एक इंजीनियर 30 साल से कर रहा था 3 विभागों में नौकरी, सुरेश राम ने एक साथ 3 विभागों में नौकरी join करि, पटना के सुरेश राम ने 90 सालों की नौकरी पूरी की, सुरेश राम को 30 सालों की कमाई वापस करनी पड़ेगी, कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन होने पर पकड़ में आया आरोपी सुरेश राम |

आपने बहुत से ऐसे लोग देखे होंगे जो एक काम के साथ कोई दूसरा काम भी करते हैं l मगर क्या आपने कोई ऐसा व्यक्ति देखा है जो एक साथ में 3 सरकारी नौकरी करता हों l जी हां आपने बिल्कुल सही पढा l बिहार राज्य में एक ऐसे व्यक्ति का खुलासा हुआ है जो पिछले 30 सालों से 3 सरकारी विभागों में इंजीनियर के पद पर कार्य कर रहा था और कार्यकाल के दौरान इस व्यक्ति को लगातार प्रमोशन भी मिले हैं।

इसके अतिरिक्त 30 सालों में सरकारी विभागों के द्वारा जो भी सुविधाएं दी गई उन सभी सुविधाओं का लाभ भी इस व्यक्ति ने उठाया है। आपको यह काफी अजीब लग रहा होगा, लेकिन हाल ही में इस बात का खुलासा हो चुका है और आरोपी ने खुद ही कोर्ट में आकर अपना अपराध स्वीकार किया हैं। आरोपी ने खुद बताया है कि किस प्रकार उसने 30 सालों तक अलग-अलग 3 विभागों में नौकरी की हैं l हैरानी की बात तो यह है कि 30 सालों के कार्यकाल में इस व्यक्ति को किसी के द्वारा भी नहीं पकड़ा गया।

6th क्लास में फेल होने के बावजूद भी बनी IAS Officer

इस व्यक्ति का गुनाह तो तब सामने आया जब सरकार के द्वारा एक Online Management System की शुरुआत की गई। आरोपी के पकड़े जाने पर राज्य सरकार के द्वारा इसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया है l जिसके पश्चात इस व्यक्ति से वह पूरी रकम वसूली जाएगी जो कि इसने 30 साल के कार्यकाल में फर्जीवाड़े से 3 नौकरियां करके हासिल की हैं। चलिए अब आगे इस मामले को विस्तार से समझते हैं।

एक साथ 3 विभागों में ज्वाइन किया जूनियर इंजीनियर के पद पर

जिस व्यक्ति के बारे में आज हम बात करने वाले हैं उसका नाम सुरेश राम हैं l यह व्यक्ति पटना जिले के पुनपुन के भभौल गांव का रहने वाला है। इसने सबसे पहले 1988 में पथ निर्माण विभाग में जूनियर इंजीनियर के पद पर ज्वाइन किया और इसी साल इसने कुछ समय के पश्चात जल संसाधन विभाग के 2 प्रमंडलीय कार्यालयों में भी Junior Engineer के पद पर ही Join कर लिया।

Engineer Suresh Ram News

इतना ही नहीं इस व्यक्ति ने 30 सालों तक इन तीनों विभागों से मिलने वाले वेतन तथा सभी लाभ के साथ-साथ Promotion भी प्राप्त किया है। इतना ही नहीं सुरेश राम को अपने सेवाकाल में दो बार ASP भी मिली और तीनों स्थानों पर यह व्यक्ति Junior Engineer से Assistant Engineer के पद पर पहुंच गया।

सुरेश राम ने की 90 साल की नौकरी पूरी

जब सुरेश राम को वर्ष 2018 में प्रमोशन देकर सहायक अभियंता का पद दे दिया गया l तो उसके पश्चात इसका तबादला पथ निर्माण विभाग से भवन निर्माण विभाग में कर दिया गया। जिस समय इस व्यक्ति को पकड़ा गया तो उस समय यह किशनगंज में स्थित अवर प्रमंडलीय कार्यालय में तैनात था। दूसरी तरफ जल संसाधन विभाग में उन्होंने भीमनगर में भी कुछ समय तक कार्य किया और कार्यकाल के दौरान इन्हें दो बार ASP भी मिली। इस प्रकार इन तीनों विभागों को मिलाकर सुरेश नाम ने कुल 90 साल की नौकरी पूरी की है और 30 सालों में इस व्यक्ति ने 90 साल की नौकरी का लाभ उठाया है।

31 वर्षीय महिला बनी सब इंस्पेक्टर

पकड़े जाने पर बताइए पूरी सच्चाई

वैसे तो विभागीय स्तर पर सुरेश राम को कई बार बुलाया गया लेकिन यह एक भी बार कोर्ट में नहीं आया l मगर 4 सितंबर 2019 को इसने कोर्ट में खुद ही आकर अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उस समय सुरेश राम ने खुद ही बताया है कि किस प्रकार यह विभागों को चकमा देता था। सुरेश राम ने बताया कि यह ज्यादातर तीनों विभागों में Field या Remote Offices में ही अपनी पोस्टिंग करा कर रखता था और किसी कार्यालय में सुबह हाजिरी लगा देते थे तो दूसरे कार्यालय में सुबह फील्ड पर कहकर दोपहर में हाजिरी लगवा लेते थे l इस प्रकार सुरेश राम ने 30 सालों तक तीनों विभागों को चकमा दिया।

कर्मचारियों का डाटा ऑनलाइन अपलोड होने पर पकड़ में आया सुरेश राम

साल 2019 में सरकार के द्वारा Compressive Finance Management System की शुरुआत की गई। इस सिस्टम के तहत जितने भी सरकारी कार्यालय हैं उन सभी कार्यालय में काम कर रहे Employees का Data Online Upload होने लगा l तो उस समय सुरेश राम की हरकत सामने आई l लेकिन सामने आने पर कोई भी व्यक्ति विश्वास करने को तैयार नहीं था। 

चूड़ियां बेचने वाली महिला की बेटी बनी Deputy Collector

जब इस मामले की जांच की गई तो इस मामले की जांच में यह पाया गया कि इस व्यक्ति ने पिछले 30 सालों से लगातार 3 विभागों में नौकरी की हैं, इसीलिए तुरंत ही इस व्यक्ति को तीनों विभागों से निलंबित कर दिया गया और इसकी तलाश जारी कर दी, मगर जब सुरेश नाम को इस बात का पता चला तो वह कुछ महीनों तक तो शहर से गायब ही था।

वापिस करनी होगी 30 सालों की कमाई

सुरेश राम पर राज्य सरकार के द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया है और इसी के चलते यह भी फैसला लिया जा रहा है कि सुरेश राम ने अपने 30 सालों के कार्यकाल में जितने भी पैसे कमाए हैं वह सभी पैसे उन्हें राज्य सरकार को जुर्माने के साथ वापस लौटाने होंगे। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं, तो राज्य सरकार के द्वारा उनकी संपत्ति बेच कर भी अपने पैसे वसूले जा सकते हैं।