मात्र एक क्लिक से पता करे आपके Aadhaar Card नंबर से कितनी SIM चालू है, अगर आपके आधार नंबर से कोई अवैध सिम चालू हो तो उसको तुरंत बंद करवाए, आप ऐसे पता करें आधार कार्ड पर चल रही है कितनी सिम, आप Unauthorised Sim को बंद करवा सकेंगे |
आज के समय में धोखाधड़ी बहुत ही ज्यादा बढ़ चुकी है जिस वजह से लोगों का सतर्क रहना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इस बात को हम सभी जानते हैं कि Duplicate Sim लेना कोई बड़ी बात नहीं हैं। अक्सर बड़े-बड़े क्रिमिनल कई तरह की वारदातों को अंजाम देने के लिए फर्जी सिम का इस्तेमाल करते हैं।
Aadhar Card से Mobile Number Link करना हुआ आसान
जब भी Duplicate Sim से कोई वारदात होती है, तो पकड़ा केवल उसी व्यक्ति को जाता है जिसके नाम पर सिम कार्ड होता हैं। यदि आप भविष्य में किसी भी वारदात से बचना चाहते हैं तो आपको यह पता होना बहुत ही जरूरी है कि, आप के आधार कार्ड पर कितनी सिम चल रही हैं। आगे हम आपको इस बारे में संपूर्ण जानकारी देते हैं कि, आखिरकार किस तरीके से अपने नाम पर चल रही अवैध Mobile Sim को बंद करवाया जा सकता हैं।

इस प्रकार प्राप्त करें, आधार कार्ड पर चल रहे सिम की जानकारी
• हाल ही में Department of Telecommunication के द्वारा एक नई वेबसाइट जारी की गई है। इसकी सहायता से आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके Aadhaar Card पर कितने SIM जारी हुए हैं।
• यदि Aadhaar Card पर जारी हुए SIM के बारे में पता लगाने के बाद आपको पता चलता है कि आपने सिम नहीं लिया है, तो आप उस सिम को तुरंत ही बंद भी करवा सकते हैं।
अब आप घर बैठे मंगवा सकेंगे PVC Aadhar Card
• यदि आप सिम बंद करवा देते हैं तो उसके बाद आपको यह खतरा भी नहीं रहेगा कि आपका नाम किसी झूठे केस में भी आ सकता हैं।
इस प्रकार करवा सकते हैं, Unauthorised Sim को बंद
• यदि आप अपने नाम पर चल रही Unauthorised Sim को बंद करवाना चाहते हैं, तो आप इस नई Official Website के माध्यम से आसानी से अपना नंबर बंद करवा सकते हैं।
• जब आप ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएंगे, तो वहां पर आपको उन सभी Active Numbers की सूची मिलेगी जो कि आपके आधार कार्ड पर चल रहे हैं।
• इसके बाद आप जिस किसी भी नंबर को बंद करवाना चाहते हैं, तो आपको उसके सामने दिए गए विकल्प पर क्लिक करना होगा।
Rajasthan Jan Aadhar Card 2022 Status
• फिर आप नंबर बंद करने की रिक्वेस्ट भेज सकते हैं जिसके 24 घंटे के भीतर ही आपका नंबर बंद कर दिया जाएगा।
• फिलहाल यह सुविधा केवल तेलंगाना तथा आंध्र प्रदेश के ग्राहकों के लिए ही उपलब्ध कराई गई है। धीरे-धीरे यह सुविधा भारत के अन्य राज्यों में भी उपलब्ध करा दी जाएगी।
• इसके बाद हर एक भारतवासी अपनी इच्छा अनुसार अपने आधार कार्ड पर चल रही Unauthorised Sim को बंद कर सकेगा।
