गहलोत सरकार ने Collage Lecturer के 1000 पदों पर भर्ती को दी मंजूरी, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में कॉलेज व्याख्याता के एक हजार पदों पर भर्ती के लिए मंजूरी दी, राजस्थानCollage Lecturer के रिक्त पदों पर विज्ञापन अतिशीघ्र जारी होने की संभावना है |
राजस्थान सरकार के द्वारा वर्ष 2021 में शिक्षा विभाग के साथ-साथ, पुलिस विभाग और अन्य विभागों में विभिन्न प्रकार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है l हाल ही में ही रीट परीक्षा और पटवारी के साथ-साथ अन्य परीक्षाओं का आयोजन किया जा चुका है l कुछ परीक्षाएं ऐसी हैं जिनका परिणाम घोषित किया जा चुका है l
रीट 2021 का परीक्षा परिणाम भी नवंबर में घोषित किया जा चुका है l अब छात्रों के द्वारा राजस्थान शिक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी होने का इंतजार किया जा रहा है l ऐसे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा नई शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई है l आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा उच्च शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए किस शिक्षक भर्ती की घोषणा की गई है l
Collage Lecturer के 1000 पदों पर की जाएगी भर्ती
1 दिसंबर 2021 को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली गई थी। इस समीक्षा बैठक के दौरान अशोक गहलोत ने कॉलेज व्याख्याता के 1000 पदों की भर्ती के साथ-साथ नए कॉलेजों के भवन निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपए के बजट की मंजूरी भी दे दी है। गहलोत सरकार का मानना है कि राज्य के युवाओं का भविष्य सबसे पहले है इसलिए राज्य के युवाओं को बेहतरीन शिक्षा के लिए अच्छे कॉलेज मिलने चाहिए।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह भी कहा कि प्रदेश में शिक्षकों की कमी ना रहे हैं, इसीलिए सरकार के द्वारा निरंतर शिक्षक भर्ती का आयोजन किया जा रहा है l राजस्थान लोक सेवा आयोग के द्वारा शिक्षकों के 1000 पदों पर होने वाली भर्ती की प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा l क्योंकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भर्ती को जल्द ही पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं। इसी के साथ-साथ मुख्यमंत्री जी ने कहा कि उच्च शिक्षा में तबादलों के लिए प्रभावी नीति भी बनाई जानी चाहिए।
