JEN Bharti 2021 को लेकर Candidates ने Board पर लगाए धांधली के आरोप, RSMSSB द्वारा आयोजित करवाई गई Junior Engineer भर्ती पर Candidates ने धाँधली के आरोप लगाए, राधे मीणा सहित प्रदेश के बहुत सेCandidates ने CBI ने जाँच करवाई जाने के लिए माँग उठाई,
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 12 सितंबर 2021 को JEN Recruitment Exam का आयोजन करवाया गया था। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से 1054 पदों पर नियुक्तियां की जानी है l मगर JEN Recruitment Exam में विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। जब JEN Bharti Exam के परिणाम जारी किए गए थे तो परिणाम जारी करने के पश्चात बोर्ड के द्वारा पदों के 3 गुना उम्मीदवारों को Documents Verification के लिए सूचीबद्ध किया गया था।
Rajasthan Police Constable Handwritten Notes
इस भर्ती में बोर्ड के द्वारा 11 सवालों को डिलीट भी कर दिया गया था l मगर उसके बावजूद भी JEN Recruitment Exam Cutoff 100 अंकों से अधिक रही है। इसी वजह से इस भर्ती में शामिल उम्मीदवारों ने बोर्ड पर आरोप लगाया है कि उन्होंने JEN Bharti 2021 के परिणाम में गड़बड़ी की है l इसी वजह से Cutoff काफी अधिक रही है। उम्मीदवारों ने बोर्ड पर सीधे आरोप लगाते हुए एक अहम फैसला भी लिया है जिसके बारे में हम विस्तार से बताते हैं।
बोर्ड पर धांधली का आरोप लगाते हुए उम्मीदवारों ने चस्पा किए पर्चा
जेईएन भर्ती को लेकर उम्मीदवारों में विरोध बढ़ता ही जा रहा है l जिसके चलते अलग-अलग शहरों के उम्मीदवारों ने कई जगहों पर पर्चा चस्पा कर दिए हैं। पर्चे में उन्होंने राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड पर सीधे आरोप लगाते हुए यह कहा है कि, यह राजस्थान सरकार का खुला ऑफर हैं l यदि किसी भी उम्मीदवार को नौकरी चाहिए तो 30 लाख देने होंगे और उन्हें नौकरी मिल जाएगी। उम्मीदवारों ने पर्चा चस्पा करते समय इस पर एक स्लोगन भी लिखवाया है की ” 30 लाख लाओ नौकरी पाओ “।
Rajasthan में Technical Helper के 1512 पदों पर भर्ती होगी

सभी उम्मीदवार राजस्थान सरकार से जवाब मांग रहे हैं और साथ ही राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के President Hariprasad Sharma को भी इस्तीफा देने के लिए कह रहे हैं। क्योंकि सभी उम्मीदवारों का मानना है कि यह सब घोटाला उन्हीं की देखरेख में हुआ हैं।
JEN Exam को लेकर राधे मीणा सहित काफी संख्या में उम्मीदवारों ने की CBI जांच की मांग
राजस्थान युवा बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष राधे मीणा ने बताया कि जब बोर्ड के द्वारा JEN Recruitment Exam के परिणाम जारी किए गए थें, तो उन्होंने उस समय Document Verification के लिए पदों सें 3 गुणा अधिक Candidates को Listed किया था। उसके पश्चात JEN Bharti Cutoff भी ज्यादा गई है l
इसी वजह से इस भर्ती के परिणाम में गड़बड़ी की आशंका भी नजर आ रही है। सभी उम्मीदवारों के साथ-साथ बेरोजगार महासंघ के अध्यक्ष राधे मीणा ने भी JEN Exam की CBI Investigation कराने की मांग की है l सीबीआई जांच से यह पता चल जाएगा कि भर्ती में फर्जीवाड़ा कितना हुआ है l इससे मेहनत करने वाले बेरोजगारों को भी न्याय मिलेगा l
जनसंख्या नियंत्रण कानून पर किरोड़ी लाल मीणा ने रखें अपने विचार
राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने हाल ही में राज्यसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर पूरी वकालत की है l उन्होंने कहा है कि जनसंख्या कानून के बिना “ आत्मनिर्भर भारत अभियान“ का सफल होना काफी मुश्किल है। क्योंकि गरीबी, बीमारी, कुपोषण व प्रदूषण जैसी समस्याओं की असली वजह तो देश की अधिक जनसंख्या ही है इसीलिए जनसंख्या कानून लागू होना चाहिए। इसी के साथ-साथ राज्यसभा में विशेष उल्लेख के दौरान कानून के पक्ष में तर्क गिनाते हुए करोड़ी लाल मीणा ने यह कहा कि समान शिक्षा समान नागरिक संहिता के साथ-साथ प्रभावी जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाना बेहद ही आवश्यक है।
जनसंख्या बढ़ने के कारण ही दूध व फल सब्जियों आदि की मांगे भी काफी ज्यादा बढ़ रही हैं। इसी वजह से लोग जहरीला केमिकल मिलाकर फल सब्जियों को काफी जल्दी तैयार करते हैं l इसी कारण से लोगों को स्वास्थ्य भी खराब होता है और लोगों में गंभीर बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसी के साथ-साथ किरोड़ी लाल मीणा ने यह भी कहा कि जनसंख्या विस्फोट के कारण राज्य की बहन बेटियों को भी समान अधिकार और समान सम्मान नहीं मिल पाता है इसीलिए जनसंख्या कानून को लागू करना जरूरी हैं।
