India Post Office Vacancy 2022 Notification, डाक विभाग में 133 पदों पर निकली भर्ती के लिए दसवीं कक्षा और बारहवीं कक्षा पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते सकते हैं, India Post Office Postal Assistant/Sorting Assistant, Postman & MTS पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म 22 नवम्बर 2022 तक भरे जायेंगे |
India Post Vacancy 2022- जो भी उम्मीदवार दसवीं कक्षा/बारहवीं कक्षा पास कर चुके है, वह अक्सर नौकरी की तलाश में रहते हैं। यदि आप भी दसवीं कक्षा या 12वीं कक्षा पास कर चुके हैं, तो आज की पोस्ट आपके लिए बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। India Post की ओर से दसवीं कक्षा और 12वीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवारों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं वह ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडिया पोस्ट के द्वारा Post Man सहित अन्य पदों पर भर्ती की जाएगी। यह भर्ती लगभग 133 पदों पर की जाएगी l जो भी उम्मीदवार Online Apply करना चाहते हैं, वह इस पोस्ट के माध्यम से संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं l
चलिए इस पोस्ट के माध्यम से India Post Office Recruitment 2022 Application Date, Eligibility और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी जानते है।
Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

India Post Office Recruitment 2022 Total Post Details
इंडिया पोस्ट के जरिए लगभग 133 पदों को भरा जाएगा l रिक्त पदों के संबंध में अधिक जानकारी के लिए आप ऑफिशल नोटिफिकेशन को भी पढ़ सकते हैं। चलिए अब हम आपको यह जानकारी दे देते हैं कि कुल 133 पदों में कौन-कौन से पद शामिल किए गए हैं ताकि आप अपनी योग्यता के आधार पर ऑनलाइन आवेदन कर सकें।
Post Name | Post Details |
Postal Assistant/Sorting Assistant | 71 |
Postman | 56 |
MTS | 6 |
Total Post | 133 |
India Post Office Bharti 2022 Eligibility
India Post Office Recruitment के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करने के इच्छुक हैं, वह शैक्षणिक योग्यता के आधार पर संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के पश्चात ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चलिए जान लेते हैं की शैक्षणिक योग्यता क्या निर्धारित की गई है।
Post Name | Post wise Eligibility |
Postal Assistant/Sorting Assistant | इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 12वीं कक्षा पास होना चाहिए। इसके अलावा कंप्यूटर कोर्स होना भी अनिवार्य है। |
Postman | इस पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12 वीं कक्षा पास होना चाहिए । इसके साथ-साथ कंप्यूटर कोर्स होना भी अनिवार्य है। |
MTS | एमटीएस पद के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार दसवीं कक्षा पास होना अनिवार्य है। |
India Post Office Recruitment 2022 Age Limit
जो भी भर्ती भारत सरकार के द्वारा निकाली जाती हैं, अलग-अलग विभाग में आवेदन के लिए अलग-अलग आयु सीमा निर्धारित की गई है l Indian Post Office Vacancy 2022 के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार की न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष निर्धारित की गई है l
इसके अलावा अधिकतम आयु सीमा 27 वर्ष निर्धारित की गई है l जो उम्मीदवार आरक्षित श्रेणी से संबंधित है, वह आयु सीमा में दी गई छूट के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए Official Notification को पढ़ सकते हैं l
Application Date For India Post Bharti 2022
जो भी उम्मीदवार इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 के लिए आवेदन करने के इच्छुक है, वह 22 नवंबर 2022 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है l आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 नवंबर 2022 निर्धारित की गई है l
इसीलिए सभी उम्मीदवार Last Date से पहले आवेदन कर दें l क्योंकि अंतिम तिथि के पश्चात इंडिया पोस्ट भर्ती 2022 के लिए आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा l
Salary For Indian Post Vacancy 2022
इंडिया पोस्ट के द्वारा अलग-अलग पद के लिए अलग-अलग वेतन निर्धारित किया गया है। चलिए जान लेते हैं पद के आधार पर निर्धारित वेतन क्या है।
Postal Assistant/Sorting Assistant | 25,500 To 81,100 |
Postman | 21,700 To 69,100 |
MTS | 18000 To 56,900 |
How To Apply For India Post Office Recruitment 2022
जो भी उम्मीदवार इंडिया पोस्ट ऑफिस भर्ती 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहता है, वह ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकता है l
सबसे पहले उम्मीदवार को इंडिया पोस्ट की Official Website पर जाना होगा l
जैसे ही वेबसाइट पर जाएंगे, होम पेज खुल जाएगा l
होम पेज पर आपको Indian Post Bharti 2022 के संबंध में एक आवेदन लिंक दिखाई देगा, इसी आवेदन लिंक पर उम्मीदवारों को क्लिक करना होगा l
उम्मीदवारों को आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भरना होगा और निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।
इस प्रकार सभी जानकारी भरने के पश्चात आवेदन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
उम्मीदवारों को ध्यान से India Post Bharti Application Form का प्रिंट की ले लेना है क्योंकि भविष्य में इसकी आवश्यकता होगी l



