डिजिटल शिक्षा में क्रांति लाने के लिए Uttkarsh Classes ने चलाया शिक्षा रथ, उत्कर्ष जोधपुर द्वारा Digital Shiksha में क्रांति के लिए शिक्षा रथ शुरू किया गया, भारत में डिजिटल शिक्षा में नई शुरुआत की गई,

हम सभी जानते हैं कि कुछ वर्षों से भारत सरकार के द्वारा डिजिटलीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है l ऐसे में शिक्षा का डिजिटलीकरण करना भी काफी जरूरी हो चुका है l पहले आपने देखा ही होगा कि पढ़ाई करने के लिए स्कूल व इंस्टिट्यूट मुख्य भूमिका निभाते थे l

लेकिन पिछले कुछ वर्षों से Online Platform के माध्यम से शिक्षा देश के कोने कोने तक पहुंचाई जा रही है, जिससे उन छात्रों को भी लाभ मिल रहा है जो पैसों की तंगी व साधन की तंगी होने के कारण अपनी पढ़ाई को पूरी नहीं कर पाते थे lआजकल ऑनलाइन माध्यम से आप को बड़े से बड़े Institute के साथ कम पैसे में पढ़ने का मौका मिलता है l

Utkarsh Jodhpur Mobile App Download

हाल ही में ही डिजिटल शिक्षा में क्रांति लाने के लिए राजस्थान व भारत के प्रसिद्ध कोचिंग संस्था उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर ने पहल की है l चलिए आपको बताते हैं कि Uttkarsh Classes जोधपुर के द्वारा किस प्रकार से डिजिटल शिक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं और उनका भविष्य में क्या लाभ आपको मिल सकता है l

Handwritten Notes के लिए फॉर्म भरे

भारत में डिजिटल शिक्षा के लिए शुरू की गई पहल

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्कर्ष क्लासेज जोधपुर की ओर से डिजिटल शिक्षा के लिए की जागरूकता को बढ़ाने के लिए एक मुहिम शुरू की गई है l ऐसा भारत में पहली बार हुआ है कि किसी इंस्टिट्यूट के द्वारा डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए गए हैं l

जानकारी के मुताबिक उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर का शिक्षा रथ बालेसर, पोकरण, देचू, रामदेवरा से होते हुए बुधवार 13 अप्रैल 2022 को बाड़मेर पहुंचा l बाड़मेर के भगवान महावीर टाउन हॉल में वीरवार की शाम 5:00 बजे आसपास के जिले के विधार्थी और स्थान विद्यार्थी के लिए एक मोटिवेशनल सेमिनार का भी आयोजन रखा गया l

निर्मल आत्मनिर्भर त्रृण योजना

इस सेमिनार में उत्कर्ष क्लासेज के फाउंडर एंड सीईओ डॉ निर्मल गहलोत समेत सह संस्थापक तरुण गहलोत, करंट अफेयर स्पेशल विशेषज्ञ कुमार गौरव और रिजनिंग विषय के एक्सपर्ट अक्षय गोंड भी पहुंचे थे l सभी स्टाफ मेंबर ने मिलकर विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया और उन्हें भविष्य के लिए मार्गदर्शन भी दिया l

डिजिटल शिक्षा के महत्व व आवश्यकता और समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दे पर आधारित था सेमिनार

डिजिटल शिक्षा में क्रांति लाने के लिए उत्कर्ष क्लासेस जोधपुर के सीईओ समेत सभी टीचर्स ने विद्यार्थियों का काफी अच्छा मार्गदर्शन किया l इस मुद्दे पर भी बात की गई कि डिजिटल शिक्षा हमारे लिए जरूरी क्यों है lआज के समय में बहुत लोग ऐसे हैं, जो कोचिंग लेने के लिए नहीं जा पाते हैं और ऑफलाइन कोचिंग में फीस भी बहुत ज्यादा होती है l

जयपुर में बनेगा कोचिंग हब-

YouTube पर देखें

इसीलिए यदि विद्यार्थी ऑनलाइन माध्यम से जुड़ते हैं, तो इसे डिजिटल शिक्षा को भी बढ़ावा मिलेगा और विधार्थी घर बैठे ही अच्छी तैयारी कर सकते हैं lइसी के साथ-साथ डिजिटल शिक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण बिंदु जैसे की विश्वसनीयता, सीमा आदि पर भी बात की गई l इस सेमिनार में सभी विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l