दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी ने चुराए 3 आम कैमरे में कैद हुए, आईपीएल 2022 में हर दिन नए कारनामे हो रहे है, Delhi Capitals के पृथ्वी शॉ का आम चुराने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पृथ्वी शॉ को आम खाने का बहुत शोक है

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2022 पर अब गर्मी का सितम देखने का मिलने लगा है। लेकिन गर्मी के सीजन में आम किसे पसंद नहीं होते। ऐसा ही कुछ मजेदार वाक्या हुआ है इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में। जहां दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मैदान में रखे खिलाड़ियों के लिए आम चुराते हुए नजर आए। लेकिन ये चोरी कोई अपराधिक चोरी नहीं थी बल्की मौज मस्ती में की गई चोरी थी।

ये खिलाड़ी LSG के लिए दो कौड़ी का भी साबित नहीं हुआ

आम के दीवाने पृथ्वी

दिल्ली कैपिटल्स (DC) के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के आम चोरी करने के बाद उसे खाने का वीडियो सोशल मीडिया पर असल ही मिठास लोगों को दे रही है। आपको बता दें कि DC ने पृथ्वी शॉ के दो वीडियो अपलोड किए हैं। इन वीडियो में पृथ्वी IPL मैच की प्रैक्टिस के बीच समय निकाल कर आम की पेटी में रखे आम चुराकर खाते हुए नजर आ रहे हैं।

Delhi Capitals player stole 3 mangoes caught on camera

एक साथ चुराए तीन आम

पृथ्वी शॉ पहले वीडियो में तीन आम पेटी में से उठाकर अपनी जेब में रखते हुए नजर आए। वो एक बाद एक लगातार तीन आम उठाकर अपनी जेब में रखते हुए नजर आए। जब किसी ने उन्हें टोका तो पृथ्वी शॉ ने उसे अनसुना कर दिया और सारे आम उठा कर मुस्कुरा कर चल दिए।

IPL 2022 पर पड़ी CID की नजर

आम पर टूट पड़े पृथ्वी

तो वहीं दूसरे वीडियो में पृथ्वी ये कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उन्हें आम को काटकर खाना नहीं आता। इस बात उनके साथी खिलाड़ी उनसे पूछते हैं कि क्या उन्होंने कभी आम नहीं खाए? इस सवाल का जवाब देते हुए पृथ्वी कुछ कह नहीं पाते और बस मुस्कुराते हुए आम को सूंघते हैं और पूछते हैं कि इसका क्या करना है? इसके बाद ऑलराउंडर ललित यादव उन्हें आम चूसकर दिखाते हैं। इसके बाद पृथ्वी आम पर टूट पड़ते हैं।

ले…तू भी खा

वीडियो में पृथ्वी आम खाने के बाद उसकी गुठली को भी बाहर निकालकर उसे बड़े मजे से चूसते हुए नजर आ रहे है। पृथ्वी के आमरस दृश्य को देखकर उनके साथी खिलाड़ी उनसे कहता हैं कि ऐसे हाथ-मुंह गंदा करके आम नहीं खाना चाहिए। अब तक आम के रस में डूब चुके पृथ्वी साथी खिलाड़ी के हाथ में गुठली पकड़ाकर कहते हैं- ‘तू भी खा।’ यह देखकर सब लोग मुस्कुराने लगते हैं।

IPL मिस्ट्री गर्ल की फोटो देख लड़के ने कैमरामैन को कहा LOVE YOU

अभी तक बनाए 160 रन

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में दिल्ली कैपिटल्स का ये खिलाड़ी लगातार 2 पारियों में गुजरात और लखनऊ के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का जोहर दिखाने वाले पृथ्वी ipl2022 के इस सीजन में 40 की औसत के साथ-साथ 170 के स्ट्राइक रेट से 160 रन बना चुके हैं। अगर दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग के इस टूर्नामेंट की प्लेऑफ दौड़ तक बने रहना है तो टीम के ओपन बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होगी।

आज होगा DC vs RCB

आपको बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग 2022 की ipl point table में 8वें नंबर पर है। दिल्ली कैपिटल्स ने अभी तक आईपीएल के इस सीजन में चार मैच खेले हैं। जिसमे से उसे पहले मैच में जीत हासिल हुई थी जबकि अगले दो मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था।

लेकिन दिल्ली ने अपने चौथे मैच में कमबैक करते हुए फिर से जीत हासिल की थी। दिल्ली कैपिटल्स का अगला मुकाबला आज शाम 7.30 बजे रायल चैंलेजर्स बैंगलोर के साथ होगा। RCB ipl point table में छठें स्थान पर है। रायल चैंलेजर्स बैंगलोर की टीम ने अभी तक पांच में से तीन मैचों में जीत तो दो मैचों में हार का सामना किया है।