Daily GK Current Affairs 05 November 2022 In Hindi, Latest & Daily Current Affairs 05-11-2022, Candidates Can Check State & India Level Competition Exams GK Questions PDF
दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।
Latest & Daily Current Affairs 05 November 2022
1. DRDO ने इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया
• 02 नवंबर, 2022 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के तट पर एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से लार्ज किल एल्टीट्यूड ब्रैकेट के साथ फेज़- II बैलिस्टिक मिसाइल डिफेंस (BMD) इंटरसेप्टर एडी-1 मिसाइल का पहला सफल उड़ान परीक्षण किया। एडी-1 एक लंबी दूरी की इंटरसेप्टर मिसाइल है जिसे लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलों के साथ-साथ विमानों के लो एक्सो-एटमॉस्फेरिक और एंडो-एटमॉस्फेरिक इंटरसेप्शन दोनों के लिये डिज़ाइन किया गया है।
Govt Job Update & Exam Notes के लिए फॉर्म भरे
2. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली लक्ष्मी योजना 2.0’ का किया शुभारंभ
• 02 नवंबर, 2022 को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘लाडली लक्ष्मी योजना 2.0’ का शुभारंभ किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने महिला-बाल विकास द्वारा प्रकाशित लाडली लक्ष्मी योजना पुस्तिका का विमोचन किया। पुस्तिका में योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक की विकास यात्रा का विस्तार से उल्लेख है।

• वर्ष 2005 में उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद लाडली लक्ष्मी योजना तैयार करवाई। वर्ष 2007 से प्रारंभ की गई इस योजना में 43 लाख से अधिक लाडली लक्ष्मियाँ परिवार के सदस्यों के साथ जुड़ी हैं।
3. CVC 31 अक्टूबर से 6 नवंबर तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022 मना रही है
• केंद्रीय सतर्कता आयोग द्वारा 31 अक्टूबर से 6 नवंबर, 2022 तक ‘सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2022’ मनाया जा रहा है। इसकी विषयवस्तु “भ्रष्टाचार मुक्त भारत – विकसित भारत” है। 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर उनके सम्मान में यह जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
• इसका उद्देश्य भ्रष्टाचार के बढ़ते खतरे और उसके परिणामों की चिंता को विचार करने के उद्देश्य से सप्ताह मनाया जा रहा है। यह सप्ताह महत्वपूर्ण है क्योंकि सतर्कता और जागरूकता विकासशील देशों की बढ़ती आवश्यकता है जो सामाजिक उन्नयन और परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।
4. Permacrisis को कोलिन्स डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर 2022 चुना गया
• Permacrisis शब्द को कोलिन्स डिक्शनरी का वर्ड ऑफ द ईयर 2022 चुना गया है। शब्द का अर्थ अस्थिरता और असुरक्षा की विस्तारित अवधि है। Permacrisis एक ऐसा शब्द है जो निरंतर उथल-पुथल के युग में जीने का वर्णन करता है। कोलिन्स संज्ञा को ‘अस्थिरता और असुरक्षा की विस्तारित अवधि’ के रूप में परिभाषित करता है। द गार्जियन के अनुसार, कोलिन्स ने पर्माक्रिसिस को वर्ष के शब्द के रूप में चुना क्योंकि यह ‘काफी संक्षेप में बताता है कि इतने सारे लोगों के लिए 2022 वास्तव में कितना भयानक रहा है’।
5. मेघालय के मुख्यमंत्री ने ‘नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम’ किया शुरू
• 02 नवंबर, 2022 को मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा द्वारा ‘नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम’ शुरू किया गया है। नागरिक जुड़ाव और संचार कार्यक्रम का उद्देश्य सभी योजनाओं की जमीनी स्तर पर पैठ बनाना है ताकि सभी पहलुओं में शासन में सुधार हो सके।
6. शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2020-21 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के प्रदर्शन श्रेणी सूचकांक पर रिपोर्ट जारी की
• 03 नवंबर, 2022 को शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने वर्ष 2020-21 के लिए राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रदर्शन ग्रेडिंग इंडेक्स (PGI) जारी किया है। पीजीआई संरचना के लिए 70 संकेतकों में 1000 अंक शामिल किये गये हैं, जिन्हें 2 श्रेणियों में बांटा गया है, परिणाम और शासन प्रबंधन (जीएम)। इन श्रेणियों को आगे 5 उप-श्रेणियों में विभाजित किया गया है; सीखने के परिणाम (एलओ), पहुँच (ए), अवसंरचना और सुविधाएं (आईएफ), समानता (ई) और शासन प्रक्रिया (जीपी)।
7. गुजरात में बन रहा विश्व का सबसे बड़ा पांडुलिपि ग्रंथालय
• गुजरात में शंखेश्वर के श्रुतितीर्थ प्राच्य विद्यापीठ में मानविकी, व्याकरण, विज्ञान, धर्म, संस्कृति, अध्यात्म आदि विषयों से जुड़ी प्राचीन पांडुलिपियों के संकलन और संरक्षण का कार्य किया जा रहा है जिसमें सौ करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत आने का अनुमान है। यह दुनिया का सबसे बड़ा पांडुलिपि ग्रंथालय होगा।
8. देश में पहली बार CRPF ने IG पद पर की महिला अधिकारी की नियुक्ति
• केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने दो महिला अधिकारियों को आईजी (महानिरीक्षक) पद पर नियुक्त किया है। डीआईजी से आईजी में प्रोन्नत हुईं आईपीएस अधिकारी सीमा ढूंडिया को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के बिहार सेक्टर का नया आईजी बनाया गया है। वहीं एनी अब्राहम को रैपिड एक्शन फोर्स (रैफ) का आईजी बनाया गया है।
9. निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की
• 03 नवंबर, 2022 को निर्वाचन आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 की तारीखों की घोषणा की है। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि राज्य में दो चरणों 01 दिसंबर और 05 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। पहले चरण में 89 सीटों और दूसरे चरण में 93 सीटों पर मतदान होगा। पांच नवम्बर को पहले चरण की और 10 नवम्बर को दूसरे चरण की अधिसूचना जारी की जाएगी। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव की मतगणना के साथ ही 8 दिसंबर को कराई जाएगी।
10. दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच शुरू हुआ ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ अभ्यास
• 31 अक्टूबर से 04 नवंबर, 2022 तक दक्षिण कोरिया और संयुक्त राज्य अमेरिका पांच दिवसीय ‘विजिलेंट स्टॉर्म’ अभ्यास आयोजित किया जा रहा है। इस अभ्यास में अमेरिकी F-35B स्टील्थ फाइटर जेट सहित 240 से अधिक विमान भाग ले रहे हैं।
