Daily Current Affairs 17 June 2022 In Hindi, Today 17-06-2022 Latest & Daily Current Affairs, Check All Competition Exam GK Questions PDF

दैनिक समसामयिकी (Current Affairs) के मुद्दों की महत्त्वपूर्ण जानकारी आज के इस लेख द्वारा उपलब्ध कराई गई है, जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में उपयोगी है और हम रोज आपको ऐसे ही gk today current affairs in hindi मैं रोज provide करवाएंगे, और आप Current Affairs In Hindi PDF प्राप्त कर सकतें हो।

Today 17 June 2022 Daily Current Affairs

1. 15 जून को मनाया गया ग्लोबल विंड डे

• प्रतिवर्ष 15 जून को वैश्विक पवन दिवस या ग्लोबल विंड डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य पवन ऊर्जा के महत्त्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। 

• 2022 के लिए इस दिवस का विषय Celebration and Appreciation of Wind Energy and its Benefits है। इस दिन दुनिया भर के निगमों और समुदायों द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

2. पहली निजी भारत गौरव रेलगाड़ी कोयम्बटूर-उत्तर से साईं नगर शिरडी के लिए हुई शुरू

• 14 जून, 2022 को भारत गौरव योजना के तहत भारत की पहली निजी ट्रेन कोयम्बटूर उत्तर (तमिलनाडु) से साईं नगर शिरडी (महाराष्ट्र) के लिए शुरू हुई है। दक्षिण रेल सेलम के मण्डल प्रबंधक गौतम श्रीनिवास ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। 

• यह रेलगाड़ी प्राइवेट सेवा प्रदाता द्वारा संचालित की जा रही है। इस रेलगाड़ी की पहली यात्रा में 1100 यात्रियों ने कोयम्बटूर से शिरडी की यात्रा की।

3. भारत ने ओडिशा तट से किया पृथ्वी-2 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

• 15 जून, 2022 को भारत ने ओडिशा के चांदीपुर में सतह से सतह पर मार करने में सक्षम कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल पृथ्वी- II का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। 

पृथ्वी-II 

मिसाइल पृथ्वी-II :-

• एक स्वदेश में विकसित सतह से सतह पर मार करने वाली शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल (SRBM) है, जिसकी रेंज लगभग 250-350 किमी. है और यह एक टन पेलोड ले जा सकती है। पृथ्वी-II वर्ग एक एकल-चरण तरल-ईंधन वाली मिसाइल है, जिसमें 500-1000 किग्रा. की वारहेड माउंटिंग क्षमता है।

4. भारत, इजरायल, यूएई और अमेरिका ने बनाया नया I2U2 ग्रुप

• अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के दुनियाभर में अमेरिकी गठबंधनों को फिर से सक्रिय एवं पुनर्जीवित करने के प्रयासों के तहत भारत, इज़राइल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका का नया समूह ‘आई2यू2′ (I2U2) बनाया है। ‘आई2यू2′ अगले महीने अपना पहला ऑनलाइन शिखर सम्मेलन ‘आई2यू2′ आयोजित करेगा। आई2यू2 से तात्पर्य ‘इंडिया, इज़राइल, यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका और यूएई’ है।

5. विश्व प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक 2022 में भारत रहा 37वाँ स्थान पर

• 15 जून, 2022 को जारी विश्व प्रतिस्पर्द्धात्मकता सूचकांक 2022 (World Competitiveness Index) में भारत ने 37वाँ स्थान हासिल किया है। भारत पिछले साल यानी 2021 में 43वाँ स्थान पर था। यह सूचकांक 63 अर्थव्यवस्थाओं को रैंक प्रदान करता है। मजे कि बात यह है कि पाकिस्तान को इसमें शामिल ही नहीं किया।

6. भारत की स्टील स्लैग से निर्मित पहली सड़क का सूरत में किया गया उद्घाटन

• 15 जून, 2022 को केंद्रीय इस्पात मंत्री रामचंद्र प्रसाद सिंह ने गुजरात के सूरत में शहर के साथ पत्तन को जोड़ने के लिए इस्पात स्लैग (धातु की तलछट या मैल) के उपयोग से निर्मित पहली 06 लेन वाली राजमार्ग सड़क का उद्घाटन किया है। इस अवसर पर मंत्री ने सभी अपशिष्ट को संपत्ति में परिवर्तित करके सर्कुलर (चक्रीय) अर्थव्यवस्था और संसाधन दक्षता को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया।

7. तीन दिन का अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता उत्सव ‘उन्मेष’ शिमला में हुआ शुरू

• हिमाचल प्रदेश में तीन दिन का अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता उत्सव ‘उन्मेष’ 16 जून, 2022 से शिमला के ऐतिहासिक गेइटी थियेटर में शुरू हो गया है जिसका उदघाटन केन्द्रीय संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किया। यह उत्सव पहली बार आयोजित किया जा रहा है और ऐसे और उत्सव देश के विभिन्न हिस्सों में किए जायेंगे।

8. भारतीय मूल की आरती प्रभाकर को अमेरिका के राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार के रूप में किया जाएगा नियुक्त

• भारतीय मूल की भौतिक विज्ञानी आरती प्रभाकर को इस सप्ताह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अपने वैज्ञानिक सलाहकार के रूप में नामित करने जा रहे हैं। आरती प्रभाकर को व्हाइट हाउस ऑफिस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी (OSTP) के निदेशक के रूप में नामित किया जाएगा। आरती प्रभाकर एरिक लैंडर का स्थान लेंगी। लैंडर ने 7 फरवरी, 2022 को राष्ट्रपति के विज्ञान सलाहकार के रूप में इस्तीफा दे दिया था।

9. कैबिनेट ने 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी को दी मंजूरी

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने जुलाई में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी करने के दूरसंचार विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। 20 साल की वैधता अवधि के साथ कुल 72 गीगाहर्ट्ज़ (72,097.85 मेगाहर्ट्ज) स्पेक्ट्रम की नीलामी 26 जुलाई, 2022 को होगी। दूरसंचार विभाग (DOT) ने नीलामी में संभावित बोलीदाताओं के लिए आवेदन आमंत्रित करते हुए एक नोटिस जारी किया है।

Daily Current Affairs 17 June 2022 PDF

10. मलेशियाई सरकार ने अनिवार्य मौत की सजा को किया खत्म

• मलेशिया अपनी आपराधिक न्याय प्रणाली (Criminal Justice System) में बड़े सुधार करने की ओर कदम उठाती दिख रही है। मलेशियाई सरकार ने हाल ही में अनिवार्य मौत की सजा (Mandatory Death Penalty) को खत्म करने और अदालत के विवेक पर इसे दूसरी सजा के साथ बदलने पर सहमति व्यक्त की है।