Daily Current Affairs 20 April 2022 In Hindi, Today 20-04-2022 Latest & Daily Current Affairs, Check Competition Exams GK Questions, Download State & India Level Exam Questions
इस पोस्ट में 20 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।
हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
Latest & Daily Current Affairs 20 April 2022 :-
1. 19 अप्रैल को मनाया गया विश्व यकृत दिवस
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
• दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 19 अप्रैल को विश्व यकृत दिवस का आयोजन किया जाता है। लीवर के मैं तो और उससे संबंधित रोगों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए इसका आयोजन किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में यकृत की बीमारी और मृत्यु का दसवां सबसे आम कारण है।
2. NSA अजीत डोभाल ने राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया अभ्यास का किया उद्घाटन
• 18 से 29 अप्रैल 2022 तक 10 दिनों की अवधि तक राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय द्वारा राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा घटना प्रतिक्रिया अभ्यास (National Cyber Security Insert Response Exercise) का आयोजन किया जा रहा है।
3. हरियाणा ने 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2022 जीती
• 17 अप्रैल 2022 को हरियाणा ने 12वीं सीनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप 2022 के फाइनल में नियमित समय में मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद तमिलनाडु को शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब जीता है।
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जामनगर में WHO ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडीशनल मेडिसिन का किया उद्घाटन
• 19 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के जामनगर में डब्ल्यूएचओ ग्लोबल सेंटर फॉर ट्रेडीशनल मेडिसिन (Global Center For Traditional Medicine) का उद्घाटन किया है। 9 मार्च 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस सेंटर की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है।
5. बेंगलुरु के धर्मराज स्वामी मंदिर में आयोजित किया गया सदियों पुराना वार्षिक करगा उत्सव
• अप्रैल 2022 में सदियों पुराना वार्षिक करगा मंदिर उत्सव बेंगलुरु में धर्मराज स्वामी मंदिर में आयोजित किया गया है।
• करगा उत्सव 300 से भी अधिक वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। यह कर्नाटक राज्य में मनाया जाने वाला सबसे पुराना त्यौहार में से एक है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने में मनाया जाता है।
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 29 अप्रैल को बेंगलुरु में पहला सेमीकॉन इंडिया 2022 सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
• 29 अप्रैल 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में पहली सेमीकॉन इंडिया 2022 कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन करेंगे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 29 अप्रैल से 1 मई 2022 के बीच इस कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा।
7. परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष कमलेश नीलकंठ व्यास को मिला इस साल का सेवा विस्तार
• हाल ही में कैबिनेट की नियुक्त समिति ने परमाणु ऊर्जा आयोग के अध्यक्ष कमलेश नीलकंठ व्यास को 3 मई 2022 से 1 वर्ष की अवधि के लिए सेवा के विस्तार को मंजूरी दी है।
8. यूनेस्को ने घोषित किए 8 नए ग्लोबल जिओपार्क्स
• हाल ही में यूनेस्को को के एग्जीक्यूटिव बोर्ड ने 8 नए यूनेस्को ग्लोबल जिओ पार्क की घोषणा की है। इसके साथ ही अब कुल 40 देशों में 177 ग्लोबल जिओ पार्क हो गए हैं। पहले 44 देश की ही यूनेस्को ग्लोबल जिओ पार्क नेटवर्क में शामिल थे।
9. भारतीय फिनलैंड क्वांटम कंप्यूटिंग पर वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करेंगे
• भारत और फिनलैंड क्वांटम कंप्यूटिंग पर एक वर्चुअल नेटवर्क सेंटर स्थापित करेंगे। इसके जरिए दोनों देशों की जरूरतों को पूरा करने हेतु निम्न अनुसंधान और विकास परियोजनाओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा।
10. इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड्स प्रतियोगिता 2020 में उत्तर प्रदेश को मिला सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार
Daily Current Affairs 20 April 2022 PDF
• 18 अप्रैल 2022 को गुजरात के सूरत शहर में तीन दिवसीय स्मार्ट सिटी, स्मार्ट शहरीकरण सम्मेलन का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन सूरत स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन डेवलपमेंट लिमिटेड के साथ मिलकर भारत सरकार के आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय कर रहा है।
