IBPS में PO के 4135 पदों पर निकली भर्ती, IPBS नेProbationary Officer/Management Trainee के विभिन्न पदों के लिए विज्ञप्ति जारी की है, स्नातक पास अभ्यर्थी दिनांक 10 November 2021 तक आवेदन कर सकेंगे |
हमारे देश में युवा बैंक में नौकरी करने के लिए काफी तैयारियां करते हैं l कुछ युवाओं को तो 5 से 6 साल हो जाते हैं लेकिन फिर भी वें निरंतर तैयारियां करते रहते हैं ताकि उन्हें बैंक में नौकरी मिल जाए। हर साल Institute of Banking Personal Selection के द्वारा विभिन्न बैंकों में भर्तियां निकाली जाती हैं। सरकारी बैंकों में जितनी भी भर्तियां होती हैं तो वें सभी भर्तियां IBPS के माध्यम से ही आयोजित होती हैं।
Probationary Officer/Management Trainee के पद पर आवेदन देने के लिए तिथि
IBPS के द्वारा 20 अक्टूबर 2021 को Probationary Officer / Management Trainee के विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। सभी इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 10 नवंबर 2021 तक का समय दिया गया है। इस भर्ती के तहत भारत के विभिन्न सरकारी बैंकों में भर्तियां की जाएंगी।
अब आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने में केवल 3 ही दिन शेष रह गए हैं l जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो उन्हें जल्द ही आवेदन करना होगा। क्योंकि 10 नवंबर को रात 12:00 बजे आवेदन प्रक्रिया समाप्त कर दी जाएगी और इसी तारीख से पहले सभी आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भी जमा कराना होगा।
आईबीपीएस के द्वारा 4135 पदों पर की जाएगी भर्ती
IBPS के द्वारा 20 अक्टूबर 2021 को निकाली गई भर्ती के अनुसार 4135 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा 4 दिसंबर 2021 और 11 दिसंबर 2021 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को बैंक में नौकरी हासिल करने के लिए 3 चरणों से होकर गुजरना होगा। IBPS के द्वारा इस भर्ती के माध्यम से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया,
बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, इंडियन बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक, यूको बैंक सहित अन्य सरकारी बैंकों में भर्तियां की जाएंगी। जैसे ही इस भर्ती की प्रीलिम्स परीक्षा का आयोजन हो जाएगा, तो उसके पश्चात जनवरी 2022 तक मुख्य परीक्षा का आयोजन भी करवाया जाएगा।
बैंकों के हिसाब से पदों का विवरण
बैंक का नाम | पदों का विवरण |
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 620 पद |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 400 पद |
बैंक ऑफ इंडिया | 588 पद |
केनरा बैंक | 650 पद |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 427 पद |
इंडियन ओवरसीज बैंक | 98 पद |
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया | 912 पद |
यूको बैंक | 440 पद |
कुल पद | 4135 पद |
कैटेगरी के हिसाब से सीटों का विवरण
जाति / श्रेणी | सीटें |
सामान्य जाति | 1600 सीटें |
ओबीसी जाति | 1102 सीटें |
अनुसूचित जाति | 679 सीटें |
अनुसूचित जनजाति | 350 सीटें |
ईडब्ल्यूएस वर्ग | 404 सीटें |
कुल पद | 4135 सीटें |
Probationary Officer / Management Trainee के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता
जो भी उम्मीदवार Probationary Officer / Management Trainee के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो उन उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से प्राप्त Graduation Degree होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त जिन उम्मीदवारों ने Graduation के पश्चात Master’s Degree हासिल की हुई है, तो वह भी आवेदन के योग्य है।
10th पास के लिए निकली Apprentice के 1664 पदों पर भर्ती
आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से लेकर 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 अक्टूबर 2021 के अनुसार की जाएगी। इसके अतिरिक्त ओबीसी जाति के उम्मीदवारों को आयु में 3 साल की छूट तथा एससी/एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में 5 साल तक की छूट दी जाएगी।
प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों के लिए चयन प्रक्रिया
जो भी उम्मीदवार इन विभिन्न बैंकों की भर्तियों के तहत आवेदन करते हैं, तो उनका चयन 3 चरणों के आधार पर किया जाएगा। सबसे पहले तो उम्मीदवारों को Prelims Exam में शामिल होना होगा।
जो भी उम्मीदवार Prelims Exam में पास होते हैं तो उसी के अंकों के आधार पर उन्हें Main Exam के लिए बुलाया जाएगा।
फिर सबसे आखिर में Main Exam पास कर लेने वाले उम्मीदवारों को Interview के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार इन तीनों ही चरणों में पास होंगे, तो केवल उन्हें ही नियुक्तियां मिलेंगी।
आईबीपीएस भर्ती 2021 प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न
सब्जेक्ट | प्रश्न | अंक |
इंग्लिश | 30 प्रश्न | 30 नंबर |
कॉम्पिटेटिव एप्टिट्यूड | 35 प्रश्न | 35 नंबर |
रीजनिंग | 35 प्रश्न | 35 नंबर |
कुल | 100 प्रश्न | 100 नंबर |
IBPS PO Recruitment 2021 के तहत आवेदन कैसे दें
जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के तहत Probationary Officer / Management Trainee के पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो उन्हें IBPS की Official Website पर Visit करना होगा l
Home Page पर ही PO के नाम से एक Information Highlight हो रही होगी l
Highlight हो रहे विकल्प पर क्लिक करना है l उसके पश्चात आप आसानी से आवेदन कर सकेंगे।
