IMU CET 2022 Admit Card जारी हुए, Indian Maritime University द्वारा CET UG & PG परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी किये गए, अभ्यर्थी IMU की अधिकारिक वेबसाइट से IMUCET का Hall Ticket डाउनलोड कर सकेंगे |
जो भी छात्र IMU CET 2022 की तैयारी कर रहे हैं, वह अपना प्रवेश पत्र आईएमयू की ऑफिशल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं l जो भी छात्र भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी कोर्स में दाखिला लेना चाहते हैं, उनके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाता है l
इस वर्ष भी ऐसे इच्छुक उम्मीदवारों के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा l जिसके लिए प्रवेश पत्र भी बोर्ड के द्वारा 4 जून 2022 को जारी किए जा चुके हैं l यदि आप भी इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, तो बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से आप प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं l चलिए जान लेते हैं कि IMU CET 2022 Admit Card Download करने की प्रक्रिया क्या है l

11 June 2022 को आयोजित होगी IMU CET 2022
इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का आयोजन भारतीय समुद्री विश्वविद्यालय के द्वारा किया जाता है l इस वर्ष IMU CET 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 29 मार्च 2022 को शुरू की गई थी l इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 29 मई 2022 तक का समय दिया गया था l
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन 11 जून 2022 को किया जाएगा l जानकारी के मुताबिक आईएमयू सीईटी 2022 का परीक्षा परिणाम 16 जून 2022 को जारी भी कर दिया जाएगा l परीक्षा परिणाम जारी करने के पश्चात 20 जून 2022 से काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाएगी l
TS TET Hall Ticket 2022 Released
जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, वह Official Website या ऑफिशल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ सकते हैं l प्रवेश पत्र एवं काउंसलिंग प्रक्रिया के बारे में संपूर्ण जानकारी आपको ऑफिशल नोटिफिकेशन के माध्यम से भी मिल जाएगी l
जो भी उम्मीदवार इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वह ऑफिशल वेबसाइट के माध्यम से अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं l
How To Download IMU CET 2022 Admit Card
जो भी छात्र इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट में शामिल होने वाले हैं, वह हमारे द्वारा बताई जा रही प्रक्रिया के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं l चलिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं l
सबसे पहले IMU की Official Website-https://www.imu.edu.in/ पर जाना होगा l
ऑफिशल वेबसाइट पर जैसे ही आप ओपन करेंगे, तो होम पेज पर ही आपको IMU CET 2022 Admit Card Download करने का विकल्प दिखाई देगा l
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए इसी विकल्प पर आपको क्लिक करना है l
जैसे ही आप लिंक पर क्लिक करेंगे तो एक नया पेज खुल जाएगा, जिसमें से आपको इंडियन मैरिटाइम यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान से भर देना है और अंत में सबमिट विकल्प पर क्लिक कर देना है l
इस प्रकार से आईएमयू सीईटी 2022 प्रवेश पत्र देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं l
