गुजरात की हार का ठीकरा हार्दिक पांड्या के माथे फूटा, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच हुए मुकाबले में गुजरात की टीम को हार झेलनी पड़ी, लोगों ने हार्दिक पांड्या को कहा की आपने पहले बल्लेबाजी का फैसला क्यों किया, हार्दिक पांड्या ने भी अपना जवाब दिया था |

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में प्ले ऑफ में लगभग पहुंचने वाली पहली टीम गुजरात टाइटंस को मिली हार पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। बीते कल ipl2022 में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस को पंजाब किंग्स के हाथों हार का समना करना पड़ा।

देखिए IPL के फ्लॉप खिलाड़ी का सुपर हिट डांस

गुजरात ने पंजाब के सामने 144 रनों का छोटा लक्ष्य रखा जिसे पंजाब की टीम ने बड़ी ही आसानी से हासिल कर मैच को अपने पक्ष में कर लिया।

पहले बल्लेबाजी क्यों चुनी?

अब इस हार के बाद गुजरात टाइटंस के फैन्स टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या से नाराज है और लगातार उनसे सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया?

असल में कहानी ये है कि हार्दिक पांड्या ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने के बजाए बल्लेबाजी को चुना जिसके बाद उनका ये फैसला टीम को मैच हार कर चुकाना पड़ा। इस मैच को विपक्षी टीम पंजाब किंग्स ने 8 विकेट से जीता।

आसानी से जीती पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम को मैच के शुरुआत से ही दबाव में रखा और उनको सिर्फ 143 रनों पर ही रोक दिया। इसके बाद जवाब में पंजाब किंग्स के बल्लेबाजों ने 16 ओवरों में 145 रन बनाकर मैच को खत्म कर दिया।

IPL प्ले ऑफ और फाइनल मैच का Schedule जारी हुआ

हार के बाद हार्दिक पांड्या के पहले बल्लेबाजी के फैसले पर अब सवाल उठ रहे हैं कि उन्होंने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला क्यों किया? 

हार्दिक पांड्या का बयान

हार्दिक पांड्या ने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों में टीम को परखने के लिए उन्होंने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था। हार्दिक पांड्या ने कहा कि इस पिच पर 170 रनों का स्कोर लड़ने लायक होता, लेकिन लगातार विकेट गंवाते रहने के कारण टीम ज्यादा बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी।

धवन की धौंस

आपको बता दें कि पहले बल्लेबाजी का फैसला करने के बाद गुजरात की टीम 22 गज की पिच पर आठ विकेट पर 143 रन ही बना सकी। पंजाब ने इस टारगेट को 4 ओवर पहले ही दो विकेट के नुकसान पर जीत दर्ज कर ली। पंजाब किंग्स की ओर से ऑपनर बल्लेबाज शिखर धवन ने एक बार फिर बढ़िया खेल दिखाते हुए नाबाद 62 रनों की पारी खेल कर टीम को मैच जीताया।

IPL के बीच पठान और मिश्रा के बीच छिड़ा घमासान

धवन के अलावा भानुका राजपक्षे ने भी 40 रनों का योगदान दिया। इसके बाद लियाम लिविंगस्टोन ने नाबाद तोबड़तोड़ 30 रन ठोक डाले।

हार्दिक ने दिया जवाब

हार्दिक पांड्या ने मैच के बाद कहा कि ‘जाहिर है कि हम यहां लड़ने लायक स्कोर के करीब भी नहीं थे। इस पिच पर 170 रन का स्कोर लड़ने लायक होता, लेकिन हम विकेट गंवाते रहे और लय हासिल नहीं कर सके। हम मुश्किल स्थिति में अपनी टीम को परखना चाहते थे।

इसलिए पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था। मुझे पता था कि नई गेंद हरकत कर सकती है, लेकिन अगर आप लगातार विकेट गंवाएंगे तो दबाव में ही रहेंगे।