राजस्थान की Government Collages 17000 सीटें हुई, राजस्थान प्रदेश में 87 नए सरकारी कॉलेज खोले जाने के बाद से सीटों में भी बढ़ोतरी हुई, राजस्थान प्रदेश में अब करीब 17 हजार सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा |

राजस्थान राज्य ने अपने राज्य के युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है जिससे राज्य के पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी। अब से पहले राजस्थान राज्य के सभी Government Collages में कुल मिलाकर 2 लाख सींटे थी, जिसके चलते सीटों की कमी के कारण बहुत से छात्र तो सरकारी कॉलेजों में दाखिले से वंचित ही रह जाते थे।

जानिए देश की सबसे खूबसूरत & दबंग महिला IAS और IPS Officer’s के बारे में

अब छात्रों की इस समस्या का समाधान कर दिया गया है। इसके बाद अब इससे भी अधिक छात्रों को सरकारी कॉलेजों में विभिन्न प्रकार के कोर्सेज में प्रवेश मिल सकेगा। राजस्थान सरकार के द्वारा राज्य में नए कॉलेज खोले जा रहे हैं जिनके खुलने से सीटों की कुल संख्या में भी वृद्धि होगी।

Government Colleges increased by 17000 seats in Rajasthan

साथ ही अस्थाई भावनाओं के निर्माण को लेकर भी आदेश दिए जा चुके हैं। आगे हम आपको सभी सरकारी कॉलेजों में सीटों से संबंधित व अस्थाई भवनों के निर्माण से लेकर हर एक जानकारी देते हैं।

राजस्थान में शुरू हो रहें हैं, एक साथ नए 87 सरकारी कॉलेज

हर एक छात्र के पास इतने पैसे नहीं होते कि वह Private Collage से पढ़ाई कर सकें। इसलिए छात्र सरकारी कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए दिन रात मेहनत करते हैं परंतु सीटें कम होने के कारण हजारों छात्र दाखिले से वंचित ही रह जाते हैं।

Collector Rajendra Bharud की Biography

अब राजस्थान राज्य में छात्रों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा, क्योंकि राजस्थान सरकार जुलाई सेशन से ही अपने नए 87 सरकारी कॉलेजों को शुरू करने जा रही हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट की घोषणा करते हुए ही इन नए कॉलेजों के खुलने की घोषणा कर दी थी, ताकि राज्य के अधिक से अधिक छात्रों को सरकारी कॉलेजों में पढ़ने का मौका मिल सकें।

नए कॉलेज खुलने से बढ़ेगी, 17,000 सीटें

• अब से पहले राज्य में कुल मिलाकर 372 सरकारी कॉलेज संचालित हो रहे थे परंतु अब 87 नए कॉलेज शुरू करने की घोषणा कर दी गई हैं। इसके बाद अब राज्य में सरकारी कॉलेजों की संख्या 459 हो जाएगी।

RSMSSB JEN Revised Exam Date जारी हुई

• यदि हम सीटों की बात करें तो 372 कॉलेजों में लगभग 2 लाख सीटें थी जिन पर छात्रों को दाखिला मिलता था। अब कॉलेजों की संख्या बढ़ने से लगभग 17,000 से भी अधिक सीटें बढ़ेंगी। इस कारण दूसरे उन छात्रों को भी सरकारी कॉलेजों में दाखिला मिल पाएगा जो कि दाखिले से वंचित रह जाते हैं।

अस्थाई भवनों की व्यवस्था से लेकर, चल रही है तैयारियां

• यह भी जानकारी मिली है कि नए कॉलेजों के लिए राज्य में Temporary Buildings की व्यवस्था से लेकर भूमि आवंटन की तैयारियां भी चल रही हैं। ऐसा कहा जा रहा हैं कि इन सभी कॉलेजों के संचालन के लिए बड़े कॉलेज को नोडल कॉलेज नियुक्त किया जाएगा, जो कि इन सभी कॉलेजों की हर एक प्रकार की व्यवस्थाएं देखेंगें।

राजस्थान बोर्ड की 5वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होंगी 19 अप्रैल से

• सरकार के द्वारा मेडिकल क्षेत्र की राज्य में Society की तर्ज पर सोसाइटी बनाकर सभी कॉलेजों को संचालित करने के लिए कहा हैं। वैसे तो अभी तक सोसाइटी नहीं बनाई गई है लेकिन आने वाले समय में सोसाइटी बना दी जाएगी।

पिछले 3 साल में भी पूरा नहीं हो पाया हैं, 122 कॉलेजों का कार्य

• राजस्थान राज्य में काग्रेस सरकार के द्वारा पिछले 3 सालों में लगभग 122 नए कॉलेज खोले गए थे। इनमें से अभी भी 15 कॉलेज ऐसे हैं जिन्हें Land Allot नहीं हो पाई हैं। इसके अलावा 40 कॉलेज ऐसे हैं जिनको भवन निर्माण के लिए Budget Allot नहीं किया गया हैं जिस वजह से उनका काम बीच में ही अधूरा पड़ा हैं।

• अब तक राज्य में ज्यादातर कॉलेज तो सरकारी स्कूल या फिर अन्य भवनों में स्थाई तौर पर ही चल रहे हैं। इसी वजह से छात्रों की पढ़ाई भी अच्छे से नहीं हो पा रही हैं परंतु अब इस समस्या का हल निकालने की पूरी कोशिश की जा रही है।