जन्माष्टमी के उत्सव पर 20 अगस्त 2022 को जयपुर में रहेगी आधे दिन की छुट्टी, गोविंददेवजी की निकाली जाएगी शोभायात्रा, 2 वर्ष पश्चात किया जाएगा शोभायात्रा का आयोजन, जयपुर के गोविंददेवजी मंदिर में जन्माष्टमी के उत्सव पर रहेगा प्रोग्राम l
हर बार की तरह इस वर्ष भी जन्माष्टमी का त्योहार पूरे भारत में धूमधाम से मनाया जा रहा है l इस वर्ष 18 अगस्त 2022 और 19 अगस्त 2022 को जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा l पूरे भारत में जन्माष्टमी का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है l इस बार हर शहर में जन्माष्टमी का त्योहार मनाने की तैयारियां हो चुकी है l राजस्थान में भी सरकार के द्वारा जन्माष्टमी की तैयारियां बड़ी धूमधाम से की जा रही है l
आपको जानकर खुशी होगी कि इस बार लगभग 2 वर्षों के पश्चात गोविंददेवजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी l 2 साल से सभी गोविंददेवजी की शोभायात्रा का इंतजार कर रहे थे l अब ऐसे में सरकार के द्वारा शोभायात्रा की घोषणा से सभी लोगों में खुशी की लहर है l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको यह जानकारी देते हैं कि जन्माष्टमी के उत्सव पर राजस्थान के जयपुर में किस दिन अवकाश रहेगा और गोविंददेवजी की शोभायात्रा का समय क्या रहेगा और यह शोभायात्रा कहां-कहां से गुजरेगी ।
जयपुर में गोविंद देवजी की शोभायात्रा निकालने का समय रहेगा यह
राजस्थान के जो भी लोग गोविंददेव जी की शोभायात्रा व श्रृंगार झांकी का आनंद लेना चाहते हैं, वह समय पर पहुंचकर आनंद ले सकते हैं l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 19 अगस्त 2022 को जयपुर के आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंगला आरती करके ठाकुर जी की आराधना की जाएगी l इसके पश्चात सुबह 7:30 बजे धूप आरती की जाएगी l
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

इसके पश्चात रात्रि 12:00 से 12:30 तक श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव और अभिषेक मनाया जाएगा l आपको बता दें तोपों की सलामी से श्री कृष्ण जी का जन्म उत्सव मनाया जाएगा l 20 अगस्त 2022 को सुबह 9:15 बजे से 10:00 बजे तक नंद उत्सव के तहत श्रृंगार झांसी निकाली जाएगी l इसके अलावा 20 अगस्त 2022 को शाम 4:30 बजे गोविंददेवजी की शोभायात्रा निकाली जाएगी l इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको जन्माष्टमी के उत्सव पर आयोजित किए जाने वाले सभी प्रोग्राम की समय सारणी बताएंगे जिससे समय पर भक्त पहुंचकर झांकी का और आरती का आनंद ले पाएंगे l
बाजारों से होते हुए निकलेगी गोविंददेवजी की शोभायात्रा।
20 अगस्त 2022 को शाम 4:30 बजे से गोविंद देव जी की शोभायात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू हो जाएगी l मंदिर प्रांगण से शुरू होकर बाजार से होती हुई यह शोभायात्रा श्री गोविंददेवजी के मंदिर में पहुंचेगी l अंदाजा लगा रहा है कि इस बार बहुत ज्यादा भीड़ शोभायात्रा में देखने को मिलेगी l क्योंकि लगभग 2 वर्षों के पश्चात यह शोभायात्रा निकाली जाएगी l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले 2 वर्षों से कोरोनावायरस के कारण भक्तों को ऑनलाइन ही गोविंददेवजी के दर्शन करवाए गए थे l लेकिन इस बार श्री कृष्ण जी का अभिषेक, भोग, वस्त्र धारण व संबंधित सभी दृश्य साक्षात देखने को मिलेंगे l
राजस्थान सरकार ने जन्माष्टमी के उत्सव पर किया आधे दिन की छुट्टी का ऐलान
राजस्थान के जयपुर में इस बार जन्माष्टमी का उत्सव बहुत ज्यादा धूमधाम से मनाया जा रहा है l राज्य सरकार के द्वारा जयपुर के सरकारी कर्मचारी और शिक्षण संस्थानों में 20 अगस्त 2022 को आधे दिन का अवकाश दिया जाएगा ताकि सरकारी कर्मचारी और शिक्षण संस्थान में पढ़ रहे युवा भी इस बार जन्माष्टमी के उत्सव में निकाली जा रही l गोविंददेवजी की शोभा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकें।
चलिए अब हम आपको गोविंददेवजी जयपुर में 19 अगस्त 2022 को निकाले जाने वाली झांकी और अन्य प्रोग्राम के बारे में जानकारी दे देते हैं ताकि सभी भक्त समय से उपस्थित हो सके।
आरती और झांकी | समय |
मंगला आरती | सुबह 4:30 से 6:45 तक |
धूप आरती | सुबह 7:30 से 9:30 तक है |
श्रृंगार आरती | सुबह 9:45 से 11:30 तक |
राजभोग आरती | सुबह 11:45 से दोपहर 1:30 बजे तक |
ग्वाल आरती | शाम 4:00 से 6:30 तक |
संध्या आरती | शाम 6:45 से रात 8:30 तक |
शयन आरती | रात 9:15 से 10:30 तक |
तिथि पूजन और अभिषेक | रात 12:00 से 12:30 तक |
