रिश्वत देने के लिए मजबूरी में डमी अभ्यर्थी बना पवन, 4 जून 2022 को आयोजित हुई पशुधन सहायक परीक्षा में Dummy Candidate पवन ने किया बड़ा खुलासा, पवन ने पुलिस को बताया कि मुझे साक्षात्कार में घूस के पैसे देने थे,

हाल ही में ही 4 जून 2022 को राजस्थान पशुधन चिकित्सक भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया था l इस भर्ती की परीक्षा में लाखों की संख्या में छात्र शामिल थे l लेकिन जिस प्रकार राजस्थान की हर भर्ती में धांधली के मामले सामने आते रहते हैं, इसी प्रकार इस भर्ती में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है l

RSMSSB JEN (Agriculture) Recruitment 2022

हाल ही में ही हुए राजस्थान पशुधन चिकित्सक भर्ती परीक्षा के दौरान Exam Centre से डमी छात्र को रंगे हाथों परीक्षा सेंटर से पकड़ा गया है l डमी छात्र पवन ने कार्यवाही के दौरान कई ऐसी बातें बताई है, जो काफी चौकाने वाली है l चलिए जान लेते हैं, Rajasthan Pashudhan Sahayk Bharti 2022 से संबंधित यह मामला क्या है l

पवन 14 लाख रुपए में राजस्थान पशु चिकित्सक भर्ती परीक्षा देने के लिए बना था Dummy छात्र

राजस्थान पशुधन चिकित्सक भर्ती परीक्षा के दिन जयपुर में परीक्षा सेंटर से ही डमी छात्र पवन को जयपुर पुलिस ने धर दबोचा l दरअसल पवन अपने कंपाउंडर नरेश के लिए राजस्थान पशुधन चिकित्सा भर्ती में डमी छात्र बनकर परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचा था l एसओजी की टीम को जब इस बारे में जानकारी हुई, तो तुरंत एग्जाम सेंटर से ही पवन को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया l

RSMSSB Exam Calendar 2022-23

इसके अलावा नरेश को भी पुलिस ने परीक्षा सेंटर के बाहर से पकड़ लिया था l नरेश और पवन को पुलिस ने भागने का भी मौका नहीं दिया l आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पवन ने नरेश से उसकी जगह डमी छात्र बनकर राजस्थान पशुधन चिकित्सक भर्ती परीक्षा देने के लिए 14 लाख रुपए की डिमांड की थी और नरेश 14 लाख रुपए देने को तैयार भी था l जिसमें से उसने ₹400000 की राशि पहले ही एडवांस के तौर पर दे दी थी l

पवन ने पुलिस की हिरासत में खोले कई राज

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राजस्थान पुलिस के द्वारा डमी छात्र बने पवन बिश्नोई और मुख्य छात्र नरेश को 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है l पुलिस के द्वारा दोनों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है l हाल ही में ही पूछताछ में पवन बिश्नोई ने काफी बड़ा खुलासा किया है l

पवन ने बताया कि उसने मजबूरी में राजस्थान पशुधन चिकित्सक भर्ती में डमी छात्र बनने का फैसला किया l पवन ने बताया कि वह वेटरनरी भर्ती परीक्षा पास कर चुका है l परीक्षा के पश्चात अब इंटरव्यू की प्रक्रिया होनी है, जिसमें कुछ लोगों ने पवन बिश्नोई से इंटरव्यू में पास करने के लिए 15 लाख रुपए से 2000000 रुपए तक की डिमांड की है l

CSIR CLRI Translator Recruitment 2022

पवन ने बताया कि उसने इंटरव्यू में पैसे देने के लिए ही यह काम किया है l पवन के इस बयान से यह तो साफ हो गया है कि राजस्थान में अब भी जिन भर्ती में इंटरव्यू प्रक्रिया होती है, उनमें ऐसे ही फाइनल सिलेक्शन के लिए वसूली की जाती हैl

इंटरव्यू प्रक्रिया में पास करने के लिए वसूली जाने वाली रकम के चलते ही सरकार के द्वारा कुछ समय पहले राजस्थान की अधिकतर सभी भर्तियों में इंटरव्यू की प्रक्रिया समाप्त कर दी है l

पवन बिश्नोई और नरेश दोनों है बाड़मेर के

जानकारी के मुताबिक पवन और नरेश पहले से ही एक दूसरे को काफी अच्छी तरह जानते हैं l नरेश पवन के पास ही कंपाउंडर का काम कर रहा था l पवन ने इंटरव्यू के लिए पैसे जुटाने के लिए नरेश की जगह पशुधन चिकित्सक भर्ती परीक्षा देने की सोची ताकि इंटरव्यू के लिए पैसे इकट्ठे हो जाए और उसका चयन भी वेटरनरी भर्ती में हो जाए l

Rajasthan Librarian Grade-III District Wise Vacancies

अभी सरकार के द्वारा पवन और नरेश से लगातार पूछताछ की जा रही है l देखना यह है कि पवन के द्वारा जो स्टेटमेंट दी गई है उसमें कितनी सच्चाई है l एडिशनल डीसीपी धर्मेंद्र सागर इस मामले की जांच कर रहे हैl जैसे-जैसे जांच की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी, तो हो सकता है कि राजस्थान पशुधन चिकित्सक भर्ती 2022 से संबंधित कई राज खुल जाएं l जैसे ही हमें इस मामले की कोई भी जानकारी प्राप्त होती हैं हमारे द्वारा आपको सबसे पहले अपडेट दे दी जाएगी