कोटा में पढ़ रहे छात्रों की Coaching Fee की Refund जाएगी, कोटा की छवि सुधारने के लिए प्रशासन द्वारा बेहतर प्रयास किया गया, अपनी Coaching Fee Refund से पहले आवश्यक Guidelines जरूर पढ़े, Coaching Fee Refund Guidelines से हजारों छात्रों को फायदा मिलेगा |

वैसे तो भारत में हर राज्य में एक से एक प्रसिद्ध विद्यालय, विश्वविद्यालय और संस्थान है, जहां से हर वर्ष लाखों छात्र पढ़ाई करते हैं l लेकिन कुछ शहर ऐसे हैं जो आज के समय में एक बहुत बड़ा एजुकेशन हब बन चुके हैं l जिस प्रकार यूपीएससी सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे युवाओं की पहली पसंद दिल्ली है, उसी प्रकार अन्य कोर्स जैसे कि इंजीनियरिंग और डॉक्टर बनने के लिए युवा सबसे अधिक कोटा शहर से पढ़ाई करना पसंद करते हैं l

Kota पूरे भारत में Education Hub के नाम से प्रसिद्ध है l हर साल दूसरे शहरों व गांवों से लाखों युवा कोटा में पढ़ाई करने आते हैं l लेकिन कई बार बहुत छात्र ऐसे होते हैं, जिनके घर की परिस्थितियां सही नहीं होती है या फिर उनके साथ कुछ ऐसी घटना घट जाती है जिस कारण उन्हें कोटा छोड़कर वापस अपने घर जाना पड़ता है l

Mukhyamantri Anuprati Coaching Yojana 2022

पढ़ाई छोड़कर वापस चले जाने से छात्रों का बहुत ज्यादा नुकसान होता है l एक तो उनका साल बर्बाद हो जाता है और दूसरा उनके द्वारा भरी गई कोचिंग संस्थानों में फीस का नुकसान भी होता है l इस समस्या को देखते हुए हाल ही में ही कलेक्टर हरिमोहन मीणा ने एक विशेष प्रयास किया है l यदि आप कोटा से पढ़ाई कर रहे हैं या फिर कोटा से पढ़ाई करने का मन बना रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए जरूरी है l

Coaching Fee Refund Guidelines

चलिए जानते हैं कि कलक्टर हरिमोहन ने ऐसा क्या विशेष प्रयास किया है, जिसके कारण अब कोटा से पढ़ाई करने वाले छात्रों की संख्या में इजाफा भी हो सकता है l

कोटा की छवि को बेहतर बनाने के लिए किया जा रहा है प्रयास

कोटा की छवि को बेहतर बनाने के लिए कोटा प्रशासन के द्वारा एक सकारात्मक कदम उठाया गया है l कोटा प्रशासन के द्वारा कोचिंग की फीस रिफंड करने से संबंधित एक New Policy बनाई गई है l पॉलिसी के अनुसार यदि कोई छात्र कोटा के किसी भी Coaching Institute में पढ़ाई कर रहा है और उसके माता-पिता गंभीर रूप से किसी बीमारी से पीड़ित हो जाते हैं या फिर उनकी मृत्यु हो जाती है, तो छात्रों के द्वारा भरी गई कोचिंग फीस रिफंड कर दी जाएगी l

विदेशों में बिना NEET परीक्षा के ही MBBS Course में दाखिला

Fee तभी रिफंड की जाएगी यदि छात्र हमेशा के लिए घर वापस जा रहा है l इसके अलावा यदि छात्र मानसिक रूप से परेशान है या स्ट्रेस में है, तो छात्र की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भी छात्र द्वारा भरी गई कोचिंग फीस रिफंड की जाएगी l यह सब इसी लिए ही किया गया है ताकि पूरे देश में कोटा की एक अलग पहचान बनी रहे और कोटा से पढ़ाई कर रहे युवाओं को कोई भी परेशानी ना हो l

इस प्रकार से की जाएगी फीस रिफंड

  • कोटा के कलेक्टर ने कोचिंग संस्थानों द्वारा किस प्रकार से फीस रिफंड की जाएगी इसके बारे में जानकारी दी है l चलिए जानते हैं कि किस प्रकार से कोचिंग संस्थानों के द्वारा कोचिंग फीस रिफंड की जाएगी l

  • जानकारी के मुताबिक यदि किसी छात्र ने कोचिंग में प्रवेश लिया है, तो वह 15 दिन के अंदर यदि फीस रिफंड लेना चाहता है, तो ले सकता है l ऐसे में कोचिंग संस्थान के द्वारा छात्र द्वारा जमा कराई गई फीस से 15% कटौती करने के बाद शेष फीस रिफंड कर दी जाएगी l

  • यदि छात्र के द्वारा कोचिंग फीस जमा किए 30 दिन हो चुके हैं और 30 दिन के भीतर छात्र कोचिंग छोड़ना चाहता है, तो उसके द्वारा जमा कराई गई Coaching Fee में से कुल 30% की कटौती की जाएगी और उसके बाद बची हुई शेष राशि का भुगतान छात्र को कर दिया जाएगा l

  • यदि किसी छात्र के द्वारा 45 दिन में कोचिंग छोड़ी जाती है, तो ऐसी स्थिति में छात्रों द्वारा जमा कराई गई Fee से 45% कोचिंग संस्था के द्वारा कटौती की जाएगी और शेष राशि का भुगतान छात्रों को कर दिया जाएगा l

  • इसी प्रकार यदि छात्र 60 दिन के अंदर कोचिंग छोड़ना चाहता है, तो उसके द्वारा जमा कराई गई कुल Coaching Fee से 60% कटौती करने के बाद 40% राशि का भुगतान छात्र को कर दिया जाएगा l

गाइडलाइन से हजारों छात्र को मिलेगा लाभ

जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन की इस गाइडलाइंस के कारण बहुत छात्रों को फायदा मिलने वाला है l हर वर्ष कई हजार छात्र ऐसे होते हैं, जिन्हें किसी ना किसी कारण से कोटा छोड़कर अपने घर वापस जाना ही पड़ता है l जिस कारण फीस रिफंड को लेकर हर वर्ष हजारों छात्रों से शिकायत मिलती रहती है l

अब ऐसे में शुरू की गई इस नई पहल से कोटा के छात्रों को काफी फायदा मिलेगा l बहुत Students तो ऐसे होते हैं, जो बहुत गरीब होते हैं l इसलिए फीस रिफंड की नई पॉलिसी के कारण ऐसे छात्रों को अब कोटा छोड़ने के बाद Coaching Fee Refund की टेंशन नहीं लेनी पड़ेगी l