Kotak Kanya Scholarship Yojana 2022, Kotak Kanya Scholarship Yojana के लिए 12वीं पास छात्राएं आवेदन कर सकती है, Kotak Kanya Scholarship Yojana के लिए फॉर्म कैसे भरा जा सकेगा,
हमारे देश की सरकार के द्वारा पढ़ने वाली छात्राओं के लिए बहुत ही योजनाओं की शुरुआत की गई हैं ताकि देश की छात्राएं पढ़ लिख कर अपने साथ-साथ अपने आस-पास के लोगों का भी भविष्य सुधार सकें। जिन छात्राओं के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक होती हैं तो उन्हें तो पढ़ने-लिखने में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता हैं।
PM Scholarship Scheme में छात्रों को मिलेगी सालाना 25,000 रुपए की छात्रवृति
परंतु वंचित वर्गों की जिन कन्याओं के परिवार वालों के पास पैसे की कमी है तो वह तो पढ़ लिख भी नहीं पाती हैं। इसी वजह से उनका पढ़-लिख कर अपना भविष्य सुधारने का सपना भी अधूरा ही रह जाता हैं। अब धीरे-धीरे करके हमारे देश की स्थिति में काफी सुधार आ रहा हैं, क्योंकि सरकार के द्वारा बहुत सी योजनाओं की शुरुआत की गई है।
इन योजनाओं के माध्यम से देश की छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है ताकि वह उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। आपने Kotak Kanya Scholarship Yojana 2022 के बारे में तो सुना ही होगा यदि आपने नहीं भी सुना तो हम बता दें कि,
यह योजना केंद्रीय सरकार की एक योजना है जिसकी शुरुआत देश की छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करवाने के लिए की गई है। आज हम आपको Kotak Kanya Scholarship Scheme से संबंधित हर एक जानकारी देने वाले हैं ताकि देश की हर एक कन्या उच्च शिक्षा प्राप्त करके देश का नाम रोशन कर सकें।
Kotak Kanya Scholarship Yojana 2022 In Hindi
• Kotak Kanya Scholarship Yojana की शुरुआत देश की उन छात्राओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए की गई है जो कि समाज के वंचित वर्गों में से हैं। इस योजना के माध्यम से छात्राओं को एक लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
MYSY Scholarship Application Form 2022
• जो छात्राएं 12वीं कक्षा के बाद प्रतिष्ठित संस्थान NAAC, NBA, UGC से Graduation Courses या Professional Courses करना चाहती हैं, तो उनके सभी शैक्षणिक खर्चो का भुगतान Kotak Kanya Scholarship Yojana के माध्यम से किया जाता है ताकि वह आसानी से शिक्षा प्राप्त कर सकें।
Kotak Kanya Scholarship Scheme 2022 का मुख्य उद्देश्य क्या है
Kotak Kanya Scholarship Yojana 2022 का मुख्य उद्देश्य देश के वंचित वर्गो की छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। जो भी मेधावी छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहती हैं परंतु घर की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वह उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पा रही हैं,
तो वह छात्राएं Kotak Kanya Scholarship Scheme 2022 के अंतर्गत आवेदन कर सकती हैं। ऐसा इसलिए ताकि सरकार के द्वारा ही उनके हर एक शैक्षणिक खर्चे का भुगतान किया जाए।
Benefits Of Kotak Kanya Scholarship Scheme In Hindi
• Kotak Kanya Scholarship Yojana के माध्यम से सरकार पढ़ने वाली छात्राओं के हर एक खर्चे को वहन करती हैं। इसी वजह से छात्राएं किसी भी व्यक्ति के ऊपर बोझ नहीं बनती है।
• Kotak Kanya Scholarship Scheme 2022 के माध्यम से सरकार के द्वारा छात्राओं की ट्यूशन फीस, हॉस्टल फीस, लैपटॉप, किताबें, स्टेशनरी खर्चे के साथ-साथ इंटरनेट का खर्चा भी उठाया जाता है ताकि छात्राएं जी जान लगाकर नई टेक्नालॉजी के माध्यम से पढ़ाई कर सकें।
• इस योजना के तहत मिलने वाली राशि सीधे छात्राओं के बैंक खाते में ही दी जाती हैं ताकि कोई भी अन्य व्यक्ति उसका लाभ ना उठा पाए।
• Kotak Kanya Scholarship Yojana के माध्यम से देश की मेधावी छात्राओं को 1 लाख रुपए तक की सहायता प्रदान की जाती है।
Sardar Patel Scholarship Application Form 2022
• कोटक कन्या स्कॉलरशिप योजना के माध्यम से छात्राएं देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से बिना किसी परेशानी के उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकती हैं।
Eligibility For Kotak Kanya Scholarship Scheme 2022 In Hindi
• जो भी छात्राएं Kotak Kanya Scholarship Yojana का लाभ लेना चाहती हैं, तो उनके 12वीं कक्षा में कम से कम 75% या उससे अधिक अंक होने जरूरी है।
• जो छात्राएं इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, डिजाइनिंग, कंप्यूटर कोर्स के साथ-साथ प्रोफेशनल कोर्स करना चाहती हैं, तो वह Kotak Kanya Scholarship का लाभ उठा सकती हैं।
• Kotak Kanya Scholarship के अंतर्गत आवेदन करने वाली वंचित वर्गों की छात्राओं के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
• कोटक कन्या छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्राओं को छात्रवृत्ति तभी मिलेगी जब वह 12वीं कक्षा के पश्चात प्रतिष्ठित संस्थान में दाखिला लेती हैं।
Note – कोटक महिंद्रा ग्रुप तथा कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के कर्मचारियों के बच्चे कोटक कन्या स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन के योग्य नहीं हैं। इसलिए आवेदन करके अपना समय व्यर्थ ना करें।
Important Documents For Kotak Kanya Scholarship Scheme 2022
जो भी छात्राएं कोटक कन्या स्कॉलरशिप का लाभ लेना चाहते हैं तो उनके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने जरूरी है जैसे कि –
CBSE Single Girl Child Scholarship 2022
• आधार कार्ड
• 75% से ज्यादा अंकों का 12वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
• वर्तमान शैक्षणिक वर्ष शुल्क रसीद
• माता-पिता का आय प्रमाण पत्र
• पिछली योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
• बैंक खाता विवरण
• पासपोर्ट साइज फोटो
How To Apply For Kotak Kanya Scholarship Scheme 2022
• जो भी छात्राएं Kotak Kanya Scholarship Yojana के तहत आवेदन करना चाहती हैं, तो वह इसकी Official Website के माध्यम से आसानी से आवेदन कर सकती हैं।
• जब आप Official Website पर जाएंगी तो वहीं पर आपको Scholarship Section में Kotak Kanya Scholarship के नाम से एक Link दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना हैं।
• अब आपके सामने Apply Now का विकल्प आ जाएगा, आपको इस पर क्लिक करना हैं।
• अब आपके कंप्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन पर दूसरा पेज खुल जाएगा। यदि आपके पास Log In ID और Password हैं, तो आपको लॉगइन कर लेना है अन्यथा आपको New Registration के विकल्प पर क्लिक करना हैं।
• अब आपको अपने से संबंधित जानकारी भरकर Registration कर लेना है और फिर आपको Log IN Id और Password प्राप्त हो जाएगा।
• लॉगइन आईडी और पासवर्ड प्राप्त हो जाने के बाद आपको Log IN करना है और फिर आपके सामने Application Form खुल जाएगा।
• यहां पर आपको अपने से संबंधित जानकारियां भरने के साथ-साथ जरूरी दस्तावेज भी Upload करने होंगे और फिर आपको Submit के विकल्प पर क्लिक कर देना हैं।
• अब आप सफलतापूर्वक आवेदन कर चुकी हैं आखिर में आपको इसका प्रिंटआउट भी निकलवा लेना हैं।
• जो छात्राएं स्वयं से ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रही हैं, तो वह किसी भी Common Service Center पर जाकर कोटक कन्या स्कॉलरशिप योजना के तहत आवेदन दे सकती हैं।
