Daily Current Affairs 30 March 2022 In Hindi, Today 30-03-2022 Latest & Daily Current Affairs Questions, Check All Competition Exams Most Questions
इस पोस्ट में 30 मार्च 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे-UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।
Download February Month समसामयिकी PDF
हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
Daily Current Affairs 30 March 2022:-
1. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जल शक्ति अभियान कैच दे रेन 2022 अभियान का किया शुभारंभ।
29 मार्च 2022 को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने नई दिल्ली में विज्ञान भवन में तीसरे राष्ट्रीय जल पुरस्कार के विजेताओं को सम्मानित किया है।
इस कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति जल शक्ति अभियान कैच दे रेन यानी वर्षा जल का संरक्षण अभियान 2022 का भी शुभारंभ किया है। कैच दे रैन अभियान इस वर्ष 30 नवंबर 2022 तक लागू रहेगा।
2. रेलवे ने ओबैदुल्ला खान हॉकी कप टूर्नामेंट जीता।
27 मार्च 2022 को भारतीय रेलवे की पुरुष हॉकी टीम ने प्रतिष्ठित अब्दुल्लाह खान हेरिटेज हॉकी कप टूर्नामेंट जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड की टीम ने आर्मी इलेवन को दो गोल से पराजित किया है।
इसका आयोजन 21 मार्च 2022 से 27 मार्च 2022 तक भोपाल में किया गया था। यह प्रतिष्ठित हॉकी टूर्नामेंट भोपाल के मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेला गया।
3. DRDO ने कॉनर शॉट वेपन सिस्टम किया विकसित।
हाल ही में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने कॉर्नर शॉट वेपन सिस्टम विकसित किया है। वर्तमान में यह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस में शामिल करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में है।
4. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने तेजस कौशल प्रशिक्षण परियोजना का किया शुभारंभ।
27 मार्च 2022 को केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दुबई एक्सपो के दौरान विदेश में रह रहे भारतीयों को पशिक्षित करने के लिए कौशल भारत अंतरराष्ट्रीय परियोजना तेजस का शुभारंभ किया है।
इस परियोजना का उद्देश्य भारतीयों को कुशल बनाना, प्रमाण पत्र प्रदान करना और विदेश में रोजगार देना है।
5. लिविंग रूट ब्रिज यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों की संभावित सूची में हुआ शामिल।
मार्च 2022 में मेघालय में लोगों और प्रकृति के बीच सामाजिक सांस्कृतिक, सामाजिक एवं वानस्पतिक संबंधों को उजागर करते 70 से अधिक गांवों में पाए जाने वाली लिविंग रूट ब्रिज को यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थलों के संभावित सूची में शामिल किया गया है।
6. मीराबाई चानू ने जीता बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर 2021 अवॉर्ड।
28 मार्च 2022 को टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतकर इतिहास बनाने वाली भारतीय वेटलिफ्टर साईखोम मीराबाई चानू को बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमन ऑफ द ईयर 2021 के तीसरे संस्करण का विजेता घोषित किया गया है।
7. 25 मार्च को दासता पंडितों के स्मरण हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया गया।
क्रूर दासता प्रणाली से पंड़ित और मारे गए लोगों की याद में प्रतिवर्ष 25 मार्च को दासता पंडित के स्मरण हेतु अंतर्राष्ट्रीय दिवस का आयोजन किया जाता है।
दासता पंडितों के स्मरण हेतु अंतरराष्ट्रीय दिवस 2022 की थीम साहस की कहानीया दासता का प्रतिरोध और जातिवाद के खिलाफ एकता है। इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य गुलामी एवं नस्सलवाद की भयावहता के विषय में जागरूकता बढ़ाना है।
8. पश्चिम बंगाल के मतुआ धर्म मेला 2022 का किया जा रहा है आयोजन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विश्व बंगाल के श्रीधाम ठाकुरनगर मैं मतुआ समुदाय की प्रख्यात हस्ति श्री श्री हरिचंद ठाकुर की 200 11वीं जयंती पर आयोजित मतुआ धर्म महा मेला को 19 मार्च 2022 को वीडियो कांफ्रेंस के जरिये संबोधित किया है।
9. केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को मिला सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा का पुरस्कार।
हाल ही में केम्पेगौडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बेंगलुरु ने अपने ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण स्मार्ट नवाचारों और अत्याधुनिक तकनीक को अपनाने के लिए विंग्स इंडिया अवॉर्ड्स 2022 मैं दो प्रमुख पुरस्कार जीते हैं।
10. ऑस्ट्रेलिया ने डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की।
हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने अंतरिक्ष में रूस और चीन के बढ़ते प्रभाव का मुकाबला करने के लिए एक नई डिफेंस स्पेस कमांड एजेंसी की स्थापना की घोषणा की है। यह सरकार उद्योग सहयोगियों और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के अंतरिक्ष विशिष्ट प्राथमिकताओं को विकसित करने व उनकी वकालत करने में आस्ट्रेलिया की मदद करेगा।
Daily Current Affairs 30 March 2022
उम्मीद है दोस्तों आज का करंट अफेयर आपको पसंद आया होगा इसकी आप पीडीएफ फ्री डाउनलोड कर सकते हो आपको हर रोज ऐसे ही करंट अफेयर आप तक पहुंचाते रहेंगे तो हमेशा हमारे साथ जुड़े रहे आप आपका धन्यवाद।
