IGNOU University प्रवेश फॉर्म की अंतिम तिथि बढ़ी, स्नातक एवं स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए 15 अप्रैल 2021 तक आवेदन करे, इग्नू विश्वविधालय में प्रवेश प्रक्रिया के लिए आवेदन फॉर्म किस वेबसाइट से भरे-https://ignouadmission.samarth.edu.in/

IGNOU University ( Indra Gandhi National Open University ) का नाम तो आपने भली-भांति सुना ही होगा भारत में ऐसा कोई स्टूडेंट नहीं है, जो इग्नू यूनिवर्सिटी के बारे में ना जानता हो इग्नू यूनिवर्सिटी से आप घर बैठे पढ़ाई कर सकते हैं इग्नू यूनिवर्सिटी से जो भी छात्र पढ़ाई करता है, उसकी पढ़ाई को भारत में बहुत ही ज्यादा मान्यता दी जाती है,

क्योंकि इग्नू यूनिवर्सिटी का सिलेबस दूसरे कॉलेजों से थोड़ा अलग होता है और काफी कठिन भी होता है, इसीलिए इग्नू यूनिवर्सिटी को काफी ज्यादा मान्यता दी जाती है आज हम इसी के बारे में जानेंगे। क्योंकि हाल ही में इग्नू यूनिवर्सिटी में जितने भी नए एडमिशन होने थे उन्होंने उसकी रजिस्ट्रेशन की तारीख आगे बढ़ा दी है, जिसके पश्चात आप अब थोड़े और दिन तक इग्नू यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए आवेदन दे सकते हैं।

IGNOU ( Indra Gandhi National Open University ) Admission 2021

  • जो भी विद्यार्थी इग्नू यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें पता ही होगा कि इग्नू यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन जनवरी 2021 तक कराना था परंतु देश में करोना महामारी के चलते काफी Education Department मैं भी बहुत से बदलाव किए गए हैं, यह सब बदलाव लोगों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए ही किए गए हैं,

  • ताकि लोग सुरक्षित रह सके हैं हम आपको बता दें कि जो भी विद्यार्थी इग्नू यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के लिए दाखिला लेना चाहते हैं वह 15 अप्रैल 2021 तक आवेदन दे सकते हैं यदि आप खुद ही आवेदन देना चाहते हैं तो इसके लिए हम आपको वेबसाइट बता देते हैं यूनिवर्सिटी कि ऑफिशल वेबसाइट ignouadmission.samarth.edu.in है, आप इस वेबसाइट के जरिए अपने एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

  • यदि आप इस वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आवेदन के दौरान विद्यार्थियों को बहुत से डॉक्यूमेंट की भी आवश्यकता होती है जैसे कि आपके पास कंप्यूटर प्रिंटर के द्वारा आज स्कैन किए गए सभी डॉक्यूमेंट होने चाहिए और वह डॉक्यूमेंट हैं :-

Online Programmes for the Overseas Students in IGNOU

IGNOU B. Ed & OPENMAT registration

IGNOU Course Updates

IGNOU Admission

  • आवेदक का फोटोग्राफ, आयु प्रमाण पत्र, सिग्नेचर ( Signature ) तथा शैक्षणिक योग्यता, व अनुभव के सभी दस्तावेज ( Document ) और कास्ट सर्टिफिकेट ( Caste Certificate ) आदि सभी इस वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे, और जब आप यह सभी डॉक्यूमेंट इस वेबसाइट पर जाकर अपलोड ( Upload ) कर देते हैं।

  • तो उसके पश्चात आपको इग्नू यूनिवर्सिटी ( IGNOU University ) की फीस भी भरनी होगी, और इग्नू यूनिवर्सिटी की फीस भरने के लिए आप अपने बैंक के एटीएम कार्ड तथा क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग के द्वारा भी फीस भर सकते हैं। परंतु एक बात का ध्यान रखिएगा की जब आप अपने सभी डॉक्यूमेंट को इग्नू यूनिवर्सिटी की एडमिशन की वेबसाइट पर अपलोड करेंगे, तो अपलोड करते समय आप अपने दस्तावेजों को अच्छे से चेक कर ले, क्योंकि यदि डॉक्यूमेंट अपलोड करने में आपसे जरा सी भी लापरवाही होती है, तो आपका एडमिशन रिजेक्ट हो सकता है।

  • और इसी के साथ साथ जिन विद्यार्थियों को इग्नू यूनिवर्सिटी में असाइनमेंट जमा कराने थे, तो उसकी तिथि भी अब आगे बढ़ गई है, अब आप असाइनमेंट 30 अप्रैल 2021 तक जमा करा सकते हैं, इसी के लिए इग्नू यूनिवर्सिटी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in पर नोटिस भी जारी किया है, आप इस वेबसाइट पर जाकर इग्नू यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी नए नियम को यहां पर देख सकते हैं, और यदि कोई भी नई जानकारी इग्नू यूनिवर्सिटी के द्वारा दी जाती है, तो सबसे पहले वह इस वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाती है ताकि इस यूनिवर्सिटी से जुड़े सभी छात्र यहां पर जानकारी को पढ़ सकें।

  • अगर आप इग्नू यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते थे, या फिर आपको अपना असाइनमेंट जमा कराना था तो यह जानकारी आपके लिए काफी महत्वपूर्ण है, इसीलिए इसी जानकारी के अनुसार आप अपना आगे का प्रोसेस जारी रख सकते हैं।

नोट-दोस्तों अगर आपको इग्नू यूनिवर्सिटी में प्रवेश से संबंधित किसी भी प्रकार की कोई जानकारी पूछनी हो तो, आप कमेंट कर हमारी टीम से सहायता ले सकते हो-धन्यवाद