Fitment Factor को लेकर सामने आया बड़ा अपडेट, Central Government के कर्मचारियों की Salary में बढ़ोतरी होने की संभावना, Fitment Factor Latest Updates, वर्ष 2017 में केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन बढ़ाया गया था |
इस बात को हम सभी जानते हैं कि कुछ दिन पहले केंद्रीय सरकार के द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है जिसके बाद उनके मासिक वेतन में काफी ज्यादा वृद्धि भी हुई है। सभी केंद्रीय कर्मचारी महंगाई भत्ते को बढ़ाने की मांग पिछले काफी दिनों से कर रहे थें, क्योंकि कोरोनावायरस के चलते कर्मचारियों का DA arrear भी नहीं बढ़ाया गया था।
मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों की Basic Salary में करेगी बढ़ोतरी
अब महंगाई भत्ता बढ़ जाने के बाद केंद्रीय कर्मचारी अपने न्यूनतम वेतन को लेकर भी काफी चिंतित हैं। इसी वजह से अब सभी केंद्रीय कर्मचारी Fitment Factor को बढ़ाने की मांग भी कर रहे हैं। आगे हम आपको Fitment Factor व फिटमेंट फैक्टर बढ़ने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों के मासिक वेतन में होने वाली वृद्धि से संबंधित हर एक जानकारी देते हैं।

सरकार के द्वारा बढ़ाया जा सकता हैं Fitment Factor
• सभी केंद्रीय कर्मचारी Fitment Factor को लेकर काफी दिनों से यह मांग कर रहे हैं कि, फिटमेंट फैक्टर को 2.57 गुना से बढ़ाकर 3.68 गुना कर दिया जाए। यदि ऐसा होता है तो केंद्रीय कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में भी काफी ज्यादा इजाफा देखने को मिलेगा।
PNB में Salary Account खुलवाने पर मिलेगा 20 लाख रुपए तक का फायदा
• इस समय 2.57 गुना Fitment Factor के हिसाब से कर्मचारियों को 18000 रुपए मासिक वेतन दिया जाता है। यदि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना किया जाता है, तो कर्मचारियों के वेतन में लगभग 8000 रुपए की वृद्धि होगी फिर उनका वेतन 18000 रुपए से बढ़कर 26000 रुपए हो जाएगा।
अब केंद्रीय कर्मचारियों की 46,260 रुपए से बढ़कर, 95,680 रुपए होगी तनख्वाह
अब यदि फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 3.68 गुना कर दिया चाहता हैं, तो केंद्रीय कर्मचारियों का मूल वेतन 26000 रुपए हो जाएगा। अब से पहले तो केंद्रीय कर्मचारियों को 180002.57 गुना के हिसाब से 46,260 रुपए मिलते थे परंतु अब कर्मचारियों को 260003.68 गुना के हिसाब से 95,680 रुपए मिलेंगे।
वर्ष 2017 में बढ़ाया गया था केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन
• केंद्रीय मंत्रिमंडल के द्वारा जून 2017 में सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को मंजूरी दी गई थी। उस समय कर्मचारियों को 7,000 रुपए न्यूनतम वेतन दिया जाता था परंतु इसे बढ़ाकर 18,000 रुपए कर दिया गया था।
IAS Officer बनने के लिए छोड़ दी 9 सरकारी नौकरियां
• जब न्यूनतम वेतन को बढ़ाया गया था तो सचिव स्तर के कर्मचारियों की मासिक तनख्वाह 90,000 रुपए से बढ़कर 2.5 लाख रुपए हो गई थी।
केंद्रीय सरकार के द्वारा Fitment Factor को लेकर नहीं दी गई है, कोई भी जानकारी
• आप की सूचना के लिए बता देगी फिलहाल केंद्रीय सरकार के द्वारा Fitment Factor को लेकर कोई भी अधिकारी की सूचना नहीं दी गई हैं। लेकिन आने वाले दिनों में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने से लेकर अधिकारिक सूचना दे दी जाएगी। इसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में वृद्धि होने के कारण उनके मासिक वेतन में भी वृद्धि होगी।
PM Modi Sarkari Yojana की पूरी जानकारी
• एक्सपर्ट्स का यही कहना है कि जिस प्रकार केंद्रीय कर्मचारी लगातार फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं तो उसे देखकर तो यही लगता है कि, केवल कुछ ही दिनों में केंद्रीय कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन बढ़ा कर राहत दे दी जाएगी। इसका सीधा असर उन केंद्रीय कर्मचारियों पर देखने को मिलेगा जो कि बढ़ती महंगाई से परेशान है।
