ITI AITT 2022 की परीक्षा तिथि घोषित हुई, Ministry of Skill Development And Entrepreneurship द्वारा आईटीआई Course के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 जुलाई 2022 तक रखी गई, आईटीआई AITT 2022 के लिए लिखित परीक्षा 8 अगस्त से विभिन्न चरणों में आयोजित होगी |

ऐसे छात्र जो राजकीय एवं प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के नियमित छात्र है, उनके लिए हाल ही में ही एक महत्वपूर्ण जानकारी है l राजस्थान व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद जोधपुर के द्वारा हाल ही में ही ITI की अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा से संबंधित ऑफिशल नोटिस जारी करके जानकारी दी गई है l

राजकीय एवं प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के नियमित छात्रों की NCTV प्रायोगिक एवं CBT Exam (Yearly System) का आयोजन अगस्त 2022 में किया जाएगा l जो भी छात्र प्रायोगिक और CBT की परीक्षा देना चाहता है, उसे RCVET द्वारा निर्धारित AITT Exam Fee का भुगतान अंतिम तिथि से पहले करना होगा l

Rajasthan NCVT ITI Result 2022

जानकारी के मुताबिक DGT नई दिल्ली के निर्देश अनुसार Trade Theory, Workshop Calculation And Science, Employability Skills और Engineering Drawing की परीक्षा का आयोजन One Exam Session में Computer Based Test पर आधारित किया जाएगा l चलिए जान लेते हैं कि AITT Exam Application Fee, AITT Exam Application Date और AITT Exam 2022 से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी क्या है l

Ministry of Skill Development And Entrepreneurship

ITI AITT Exam Fee 2022

Student Category

Exam fee

ऐसे छात्र जिन्होंने Yearly System के अंतर्गत सत्र अगस्त 2021-22 में प्रवेश लिया है और 2 वर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय के द्वितीय वर्ष के नियमित छात्र हैं l  

200

ऐसे छात्र जिन्होंने वार्षिक पद्धति के अंतर्गत सत्र 2021-2022 में 1 वर्षीय या फिर 6 Months के पाठ्यक्रम व्यवसाय में प्रवेश लिया हो l या फिर ऐसे छात्र जो वार्षिक पद्धति के अंतर्गत सत्र 2021-2023 में 2 वर्षीय पाठ्यक्रम व्यवसाय के 2 वर्ष के नियमित छात्र हो l  

413

ITI AITT Exam Fee Submission Date

AITT Exam Fee जमा करने की अंतिम तिथि

24 June 2022 To 2 July 2022

संस्थान के द्वारा MIS PORTAL पर Fee अपडेट करने की तिथि

24 June 2022 To 2 July 2022

इस दिन आयोजित होगी परीक्षाएं

  • ऑफिशल नोटिफिकेशन के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा का आयोजन 1 अगस्त 2022 से किया जाएगा l वहीं दूसरी ओर सीबीटी परीक्षा का आयोजन 8 अगस्त 2022 से विभिन्न चरणों में किया जाएगा l

  • जो भी छात्र परीक्षा में शामिल होंगे, वह अपना Hall Ticket ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं l

  • जैसे ही प्रवेश पत्र से संबंधित जानकारी प्राप्त होती है, हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अपडेट दे दी जाएगी l

Rajasthan ITI Admission Form 2022

ITI AITT Exam Fee 2022 जमा करने से संबंधित जरूरी दिशा निर्देश

  • जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें परीक्षा शुल्क काफी ध्यान से संस्थान के दिशा निर्देश अनुसार जमा कराना है l चलिए जान लेते हैं कि दिशानिर्देश क्या है l

  • ऐसे छात्र जो प्रायोगिक परीक्षा और सीबीटी परीक्षा में शामिल होंगे, उन्हें अपने ही SSO ID अथवा ईमित्र के माध्यम से AITT exam Fee जमा करवानी होगी l

  • जो भी छात्र परीक्षा शुल्क जमा करना चाहते हैं, वह अंतिम तिथि से पहले ही आवेदन शुल्क जमा करवा दें l क्योंकि अंतिम तिथि के पश्चात अतिरिक्त शुल्क के साथ आवेदन शुल्क जमा करने का कोई भी विकल्प नहीं दिया जाएगा l

  • चलान या फिर संस्थानों के द्वारा जमा किया गया परीक्षा शुल्क स्वीकार नहीं किया जाएगा l

  • सभी छात्रों के द्वारा जैसे ही SSO Portal पर AITT Fee जमा करवा दी जाएगी, तो उसके पश्चात संस्थान को MIS PORTAL पर DGT द्वारा जारी की गई समय सारणी के अनुसार Fee Status Update करना होगा l

  • MIS Portal पर Fee अपडेट होने के बाद ही DGT द्वारा AITT Exam Hall Ticket Release किए जाएंगे l

  • जो भी छात्र इस संबंध में अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहता है, वह Department की Official Website या फिर DGT की ऑफिशल वेबसाइट का विजिट कर सकते हैं l

  • इसके अलावा संबंधित राजकीय और प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान से संपर्क कर सकते हैं l

Click here-Ministry of Skill Development And Entrepreneurship