हरियाणा सरकार ने अग्निवीरों की भर्ती के लिए Free Training देने का ऐलान किया, हरियाणा के सीएम ने की Haryana Agniveer Free Training Program शुरू करने की घोषणा, प्रदेश के युवाओं को अग्निवीर भर्ती में चयन के लिए दिया जाएगा शैक्षणिक और शारीरिक प्रशिक्षण, हरियाणा के 200 स्कूलों में 50 के बैच में Agniveer Free Training Program शुरू किया जाएगा
भारत सरकार के द्वारा कुछ समय पहले अग्निपथ योजना 2022 की शुरुआत की गई थी l अग्नीपथ योजना के तहत देश की तीनों सेनाओं के लिए अग्निवीरों की भर्ती की जाएगी l हाल ही में ही अग्निपथ योजना के तहत थल सेना, वायु सेना और नौसेना में भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी थी l इसी संबंध में हरियाणा सरकार के द्वारा एक घोषणा की गई है l
हाल ही में ही हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने यह जानकारी दी है कि अग्निपथ योजना के तहत भर्ती के लिए हरियाणा सरकार युवाओं को ट्रेनिंग देगी l सीएम मनोहर लाल खट्टर ने प्रदेश के युवाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए और अग्निपथ योजना में चयन हेतु प्रशिक्षण देने की घोषणा की है l मनोहर लाल खट्टर ने हाल ही में ही प्रशिक्षण से जुड़ी संपूर्ण जानकारी साझा की है l
यदि आप भी हरियाणा के रहने वाले हैं और अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण लेना चाहते हैं, तो आपके लिए यह लेख जरूरी है l चलिए इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको हरियाणा के मुख्यमंत्री द्वारा की गई Haryana Free Training Program के बारे में संपूर्ण जानकारी जानते हैं l
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
200 स्कूलों में 50 के बैच में शुरू किया जाएगा Haryana Agniveer Training Program
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा जल्द ही 200 स्कूलों में 50 के Batch में Training कार्यक्रम शुरू किया जाएगा l मनोहर लाल खट्टर ने Air Officer Commanding In Chief, Air मार्शल मानवेंद्र सिंह व अन्य के साथ बैठक करने के पश्चात प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है l खट्टर ने बताया कि स्कूली शिक्षा के साथ भी विभिन्न Levels पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा l
जिसमें युवाओं को Physical Training और शैक्षणिक दोनों ही तरह का प्रशिक्षण दिया जाएगा l अग्निवीर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में छात्र अच्छी परफॉर्मेंस करें, इसके लिए शैक्षणिक प्रशिक्षण दिया जाएगा और Physical के लिए भी पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी l
स्कूली शिक्षक और भूतपूर्व सैनिक की मदद से ट्रेनिंग प्रोग्राम को बनाया जाएगा सफल
मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम को पूरा करवाने के लिए स्कूल के शिक्षकों की मदद ली जाएगी l शुरुआत में प्रशिक्षण कार्यक्रम वीकेंड पर या फिर गर्मियों की छुट्टियों के दौरान 1 महीने के लिए आयोजित किया जाएगा l इसके अलावा शारीरिक प्रशिक्षण देने के लिए राज्य के भूतपूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी l
Retired Officers के अनुभव से युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा l इसके अलावा भी हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने अग्निवीर भर्ती के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम से संबंधित जानकारी दी है l खट्टर ने कहा कि हाल ही में ही केंद्र सरकार के द्वारा देश में नए 10 Sainik School खोलने की घोषणा की है l हमारा यही प्रयास है कि हरियाणा में भी कम से कम एक नया सैनिक स्कूल खोला जाए l
Indian Army Agniveer Tentative Rally Bharti Schedule 2022-2023
जानकारी के मुताबिक हरियाणा में कुंजपुरा और रेवाड़ी में पहले से ही 2 सैनिक स्कूल है l यदि एक सैनिक स्कूल केंद्र सरकार द्वारा और खोल दिया जाए, तो हरियाणा के बच्चों को इसका फायदा मिलेगा l
अग्नीपथ योजना के तहत लगभग 46000 पदों पर की जाएगी भर्ती
हाल ही में ही केंद्र सरकार के द्वारा अग्नीपथ योजना के तहत लगभग 46000 पदों पर भर्ती की जाएगी l इन 46000 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है l इस भर्ती के तहत लगभग 17.5 वर्ष से 23 वर्ष के युवाओं को ही भर्ती में आवेदन करने का मौका दिया गया है l
चयनित युवाओं को लगभग 4 वर्षों तक सेना में सर्विस देने का मौका दिया जाएगा l अग्नीपथ योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए आप Official Website का विजिट कर सकते हैं l इसके अलावा हमारी टीम के द्वारा भी अग्निपथ योजना के बारे में जानकारी दी गई है l वहां से भी आप संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं l
