Inspire Awards Yojana के तहत कक्षा 6वीं से 10वीं तक छात्रों को 10000 रूपये मिलेंगे, प्रतिभावान छात्रों को जिला स्तर एम् राज्य स्तर पर अवार्ड दिया जायेगा, Inspire Awards Yojana के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया रहेगी, Inspire Awards Yojana Official website-https://www.inspireawards-dst.gov.in/
बच्चे जब भी परीक्षाओं में अच्छे अंक लेकर पास होते हैं, तो उन्हें अक्सर स्कूल की तरफ से कुछ ना कुछ इनाम जरूर दिया जाता हैं, ताकि बच्चे आगे भी ठीक इसी तरह पढ़ते रहें और अपने स्कूल का नाम रोशन करें | कुछ बच्चों को तो राज्य स्तर पर भी इनाम दिए जाते हैं, लेकिन राज्य स्तर पर उन्हीं बच्चों को ही इनाम दिए जाते हैं |
जो कि सभी विद्यार्थियों से पढ़ाई में अच्छे होते हैं | हम आपको बता दें कि, अब देश भर के कुछ चयनित बच्चों को सरकार के द्वारा इंस्पायर करने के लिए Inspire Award दिए जाएंगे | इन Inspire Award के जरिए कुछ बच्चों को तो Bank Accounts में पैसे दिए जाएंगे, तो कुछ बच्चों को विदेश यात्रा के लिए भी भेजा जाएगा |
Inspire Award के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया-
हमारे देश के सभी मान्यता प्राप्त Government तथा Private Schools में कक्षा 6 से लेकर 10वीं तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए सरकार के द्वारा “इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना” की घोषणा की गई हैं | इस योजना के तहत कुछ चयनित बच्चों को Inspire Award दिया जाएगा | इस इंस्पायर अवार्ड के लिए पहले छात्रों को e-MIAS Portal पर Online Application करना होगा |
हम आपको बता दें कि Online Application करने की प्रक्रिया 15 जुलाई 2021 से शुरू हो चुकी है | आप किसी भी Common Service Center के माध्यम से इस योजना के तहत अब आसानी से आवेदन कर सकते हैं | “इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना” के तहत छात्रों में Science and Technology के प्रति दिलचस्पी बढ़ाने तथा उन्हें केंद्र सरकार की इस योजना से जोड़ने के लिए जो छात्र चुने जाएंगे |
DBT ( Direct Benefit Transfer ) के माध्यम से इन सभी चयनित बच्चों के बैंक खाते में पैसे भी डाले जाएंगे | हम आपको बता दें कि इसकी पूरी जानकारी तथा selected students की पूरी सूची e-MIAS Portal पर उपलब्ध करा दी जाएगी |
चयनित छात्रों को मिलेगा इंस्पायर अवार्ड
केंद्र सरकार की इस योजना से जो भी छात्र जुड़ते हैं, उनमें से जो छात्र जिला स्तर पर चुने जाएंगे उन छात्रों को ₹10000 डीबीटी के माध्यम से उनके बैंक खाते में दिए जाएंगे | इसीलिए छात्रों का बैंक खाता होना बहुत ही आवश्यक है | यह बैंक खाता कम से कम 3 महीने पुराना होना आवश्यक हैं | बैंक खाता उन्हीं के नाम का होना चाहिए यदि उनके घर के किसी दूसरे सदस्य का बैंक खाता है तो उसमें राशि नहीं दी जाएगी |
इस योजना के तहत राज्य स्तर पर 1000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जबकि पूरे देश में से कुल 100000 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा | जिन छात्रों का चयन इनमें से किया जाता है, उन्हें राष्ट्रपति स्तर पर राष्ट्रपति भवन में भी उत्सव में बुलाकर राष्ट्रपति के हाथों से पुरस्कृत किया जाएगा | इसके अतिरिक्त जिन छात्रों का चयन वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर पर किया जाएगा तो उनमें से कुछ चुनिंदा छात्रों को विदेश यात्रा भी करवाई जाएगी | इस विदेश यात्रा का सारा खर्चा सरकार के द्वारा ही उठाया जाएगा | “इंस्पायर अवार्ड मानक-योजना” के तहत CBSE तथा RBSE के विद्यार्थी 5 अक्टूबर 2021 तक आवेदन कर सकते हैं |
Click here-Inspire Awards Yojana website
इंस्पायर अवार्ड 2021 में किए गए बदलाव
ऐसा बताया जा रहा है कि इस साल Inspire Award Portal पर एक परिवर्तन भी किया गया हैं | इस परिवर्तन के अनुसार अब School Authority Option में School Login करने के बाद स्कूल को u-dice Code भी Update करना होगा यह बहुत ही आवश्यक है | अगर कोई स्कूल u-dice Code कों Update नहीं करता हैं, तो वह स्कूल Nomination से संबंधित कार्य भी नहीं कर पाएगा |
शिक्षा निदेशक ने जारी किए निर्देश
Director of Secondary Education Saurav Swami ने यह निर्देश जारी किया है कि इस योजना के तहत प्रत्येक विद्यालय में एक अध्यापक को नियुक्त किया जाएगा | प्रत्येक विद्यालय में से कम से कम पांच सबसे श्रेष्ठ विद्यार्थियों का नामांकन “इंस्पायर अवार्ड-मानक योजना” के तहत अनिवार्य हैं |

