Driving License बनवाने का तरीका हुआ आसान, अगर आप भी Learning License बनवाना चाहते हो तो घर बैठे आवेदन कर सकते हो, Aadhar Card से आप Learning License आसानी से बनवा सकेंगे, Official website https://transport.rajasthan.gov.in/ से आवेदन करे |

यदि हमें ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना होता है तो Driving License बनवाने से पहले हमें Learning License बनवाना पड़ता है और लर्निंग लाइसेंस बनवाने के लिए भी हमें पहले लाइन में लगना होता था और लर्निंग लाइसेंस बनने में ही हमारा पूरा दिन लग जाता था | हमें Learning License बनने के काफी दिनों के बाद प्रॉपर लाइसेंस के लिए अप्लाई करना होता था |

मगर अब धीरे धीरे ऑनलाइन सुविधाएं बढ़ रही हैं जिसकी वजह से पहले दिल्ली, मध्य प्रदेश तथा अनेकों राज्यों में लाइसेंस बनवाने का तरीका काफी आसान कर दिया गया | जिसके पश्चात राज्य के लोग अब घर पर बैठकर ही अपना लर्निंग लाइसेंस बनवा सकते हैं, या फिर जो लोग खुद ही Learning License के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो वह भी अपने घर पर ही मोबाइल फोन या कंप्यूटर के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस आसानी से बनवा सकते हैं |

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी बढ़ रही है तो टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ-साथ हमारे लिए भी काफी आसानी हो रही हैं | पहले लोगों को जिन कामों को करवाने में 8 से 10 दिन लग जाते थे, तो वह काम आप लोग घर बैठकर ऑनलाइन माध्यम से 8 से 10 मिनट में ही कर लेते हैं | learning license बनवाने का procedure पहले तो दिल्ली मध्य प्रदेश आदि राज्यों में ही आसान किया गया था, मगर अब राजस्थान राज्य में भी लोग घर बैठ कर अपना learning license बनवा सकते हैं | अब उन्हें किसी भी सरकारी कार्यालय के चक्कर काटने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

राज्य के युवा अब आसानी से बनवा सकेंगे Learning License

राजस्थान राज्य में अब से पहले Learning License बनवाने के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध नहीं थी | मगर अब राजस्थान राज्य के युवा घर बैठकर आसानी से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन दे सकते हैं | यहां तक की वह घर पर ही बैठकर लर्निंग लाइसेंस का टेस्ट भी दे सकते हैं, और फिर अपने लर्निंग लाइसेंस को डाउनलोड भी कर सकते हैं |

Rajasthan Driving License Portal News

राजस्थान राज्य में यह सुविधा 26 अगस्त 2021 से शुरू कर दी गई है | अब Learning License बनवाने के लिए आवेदकों को लाइन में लगने की कोई भी आवश्यकता नहीं है, वह अब अपने घर पर ही लैपटॉप या कंप्यूटर के माध्यम से आसानी से लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते हैं | जब उनका टेस्ट पास हो जाएगा तो फिर लर्निंग लाइसेंस का प्रिंट भी डाउनलोड हो जाएगा |

आधार कार्ड के माध्यम से Learning License बनवाने का तरीका

Online Learning License बनवाने के लिए कह रही है, कि आप Official Website पर e-KYC Process के तहत Learning License बनवा सकते हैं | मतलब की इस प्रोसेस में आपको अपने आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होता है और फिर आप के आधार कार्ड में जो भी नंबर रजिस्टर्ड होता है उस पर एक ओटीपी जाता है और फिर उस ओटीपी को भरने के पश्चात आपको सबमिट करना होगा |

फिर पोर्टल खुद ही आपके Aadhar Card पर उपस्थित डाटा उठा लेगा जैसे कि आपका Name, Mobile Number, Home Address आदि। इसके पश्चात आपको लर्नर लाइसेंस की फीस जमा करनी होगी और फीस जमा करने के पश्चात आपके सामने एक वीडियो का विकल्प आएगा l आपको उस वीडियो को देखना है और फिर आपको आपके मोबाइल नंबर पर एक आवेदन नंबर और पासवर्ड मिल जाएगा आपको उससे पोर्टल पर लॉगइन करना हैं |

लॉग इन करने के पश्चात आपको टेस्ट का विकल्प मिल जाएगा और फिर आपको उस पर क्लिक करना हैं | अब आपसे 20 प्रश्नों का एक टेस्ट लिया जाएगा और उसमें आप को कम से कम 12 प्रश्न सही करने होंगे यदि आप टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो फिर आप आसानी से अपना लर्नर लाइसेंस भी डाउनलोड कर सकते हैं | इस तरीके से लर्निंग लाइसेंस बनवाने का फायदा तभी है, जब आप के आधार कार्ड में फोन नंबर रजिस्टर्ड हों | जिन लोगों के Aadhar Card में Phone Number Registered नहीं है तो वह लोग इस तरीके से लर्निंग लाइसेंस नहीं बनवा सकते |

बिना आधार कार्ड के Learning License बनवाने का तरीका देखे

वेबसाइट पर ही आपको बिना आधार कार्ड के Learning License बनवाने का विकल्प भी दिखेगा | जिन लोगों का मोबाइल नंबर / आधार कार्ड से रजिस्टर नहीं होता तो वह इसी तरीके से अपना Learning License बनवा सकते हैं | इस तरीके से आपको वेबसाइट पर अपने दस्तावेज अपलोड करने होंगे जैसे कि Birth Certificate, Aadhar Card, Resident Certificate आदि l इन सभी Documents को Upload करने के पश्चात आप Learning License fee भर सकते हैं, और फिर आपको आईडी पासवर्ड भी मिल जाएगा उस id-password से लॉगिन करके आप टेस्ट दे सकते हैं |

मगर याद रहें की जब आवेदन करने वाले व्यक्ति को id-password प्राप्त हो जाता हैं, तो उसके 7 दिनों के भीतर ही टेस्ट देना होता है | यदि आप 7 दिनों के अंदर टेस्ट नहीं देते तो फिर आपको परीक्षा की फीस फिर से जमा करानी पड़ सकती है। परीक्षा की फीस पहली श्रेणी के लिए ₹200 रखी गई है, तथा दूसरी श्रेणी के लिए ₹350 फीस रखी गई हैं |

राजस्थान राज्य के आवेदक किस वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं

राजस्थान राज्य में उपस्थित है जो कोई भी व्यक्ति लाइसेंस बनवाना चाहता है तो वह Official Website के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं | इस वेबसाइट के माध्यम से learning license बनवाना बहुत ही आसान है आप जब इस वेबसाइट को ओपन करेंगे तो आपको खुद ही सब समझ आ जाएगा |