खेदड़ गांव के Taxi Drivers ने अनोखी पहल शुरू की, हरियाणा राज्य के खेदड़ गाँव के टेक्सी चालकों ने शादी में दहेज नहीं लेने वालों से गाड़ी किराया नहीं लेने का फैसला किया, 100 से 150 किलोमीटर की दूरी तक किराया माफ, Driver सतीश कुमार ने Social Media पर share किया कागज का टुकड़ा |

हमारे देश में अलग-अलग शहरों से बहुत से ऐसे दहेज के मामले सामने आते हैं जिन्हें सुनकर हमें काफी बुरा भी लगता है। दहेज प्रथा को रोकने के लिए ही हरियाणा के एक गांव खेदड़ के युवा ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक पहल की है। इस युवा का नाम सतीश कुमार है यह एक टैक्सी ड्राइवर हैं। सतीश कुमार ने अपने दूसरे ड्राइवर भाइयों रोशनलाल, राजेश, मोनू, नरेश आदि के साथ मिलकर सलाह मशवरा किया l

पराग अग्रवाल-जीवन परिचय से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देखे

उन्होंने यह निर्णय लिया की यदि कोई व्यक्ति लड़की वालों से बिना दहेज लिए लड़की से शादी करता हैं तो हम उस की बारात में अपनी गाड़ियां बिल्कुल मुफ्त ले जाएंगे। जब से यह बात दूसरे लोगों को पता लगी हैं तो तभी से ही सब लोग खेदड़ गांव के टैक्सी ड्राइवरों से प्रसन्न है। इन्होंने ऐसा सिर्फ इसलिए किया है क्योंकि बहुत से ऐसे गरीब माता-पिता होते हैं जो सारा पैसा अपनी बेटियों को पढ़ाने में ही खर्च कर देते हैं।

फिर बाद में उनके पास अपनी बेटियों की शादी के लिए ही इतना पैसा नहीं बचता कि वह लड़के वालों को दहेज भी दे सकें। परंतु लड़के वाले उनकी लड़की से दहेज लिए बिना शादी नहीं करते। सतीश कुमार व उनके साथियों का मानना यह है कि यदि आप दहेज लिए बिना ही शादी करोगे तो इस प्रकार गरीब लोगों को भी अपनी बेटियों की शादी करने में दिक्कत नहीं आएगी।

ड्राइवर सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया एक कागज का टुकड़ा

ड्राइवर सतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर एक कागज का टुकड़ा शेयर किया है और उस कागज के टुकड़े में यह लिखा है कि खेदड़ गांव में जो भी कोई भाई बिना दहेज लिए शादी करता हैं, तो उसकी बारात में 100 से 150 किलोमीटर तक वह अपनी गाड़ियां बिल्कुल मुफ्त में ले जाएंगे। सभी लोगों ने सोशल मीडिया पर सतीश कुमार जी के इस फैसले की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी है और यह कहा है कि हम आपके साथ हैं।

RRB NTPC CBT-1 Result Update

20 नवंबर 2021 को हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के गांव आकोदा में आया एक दहेज का मामला सामने

  • बात महेंद्रगढ़ जिले के आकोदा गांव की है जहां पर 20 नवंबर 2021 को लड़की के घर बारात आनी थी l लेकिन लड़के वालों को इच्छा अनुसार दहेज ना मिलने के कारण वह लड़की वालों के घर बारात लेकर नहीं आए। इसी के साथ-साथ उन्होंने लड़की की माता तथा भाइयों की काफी बेज्जती भी की और यह कहां कि आप घटिया सामान दे रहे हैं। जब लड़की के घर बारात नहीं पहुंची, तो उसके पश्चात मंगलवार को गांव अकोदा में कई गांवों की महापंचायत भी की गई जिसमें लड़के के खिलाफ दहेज को लेकर शिकायत भी दर्ज करवाई हैं।

  • लड़की ने लड़के तथा उसकी माता नैना देवी व पिता कालू राम के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर पुलिस में भी केस दर्ज करवाया हैं। लड़की ने सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है ताकि कोई दूसरा व्यक्ति किसी भी लड़की के साथ ऐसा ना कर सके। लड़की के पिता ने लड़के के पिता के हिसाब से ही लड़के की सोने की चेन, चार सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी, सारा फर्नीचर तथा घरेलू सामान और कपड़े दिए थें। इसके साथ-साथ उन्होंने यह बताया कि 21 नवंबर 2021 को उनके पास लड़के का फोन आया और उन्हें यह कहा कि तुमने जो भी सामान दिया है वह बहुत सस्ता और घटिया है जिसकी वजह से हमारी गांव में काफी बेज्जती भी हुई हैं।

Technical Helper के 1512 पदों पर भर्ती होगी

  • इसके बाद सोनू की माता ने भी लड़की वालों को बहुत बुरा भला कहा और सोनू ने यह कहा कि वह बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर है और उसको तो दहेज में क्रेटा गाड़ी चाहिए ना की अल्टो। इसीलिए लड़का लड़की वालों के घर बारात लेकर नहीं आया। जिसके बाद लड़की वालों ने लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की है और जो खर्चा हुआ है उसकी भी भरपाई की मांग की हैं।

ड्राइवर सतीश कुमार और दूसरे ड्राइवरों की इस पहल से अन्य लोगों को भी मिलेगी प्रेरणा

ड्राइवर सतीश कुमार ने यह कहा कि मेरे साथ साथ मेरे ड्राइवर भाइयों की इस पहल से दूसरे लोगों को भी काफी प्रेरणा मिलेगी। जिनकी शादी नहीं हुई है तो वह युवा इसके बारे में एक बार अवश्य सोचेंगे। इसी के साथ-साथ सभी ड्राइवरों ने पुलिस प्रशासन से भी मांग की है कि इस प्रकार के दहेज लेने वाले व्यक्तियों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ताकि दूसरा कोई भी व्यक्ति ऐसा करने की ना सोचे।