IGNOU के Term and Examination स्थगित हुए, IGNOU द्वारा 20 से 23 जनवरी 2022 तक आयोजित होने परीक्षाएं स्थगित कर दी गई, IGNOU द्वारा Assignment Submission कराने की तारीख भी बढ़ाई गई, IGNOU की नई परीक्षा तिथि जल्द घोषित होने की संभावना |
Indira Gandhi National Open University के द्वारा दिसंबर 2021 Term and Examination को स्थगित कर दिया गया हैं। इस बात का तो आपको पता ही होगा कि हमारे देश में कोरोनावायरस का खतरा फिर से बढ़ चुका हैं और अब लोगों को कोरोनावायरस के New Variant Omicron का सामना करना पड़ रहा है जोकि पिछली बार आए Variants से भी कई गुना ज्यादा खतरनाक हैं। इसीलिए सरकार ने देश के लोगों को बचाने के लिए निर्णय लेने शुरू कर दिए हैं।
PG Diploma in Development Communication launched by IGNOU
सरकार के द्वारा देश के सभी राज्यों में अलग-अलग हिसाब से Night Curfew भी लगाए गए हैं ताकि देश के लोगों को बचाया जा सके। कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए अब Indira Gandhi National Open University ने December 2021 Term And Examination को भी Postponed कर दिया है l इसीलिए अब परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को थोड़ा और समय इंतजार करना होगा। साथ ही University के द्वारा Assignments जमा कराने की भी तिथि को आगे बढ़ा दिया गया हैं।

परीक्षाएं आयोजित होनी थी 20 जनवरी से 23 फरवरी 2022 तक
यूनिवर्सिटी के द्वारा दिसंबर 2021 Term and Examination की परीक्षाएं 20 जनवरी 2022 से लेकर 23 फरवरी 2022 के बीच आयोजित किया जाना था l मगर छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया हैं। IGNOU University के द्वारा जारी किए गए Notification में IGNOU ने यह जानकारी दी है कि फिलहाल के लिए छात्रों को इंतजार ही करना होगा। जब भी यूनिवर्सिटी के द्वारा परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी, तो उससे 15 दिन पहले सभी छात्रों को सूचित कर दिया जाएगा ताकि हर एक छात्र परीक्षा की अच्छे से तैयारी करके परीक्षा में शामिल हो सकें।
IGNOU launches 12 new UG, PG, Diploma & PG courses, Enhances your skills
University ने यह भी जानकारी दी है कि सभी छात्रों को IGNOU की Official Website Check करते रहना होगा, ताकि उन्हें यूनिवर्सिटी के द्वारा दी गई परीक्षा से संबंधित सूचना मिल सके।
हर साल दिसंबर में आयोजित होती थी परीक्षाएं
वैसे तो हर साल परीक्षाओं का आयोजन दिसंबर के मध्य से शुरू हो जाता था l मगर अब की बार परीक्षाओं के आयोजन में पहले से ही देरी हुई हैं। जब दिसंबर के मध्य में परीक्षा का आयोजन किया जाता था, तो उसके 45 दिनों के अंदर ही परीक्षा का परिणाम भी घोषित कर दिया जाता था। इग्नू यूनिवर्सिटी के द्वारा कराए जाने वाली इस परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का भी यही कहना है कि देरी से एग्जाम होने की वजह से छात्रों को कई तरह की दिक्कतें भी आएंगी। इसी वजह से छात्रों के परीक्षा परिणाम पर भी इसका असर देखने को मिल सकता हैं।
छात्रों का यह भी कहना है कि देरी से परीक्षा होने की वजह से छात्रों को किसी दूसरे University या फिर किसी भी Competitive Exam में भी बैठने में दिक्कत आ सकती हैं। इन्हीं परेशानियों की वजह से छात्रों के भविष्य पर भी काफी बुरा असर पड़ेगा।
University के द्वारा Assignment Submission कराने की तारीख भी बढ़ाई गई
विश्वविद्यालय के द्वारा छात्रों को Assignment Submission कराने के लिए 15 दिसंबर 2021 तक का समय दिया गया था l मगर विश्वविद्यालय ने Assignment Submission कराने की तारीख को भी 15 दिसंबर 2021 से बढ़ाकर 15 जनवरी 2022 कर दी हैं। अब छात्र 15 जनवरी 2022 तक अपना Assignment, Field Work आदि आसानी से जमा करा सकते हैं।
Click here-IGNOU official website
