ज्ञानवापी मस्जिद मामले में सुनवाई शुरू हुई, gyanvapi masjid को लेकर कोर्ट ने कहा कि दो दिन बाद फैसला सुनाया जाएगा, अधिवक्ता अजय कुमार मिश्रा को हटाया गया, अगली सुनवाई कल 18 मई 2022 को होगी, gyanvapi masjid पर कोर्ट ने क्या फैसला दिया |

आज ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट सिविल जज सीनियर डिवीजन रवि कुमार दिवाकर की अदालत में पेश नहीं हो पाई है l जानकारी के मुताबिक रिपोर्ट में देरी इसीलिए हो रही है क्योंकि 15 घंटे की वीडियोग्राफी और 1500 फोटो का डाटा बहुत अधिक है l इस डाटा के आधार पर रिपोर्ट बनाने में अधिक समय लग रहा है l

इसीलिए स्पेशल एडवोकेट कमिश्नर विशाल सिंह ने सिविल जज सीनियर डिवीजन कि कोर्ट में प्रार्थना पत्र जमा करवा कर रिपोर्ट जारी करने के लिए समय मांगा गया है l

आज इस मामले पर हुई सुनवाई में हिंदू पक्ष की ओर से कुछ Application भी दायर की गई है l चलिए जानते हैं कि इस मामले का फैसला कब सुनाया जाएगा और हिंदू पक्ष की ओर से क्या अपील आज दायर की गई है l

कुल एप्लीकेशन की गई है दायर

जानकारी के मुताबिक आज सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में तीन एप्लीकेशन दायर की गई है, जिसमें से पहली एप्लीकेशन तो यही है कि ज्ञानवापी परिसर की सर्वे रिपोर्ट को जमा करवाने के लिए कोर्ट 2 दिन का समय दे l क्योंकि डाटा काफी ज्यादा है, जिससे रिपोर्ट बनाने में थोड़ी परेशानी हो रही है l 2 दिन के बाद कोर्ट में डाटा सबमिट करवा दिया जाएगा l

कुछ दीवारें गिराकर वीडियोग्राफी की मांग

हिंदू पक्ष की ओर से एक बार फिर से ज्ञानवापी सर्वे करवाने की मांग की गई है l हिंदू पक्ष की ओर से कोर्ट में मंजू व्यास, रेखा पाठक, सीता साहू की ओर से अदालत में अपील पेश की गई है l

YouTube पर देखें

4:00 बजे के बाद सुनाया जाएगा फैसला

जानकारी के मुताबिक आज का दिन ज्ञानवापी सर्वे मामले के लिए अहम हो सकता है l संभावना जताई जा रही है कि 4:00 बजे के बाद किसी भी समय फैसला सुनाया जा सकता है l फिलहाल इस मामले पर सुनवाई चल रही है और मुस्लिम पक्ष के द्वारा कुछ अपनी दलीलें भी पेश की जा रही है l जैसे ही सुनवाई पूरी होगी कोर्ट के द्वारा ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर फैसला दिया जाएगा l