Daily Current Affairs 7 April 2022 In Hindi, Today 07-04-2022 Latest & Daily Current Affairs for UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC Exams, Download Daily Current Affairs PDF
इस पोस्ट में 7 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।
हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट बनता है, वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा |
Daily Current Affairs 7 April 2022 :-
1. भारतीय जनता पार्टी का 42 वा स्थापना दिवस मनाया गया
Notes & Job Update के लिए फॉर्म भरे
• 6 अप्रैल 2022 को भारतीय जनता पार्टी का 42 वां स्थापना दिवस मनाया गया है। हाल ही में राज्यसभा में भाजपा के सदस्यों की संख्या 101 पहुंची है तो पिछले 3 दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 से अधिक पहुंची है। दशकों में भाजपा ने लोकसभा में 2 सीटों से 303 सीटों का लंबा सफर तय किया है।
2. भारत का कृषि निर्यात 50 बिलीयन डॉलर पहुंचा
• वर्ष 2021 22 के लिए कृषि उत्पादक का निर्यात 50 बिलियन डॉलर को पार कर दिया है। यह अब तक का सबसे अधिक कृषि उत्पाद निर्यात है। वाणिज्यिक जानकारी एवं सांख्यिकी महानिदेशालय द्वारा जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार 2021-22 के दौरान कृषि निर्यात 19.12 % बढ़कर 50.21 बिलीयन डॉलर हो गया है यह वृद्धि दर शानदार है और 2020-21 के 17.66 % यानी 41.87 बिलियन से अधिक है।
3. प्रभावी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए जागरुकता शुभकरण प्रकृति को किया गया लॉन्च
• 5 अप्रैल 2022 को केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने प्रभाव प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर जागरूकता हेतु शुभंकर प्रकृति और हरित पहल का शुभारंभ किया है।
• शुभंकर जनता के बीच छोटे बदलाव के बारे में अधिक जागरूकता बढ़ाएगा जेने बेहतर पर्यावरण के लिए हमारी जीवन शैली में स्थाई रूप से अपनाया जा सकता है। इससे पहले फरवरी में पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2022 की घोषणा की थी।
4. प्रदेश के सभी स्कूलों में नौवीं कक्षा से पढ़ाई जाएगी भागवत गीता
• हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूली शिक्षा में पाठ्यक्रम में भगवत गीता को जोड़ने की योजना बनाई है। राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने 3 अप्रैल 2022 को घोषणा की आगामी सत्र में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के सभी छात्रों को श्रीमद्भागवद् गीता एक सब्जेक्ट के रूप में पढ़ाया जाएगा। छात्रों को उनकी संस्कृति से परिचित कराने और उन्हें नैतिक शक्ति देने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।
5. फोर्ब्स ने साल 2022 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची जारी की है
• हाल ही में अमेरिकी पत्रिका फोर्ब्स ने फोर्ब्स बिलियंस 2022 जारी की है फोर्ब्स की इस लिस्ट में टेस्ला के प्रमुख एलन मस्क पहले स्थान पर है, जबकि जानीमानी इ कॉमर्स कंपनी अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे स्थान पर है।
6. सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार जल्द कर सकती है अग्निपथ प्रवेश स्कीम का ऐलान
• केंद्र सरकार सैनिकों की भर्ती का तौर तरीका बदलने का जा रही है। केंद्र सरकार सेना में भर्ती के लिए अग्निपथ प्रवेश योजना लाने वाली है। इसके जरिए सेवा में आए सैनिकों को अग्निवीर कहा जाएगा।
• योजना को अंतिम रूप दिया जा रहा है। युवाओं को इसके माध्यम से आरंभिक रूप से 3 साल के लिए सेना में सफाई के रूप में भर्ती किया जाएगा। इसके भारतीय सेना के मौजूद तो आयु वर्ग में भी बड़ा बदलाव आएगा। अग्निपथ कथित तौर पर भारतीय सेना के टूर ऑफ ड्यूटी प्रस्ताव का नया नाम है।
7. भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास हिमाचल प्रदेश में हुआ संपन्न
• अप्रैल 2022 को भारत और पाकिस्तान के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास का नवा संस्करण समाप्त हो गया है।
• यह संयुक्त अभ्यास विशेष बल प्रशासन स्कूल बकलोह मैं 25 मार्च 2022 को शुरू हुआ था। आपको बता दें कि भारत और किर्गिस्तान के बीच एक अन्य सैन्य अभ्यास खंजर आयोजित किया जाता है।
8. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की
• अप्रैल 2022 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय में शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के लिए श्रावस्ती जिले में स्कूल चलो अभियान की शुरुआत की है।
9. जयपुर में देश का सबसे ऊंचा ओपीडी मेडिकल टावर बनेगा
• 5 अप्रैल 2022 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में देश के सबसे ऊंचे ओपीडी मेडिकल टावर की नींव रखी गई है। सितंबर 2023 तक इस मेडिकल टावर में ओपीडी और आईपीडी शुरू हो जाएगी। इस मेडिकल टावर का निर्माण जयपुर विकास प्राधिकरण की ओर से कराया जा रहा है।
• इसकी सबसे ऊपरी दो मंजिल पर हेलीपैड बनाया जाएगा, जहां एयर एंबुलेंस के जरिए मरीजों को लाने और ले जाने की सुविधा होगी। बता दें कि यह सवाई मानसिंह अस्पताल अब प्रदेश का पहला हॉस्पिटल होगा जहां एंबुलेंस की सुविधा होगी और हेलीकॉप्टर सीधा छत पर लैंड कर सकता है।
10. रेस्पिरेटरी सिस्टम से संबंधित इंसान के शरीर में मिला नया अंग
• हाल ही में वैज्ञानिक ने इंसानों के शरीर में एक नए ब्रैंड न्यू अंग को खोजा है। असल में यह कौशिकाएं हैं लेकिन काम पूरे अंग की तरह करते हैं। यह इंसान इफेक्ट ओं के अंदर मौजूद पतली और बेहद नाजुक शाखाओं में पाई जाती है।
Daily Current Aaffairs 07 April 2022 PDF
उम्मीद है दोस्तों आज का करंट अफेयर आपको पसंद आया होगा इसकी आप पीडीएफ फ्री डाउनलोड कर सकते हो आपको हर रोज ऐसे ही करंट अफेयर आप तक पहुंचाते रहेंगे तो हमेशा हमारे साथ जुड़े रहे आप आपका धन्यवाद।
