E-Challan भरने का आसान तरीका Step By Step, E-Challan Latest Update 2022, इस पोस्ट के जरिए हम आपको E-Challan के बारे में पूरी जानकारी देंगे, ई चालान क्या हैं, कैसे भरे और आप स्टेटस देखना चाहते हैं तो हम आपको e-Challan status check करने का बहुत ही आसान तरीका बताएगे,
हम सभी के लिए यातायात के नियम बनाए गए हैं। हम जब कभी-कभी घर से बाहर जाते हैं, तो हमें ऐसे बहुत सारे Travelling Rules हैं, जिनका ध्यान रखना होता है। अगर हम गलती से भी यातायात के नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो उसके लिए हमारे वाहन (बाइक, कार, स्कूटी) का चालान कर दिया जाता है l जिसके लिए हमें कुछ पैसे भरने पड़ते हैं।
अभी तब तक हम इस चालान को cash देकर भरते थे। लेकिन जैसे कि आज का दौर डिजिटलाइजेशन का है, तो अब चालान करने और चालान भरने की Process भी धीरे-धीरे online हो गई है। अब आप ऑनलाइन चालान भर सकते हैं और अपना online e-Challan status अपने मोबाइल पर ही चेक कर सकते हैं l
आज के लेख के माध्यम से हम आपको ऑनलाइन ई चालान के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। इसमें हम जानेंगे ई चालान ऑनलाइन कैसे भरे, online e-Challan status kaise check kare. ऑनलाइन चालान की संपूर्ण जानकारी के लिए आपको इस लेख को अंत तक पढ़ना होगा।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे

What is e-Challan in Hindi
आप आए दिन की खबरों में कोई ना कोई सड़क दुर्घटना की खबर जरूर सुनते होंगे। ज्यादातर Road Accident ट्रैफिक नियम का पालन ना करने की वजह से होते हैं। सरकार द्वारा रोड एक्सीडेंट की संख्या में कमी लाने के लिए 23 जुलाई 2019 को मोटर वाहन संशोधन अधिनियम में परिवर्तन किया गया l जिसके तहत ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों को एक Physical Receipt दी जाएगी l जिसे उल्लंघनकर्ता को ऑफलाइन चालान भरना होता था।
लेकिन वर्तमान समय में चालान को ऑनलाइन कर दिया गया है। आप चलाने भरे जाने वाले पैसों को ऑनलाइन पे कर सकते हैं। इसे ही e-Challan कहा जाता है। यातायात नियम तोड़ने की वजह से आप पर लगे चालान को आप ऑनलाइन ही चालान Portal पर भर सकते हैं। जब आप e-Challan online भरते हैं, तो इसका नोटिस आपके मोबाइल पर SMS के जरिए भेज दिया जाता है।
e-Challan Online Kaise Bhare
Challan को अब ऑनलाइन कर दिया गया है, आप घर बैठे आसानी से E-Challan का भुगतान online कर सकते हैं। अगर किसी लापरवाही की वजह से आपके वाहन का भी चालान हो गया है और आपको इसे भरना है, तो इसकी पूरी Process को हम step by step बता रहे हैं।
अगर आप चालान ऑनलाइन भरना चाहते हैं, तो उसके लिए सबसे पहले आपको e-Challan भरने के लिए डिजिटल ट्राफिक ट्रांसपोर्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
जैसे ही आप Official Website लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा।
इस पेज में आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएंगी, जिसे आपको सही-सही भरना होगा।
इस जानकारी में आपसे लाइसेंस नंबर, व्हीकल नंबर और ज्यादा नंबर पूछा जाएगा।
इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरना है l
इन सब जानकारी को भरने के बाद आपके सामने आपके वाहन का चालान डीटेल्स online दिखने लगेगा।
इस चालान डीटेल्स के नीचे आपको एक pay now का बटन दिखाई देगा।
आपको इस pay now के बटन पर क्लिक करना है।
बटन को क्लिक करने के बाद आपसे आपका मोबाइल नंबर भरने के लिए पूछा जाएगा।
यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर भरना है।
अब आपके मोबाइल पर एक OTP आएगा इस OTP को आपको वेबसाइट पर भरना है।
उसके बाद pay बटन पर क्लिक करना है।
भुगतान होने पर आपका Payment कंफर्मेशन का मैसेज आपके मोबाइल नंबर पर दिखाई देगा।
यहां नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और दूसरे तरीके से भी आप Payment कर सकते हैं।
e-Challan status online kaise check kre
अगर आपने अपने ट्राफिक का ई चालान भर दिया है और आप उसका स्टेटस देखना चाहते हैं, तो हम आपको e-Challan status check करने का बहुत ही आसान तरीका बताएगे, कि कैसे आप ट्रेफिक चालान का स्टेटस online चेक कर सकते हैं।
इसके लिए सबसे पहले आपको परिवहन विभाग की वेबसाइट पर जाना होगा। जहां पर आपके सामने चेक ऑनलाइन स्टेटस का ऑप्शन दिखाई देगा।
आपको चेक e-Challan status online पर क्लिक करना है।
इस पर क्लिक करने के बाद आपके सामने लाइसेंस नंबर, व्हीकल नंबर और लाइसेंस नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा।
उसमें से आपको व्हीकल नंबर वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।
इसके बाद आपसे कुछ जरूरी जानकारी पूछी जाएगी। सभी जानकारी को आपको सही सही भरना है।
इसके बाद कैप्चा कोड भरना है l
कैप्चा कोड भरने के बाद आपको check status का एक बटन दिखाई देगा।
आपको उस पर क्लिक करना है। इस पर क्लिक करने से आपका ट्रेफिक e-Challan स्टेटस आपके सामने दिखाई दे जाएगा जहां से आप उसे चेक कर सकते हैं।
e-Challan Online Pay के लाभ
अगर आप e-Challan online pay करते हैं, तो उसके बहुत सारे लाभ होते हैं।
इसका सबसे बड़ा लाभ तो यह है कि आप घर बैठे आसानी से online अपने e-Challan का भुगतान कर सकते हैं।
e-Challan online pay के माध्यम से पुलिस कर्मी वाहन चालक की जानकारी ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं l
ई चालान ऑनलाइन भुगतान करने से किसी भी तरह की धोखाधड़ी होने की कोई संभावना नहीं है।
कोई आपसे नकली चालान बनाकर पैसे नहीं वसूल सकता है।
e-Challan online पर से अपराधियों द्वारा चालान का भुगतान समय से हो जाता है और उनके बारे में भी पता चल जाता है।
इसकी सहायता से पुलिसकर्मी अन्य राज्यों में भी वाहन की डिटेल का पता लगा सकते हैं।
इस Portal पर जब आप अपना e-Challan online Payment करते हैं, तो वहां पर आपका लाइसेंस नंबर पूछा जाता है। जिसकी सहायता से चालक की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।
ई चालान ऑनलाइन के माध्यम से नागरिकों को पारदर्शी तरीकों से सारी जानकारी प्राप्त हो जाती है।
ई चालान ऑनलाइन भुगतान, ऑफलाइन चालान भुगतान से काफी हद तक बेहतर है। ई चालान ऑनलाइन भुगतान भरने से आपके समय की बचत होती है।
इससे आप आसानी से घर पर बैठे ही भर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी कार्यालय के चक्कर काटने नहीं पड़ते हैं।
यह ऑफलाइन चालान की अपेक्षा काफी ट्रांसपेरेंट है। इसमें किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी होने की कोई चांस नहीं है।
आप e-Challan Portal पर अपने वाहन के कटे हुए चालान का online भुगतान बिंदास होकर कर सकते हैं। जिसके लिए आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मैसेज के through आपको कंफर्म कर दिया जाता है कि आपने अपना ई चालान ऑनलाइन भर दिया है।
इसके अलावा आप अपने e-Challan online pay का status भी चेक कर सकते हैं।
Driving License for Commercial Vehicle
इस लेख के माध्यम से हमने आपको ई चालान के बारे में पूरी जानकारी देने की कोशिश की है। यदि आपको e-challan के बारे में कोई भी जानकारी प्राप्त करनी है, तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट करके हमें पूछ भी सकते हैं।
