Daily Current Affairs 6 April 2022 In Hindi, Today 06-04-2022 Latest Questions for UPSC, SSC, Bank, Railway & Police Exams, Download Daily Current Affairs
इस पोस्ट में 6 अप्रैल 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है।
हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।
Daily Current Affairs 6 April 2022:-
1. 5 अप्रैल को मनाया गया राष्ट्रीय समुद्री दिवस
•5 अप्रैल 2022 को 59 वा राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया गया है। 5 अप्रैल 1919 को मुंबई से लंदन की यात्रा करने वाले प्रथम भारतीय फ्लैग मचेंट पोत एसएस लॉयल्टी की पहली यात्रा की स्मृति में यह दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2022 के राष्ट्रीय समुद्री दिवस की थीम सस्टेनेबल शिपिंग बियोंड कोविड-19 रखी गई है।
2. वन्यजीवों को दुर्व्यवहार से बचाने के लिए कानूनी अधिकार देने वाला पहला देश बना इक्वाडोर
• वन्य जीव को दुर्व्यवहार से बचाने के लिए दक्षिण अमेरिकी देश इक्वाडोर वन्यजीवों को कानूनी अधिकार देने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है। यह फैसला देश के सर्वोच्च न्यायालय ने एक बंदर एस्ट्रेलिटा के मामले की सुनवाई के दौरान सुनाएं है।
3. हरियाणा सरकार ने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का फसल बीमा प्रोर्टल किया लॉन्च
• हाल ही में हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने 10 करोड़ रुपये के प्रारंभिक कोर्स के साथ मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना का फसल बीमा पोर्टल लॉन्च किया है। इसके तहत किसानों को प्रतिकूल मौसम और प्राकृतिक आपदाओं के कारण उनकी फसलों को हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी।
4. विनय मोहन क्वात्रा होंगे भारत के अगले विदेश सचिव
• 4 अप्रैल 2022 को केंद्र सरकार ने विनय मोहन क्वात्रा को भारत का अगला विदेश सचिव नियुक्त किया है। बता दें कि क्वात्रा नेपाल में भारत के राजदूत है। रे हर्षवर्धन श्रृंगला के स्थान पर विदेश सचिव का पद संभालेंगे। वही हर्षवर्धन श्रृंगला 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।
5. सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने 22 यूट्यूब चैनल को किया ब्लॉक
• 4 अप्रैल 2022 को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने आईटी नियमावली 2021 के तहत आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए 22 यूट्यूब आधारित समाचार चैनलों, 3 टि्वटर अकाउंट, एक फेसबुक अकाउंट और एक न्यूज़ वेबसाइट को ब्लॉक करने के आदेश जारी किए हैं।
6. धर्मेंद्र प्रधान ने बिरसा मुंडा जनजातीय नायक पुस्तक का किया विमोचन
• 5 अप्रैल 2022 को केंद्रीय शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रोफेसर आलोक चक्रवाल के लिखित पुस्तक बिरसा मुंडा जनजाति नायक का किया विमोचन।
7. उत्तराखंड ने हिम प्रहरी योजना को लागू करने के केंद्र से मांगा सहयोग
• 5 अप्रैल 2022 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय गृहमंत्री से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के जनपदों में हिम प्रहरी योजना लागू किये जाने में केंद्र से सहयोग का अनुरोध किया।
8. आरपीएफ ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत अवैध टिकटिंग करने वाले दलालों को किया गिरफ्तार
• हाल ही में रेलवे सुरक्षा बल ने ऑपरेशन उपलब्ध के तहत कथित कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ एक अखिल भारतीय अभियान चलाया है। इससे पहले फरवरी 2022 में आरपीएफ द्वारा ऑपरेशन आहट नाम से मानव तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी अभियान शुरू किया गया था।
9. सेबी ने प्रतिभूति बाजार में नवाचारों को बढ़ावा देंने के लिए शुरू किया मंथन आइडियाथॉन
• हाल ही में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की चेयरमैन माधवी पूरी बुच नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए मंथन आइडियाथॉन लॉन्च किया है।
• इसका उद्देश्य प्रतिभूति बाजार में वित्तीय प्रौद्योगिकी का प्रयोग कर हितधारकों के लिए महत्वपूर्ण अवसर पर प्रस्तुत करना है। मंथन का आयोजन 6 सप्ताह की अवधि के लिए किया जाएगा।
10. मियामी ओपन के सबसे युवा चैंपियन बने कार्लोस अलकराज
• 3 अप्रैल 2022 को स्पेन के चौधरी वीरता प्राप्त कार्लोस अलकराज ने नावें के कैस्पर रूड को फाइनल में हराकर मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2022 के पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता है।
• वह किताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। कार्लोस अलकराज ने खिताबी मुकाबले में रूड को 7-5, 6-4 से हराया।
Daily Current Aaffairs 06 April 2022 PDF
उम्मीद है दोस्तों आज का करंट अफेयर आपको पसंद आया होगा इसकी आप पीडीएफ फ्री डाउनलोड कर सकते हो आपको हर रोज ऐसे ही करंट अफेयर आप तक पहुंचाते रहेंगे तो हमेशा हमारे साथ जुड़े रहे आप आपका धन्यवाद।
