

आवेदन प्रक्रिया

20 जनवरी से 19 फरवरी 2020

पूर्व निर्धारित परीक्षा तिथि

जनवरी 2021 (स्थगित हुई)

नई परीक्षा तिथि

अभी तक तारीख घोषित नहीं हुई |

अधिकारिक वेबसाइट

https://rsmssb.rajasthan.gov.in/

पटवार परीक्षा तिथि के बारे में बेरोजगारों ने यह कहा-

यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको पटवार भर्ती परीक्षा 2019 की तैयारी में लगे हुए बेरोजगारों द्वारा कही गई बातों के बारे में जानकारी बताएगी | यह कमेंट बेरोजगारों ने सोशल मीडिया के जरिये बताये है |

पटवार भर्ती परीक्षा के फॉर्म भरे हुए पूरा एक साल से ज्यादा समय बीत चूका है | लेकिन सरकार अभी तक पटवारी परीक्षा नहीं करवा पाई है | अब राजस्थान सरकार को जल्द ही लिखित परीक्षा की तारीख घोषित करनी चाहिए-प्रियंका कुमारी

Rajasthan Patwari Syllabus 2021

में चूरू जिले का रहने वाला हूँ, लेकिन पटवारी भर्ती परीक्षा की तैयारी सीकर जिले में रहकर कर रहा हूँ| राजस्थान द्वारा को लिखित परीक्षा की घोषणा कर बेरोजगारों को राहत देनी चाहिए |-विकास

पिछले एक साल से Rajasthan Patwari भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगी हुई हूँ| घर वालों के पास इतना पैसा नहीं है कि वे और अधिक समय तक तैयारी के लिए खर्चा उठा सके | इसलिए राजस्थान सरकार को जल्दी से जल्दी लिखित परीक्षा आयोजित करवाकर भर्ती प्रक्रिया को पूरा करवाना चाहिए | –सोनम शर्मा

Rajasthan Patwari Study Material 

में पटवार और रीट दोनों परीक्षाओं की तैयारी कर रही हूँ | अगर दोनों परीक्षाएं एक साथ होगी, तो में परीक्षा कैसे दे सकुंगी | इसलिए राजस्थान सरकार से आग्रह करती हूँ कि पटवार की लिखित परीक्षा जल्द ही मार्च माह में करवाकर बेरोजगार अभ्यर्थियों को राहत देवे | हर्षिता चौधरी

नोट-दोस्तों अगर आप भी पटवार भर्ती परीक्षा की तैयारी में लगे हुए हो तो, सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी आवाज को सरकार तक पँहुचाये ताकि लिखित परीक्षा की घोषणा जल्द हो सके |