परीक्षाएं समय पर नहीं होने से शादी में भी देरी हुई, राजस्थान पुलिस, पटवारी, रीट सहित बहुत से भर्तियां अभी तक नहीं हुई, बेरोजगारों ने कहा कि परीक्षा में देरी होने से शादी में भू रुकावट आ रही है,
नमस्कार दोस्तों-Result Uniraj टीम आपको इस पेज में राजस्थान राज्य में अटकी हुई सरकारी भर्तियों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी बताएगी | राजस्थान प्रदेश के बेरोजगारों का कहना है कि समय पर भर्तियां पूरी नहीं होने से हमारी शादी नहीं हो रही है |
अविवाहित बेरोजगारों ने कहा कि जब तक परीक्षा नहीं होगी और उसका अंतिम परिणाम नहीं आएगा तब हमारी शादी नहीं हो सकती है | क्योंकि बिना सरकारी नौकरी के कोई भी माता-पिता अपनी लड़की की शादी हमारे साथ नहीं करने वाला है |
इसलिए साहब हमारी आपके एक ही पुकार है कि प्रदेश में जो भी भर्तियां लंबित चल रही है, उनको जल्द से जल्द पूरा करवाने की कोशिश करे | राजस्थान लंबित जो मुख्य भर्तियां है उनके नाम भी आपको बता रहा हूँ जैसे-राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2019,राजस्थान पटवारी भर्ती 2020,स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018,कनिष्ठ अभियंता भर्ती 2020,शीघ्रलिपिक संयुक्त सीधी भर्ती 2018,
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
reet berojgar shadi nokari
इसके अलावा राज्य सरकार ने स्कूल व्याख्याता के लिए नई भर्ती की घोषणा भी कर रखी है | साहब आप इन भर्तियों को जल्द ही पुरा करवाने की कोशिश करे | अधिक जानकारी के लिए आप इस पेज को आखिर तक जरूर पढ़े |
सरकार जल्दी से करवाए इन परीक्षाओ को (REET, Police, Patwari,1st Grade Teacher, Junior Engineer)
राजस्थान प्रदेश में कुछ भर्तियां तो ऐसी है जिनका विज्ञापन वर्ष 2018 में जारी हुआ था | लेकिन यह भर्तियां अभी तक पूरी नहीं हो पाई है | ऐसी स्थिति में प्रदेश के लगभग 35 लाख बेरोजगारों ने कहा कि हमारी सरकार से एक ही मांग है कि जो भी भर्तियां किसी न किसी कारण से अटकी हुई है या फिर जिनका मामला कोर्ट में चल रहा है, उनको जल्द से जल्द पूरा करवाकर बेरोजगारों को वर्ष 2021 में नया तोहफा देवे |
क्योंकि एक तो कोरोना महामारी की वजह से वैसे ही पिछले वर्ष भर्तियां नहीं हो पाई थी | इसके अलावा जिन भर्तियों के विज्ञापन जारी कर आवेदन मांगे गए थे, उनकी लिखित परीक्षा नहीं हो पाई है | अगर किसी भर्ती की लिखित परीक्षा हो गई है तो अंतिम परिणाम जारी नहीं हो पाया है |
स्कूल व्याख्याता भर्ती 2018 का परिणाम जारी होने के बावजूद भी सफल अभ्यर्थियों को अभी तक नौकरी नहीं मिल पाई है | इसके अलावा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के करीब 17 लाख बेरोजगारों को इंतजार है कि परिणाम कब जारी किया जायेगा| राजस्थान पटवारी की लिखित परीक्षा का करीब 14 लाख बेरोजगार इंतजार कर रहे है |
रीट 2021 भी निर्धारित तिथि पर आयोजित हो-
क़रीब एक वर्ष के इंतजार के बाद में रीट 2021 का विज्ञापन जारी हुआ है | जिसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 जनवरी 2021 से शुरू हो चुकी है | इसके साथ में राजस्थान बोर्ड अजमेर ने लिखित परीक्षा भी 20-06-2021 को आयोजित करवाने के लिए तिथि की घोषणा कर दी है |
बेरोजगारों ने कहा कि यह रीट पर्व अपने निर्धारित समय पर ही आयोजित हो | लेकिन 25 अप्रैल को महावीर जयंती होने की वजह से जैन समाज के लोगो ने कहा है कि रीट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया जाये | इसके अलावा कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि इस बार रीट 2021 के पाठ्यक्रम में कुछ नए टॉपिक जोड़े गए है, इसलिए उनको पढ़ने के लिए थोड़ा और समय देना चाहिए |
लेकिन 80% बेरोजगार अभ्यर्थियों का कहना है कि हमारे लिए रीट से बढ़कर कोई भी त्यौहार नहीं है | इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि हम भी सभी धर्मो को मानते है किसी भी धर्म का अपमान नहीं करते है | लेकिन बहुत इंतजार के बाद रीट परीक्षा आयोजित हो रही है | इसलिए इस पर राजनीति नहीं करे | अगर हमारे पास नौकरी रहेगी तो अगली साल महावीर जयंती बड़ी धूम धाम से मनाएंगे |
क्या यह परीक्षाएं समय पर हो सकेंगी?
यहाँ इस पैराग्राफ में हमारी टीम आपको कुछ ऐसी भर्तियों के बारे बता रही है जिनका या परिणाम आना बाकि है या फिर लिखित परीक्षा बाकि है | इसके अलावा भी राजस्थान प्रदेश में बहुत सी ऐसी भर्तियां है जो करीब 3 वर्षो से अटकी हुई है | इसलिए अगर हमारी टीम ने इस पेज में उन भर्तियों के बारे में चर्चा नहीं कि गई है तो आप कमेंट के माध्यम से हमें जरूर अवगत करवाए |
भर्ती परीक्षा | संभावित परीक्षा तिथि |
20 June 2021 | |
प्रशासनिक कारणों से स्थगित हुई | | |
सिविल डिग्री (पेपर रद्द हुआ) | |
परिणाम बाकि | |
नोट-दोस्तों आप भी अपनी राय कमेंट कर हमारी टीम के साथ साझा कर सकते है, जानकारी अच्छी लगी हो तो, इसको अपने मित्रो के साथ जरूर शेयर करे-धन्यवाद
