नंबर 7 के लिए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स में हुई भिड़ंत, आईपीएल 2022 में नंबर सात के लिए कोलकाता और दिल्ली में जबरदस्त टक्कर का मुकाबला हुआ, आईपीएल 2022 में पॉइंट को लेकर काफी फेरबदल हुआ |
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में आज शाम 7.30 बजे ipl point table में नंबर सात के लिए दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने सामने होंगी। ipl point table में दिल्ली फिलहाल नंबर सात पर काबिज है।
Computer Teacher Notes PDF
कोहली का बल्ला नहीं चल रहा, लेकिन ठुकमे जमकर लगाए
तो वहीं दूसरी ओर उसके ठीक नीचे आठेवें नंबर पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी जगह बनाई हुई है। आईपीएल में आज होने वाला ये 41 मैच है।
दिल्ली कैपिटल्स की position
दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग में अभी तक कुल 7 मैच खेले हैं। इन सात मैचों में से दिल्ली कैपिटल्स ने 3 में जीत और 4 में हार हासिल की है। टीम के पास फिलहाल +0.715 नेट रन रेट के साथ 6 अंक है।

दिल्ली कैपिटल्स ने अपने आखिरी पांच मैचों में कभी जीत तो कभी हार देखी है। अपने अंतिम मैच में दिल्ली कैपिटल्स को हार का सामना करना पड़ा था। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स टीम के ऊपर कोरोना का साया भी लगातार मंडरा रहा है और उसके कुछ सदस्य इस समय कोरोना से जूझ भी रहे हैं। बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स को अपने आखिरी मुकाबले में हाई स्कोर मैच में राजस्थान रॉयल्स के हाथों रोमांचक हार मिली थी।
UP Police Constable Notes PDF
Static GK PDF
कोलकाता नाइट राइडर्स का हाल
कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत इस इंडियन प्रीमियर लीग में कुछ अच्छी नहीं है। टीम ने अभी तक अपनी क्षमता अनुसार प्रदर्शन नहीं किया है। टीम के फैंन्स भी कोलकाता की इस निराशाजनक प्रदर्शन से खुश नहीं है। इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 मैच खेले हैं।
IPL प्ले ऑफ और फाइनल मैच का Schedule जारी हुआ
अभी तक खेले गए इन सभी आठ मैचों में से कोलकाता नाइट राइडर्स ने सिर्फ 3 में जीत दर्ज कि है। टीम का नेट रन रेट भी सिर्फ + 0.080 ही है। ipl point table में कोलकाता नाइट राइडर्स के 6 अंक है। टीम ने अपने 5 मैच गंवाए हैं।
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए परेशानी की बात ये है कि वो लगातार अपने मैच हार रही है। टीम को पिछले 4 मैचों में लगातार हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत टीम के लिए बूस्टर का काम करेगी। आपको बतां दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।
आईपीएल win probability
आईपीएल win probability में दोनों टीमों के लिए 50-50 % चांस हैं। ऐसे में देखना होगा की कौन सी टीम जीतकर अपने अभियान को आगे बढ़ाती है और ipl प्ले ऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखने में कामयाब होती है। आज का मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाना है।
IPL के बीच पठान और मिश्रा के बीच छिड़ा घमासान
इस सीजन दोनों के बीच यह दूसरा मुकाबला है। इससे पहले दोनों के बीच 10 अप्रैल को भिड़ंत हुई थी। तब दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन से जीत हासिल की थी। लेकिन आज का मैच कौन सी टीम जीतेगी इस पर आपकी क्या राय है?
आज के मैच के लिए संभावित टीमें
दिल्ली कैपिटल्स की संभावित टीम- पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान), ललित यादव, रोवमैन पॉवेल, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, सरफराज खान, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और खलील अहमद।
कोलकाता नाइड राइडर्स की संभावित टीम- वेंकटेश अय्यर, सैम बिलिंग्स, एरोन फिंच, श्रेयस अय्यर, नितीश राणा, रिंकू सिंह, शेल्डन जैक्सन, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, शिवम मावी, उमेश यादव, टिम साउथी, पैट कमिंस और वरुण चक्रवर्ती।
