Daily Current Affairs 28 March 2022 In Hindi, Today 28-03-2022 Latest & Daily Current Affairs, Download All Competition Exams Questions PDF

इस पोस्ट में 28 मार्च 2022 डेली करंट अफेयर के महत्वपूर्ण तथ्य का संग्रह उपलब्ध करवाया गया है। जो सभी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- UPSC, SSC, Railway, Bank, RPSC एव अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी एवं महत्वपूर्ण है। हम कोशिश करते हैं कि जो भी दैनिक करंट बनता है वो आपके सामने रखें जो आपकी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण सिद्ध होगा।

Latest & Daily Current Affairs 28 March 2022 :-

1. 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस मनाया गया।

Download February Month समसामयिकी PDF

दुनिया भर में प्रत्येक वर्ष 27 मार्च को विश्व रंगमंच दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व रंगमंच दिवस की थीम Theatre and a culture of peace है।

28-03-2022 Daily Current Affairs

इस दिवस के आयोजन का मुख्य उद्देश्य दुनिया भर में थिएटर अथवा नाटक कला के महत्व के प्रति लोगों में जागरूकता पैदा करना है।

2. कर्नाटक के मंगलुरू में कंबाला का किया गया आयोजन।

26 और 27 मार्च 2022 को कर्नाटक में मंगलुरू कंबाला का पांचवां संस्करण बांगरा कुलूर में गोल्डफिंच सिटी के मैदान में आयोजित किया गया है। इस आयोजन में लगभग डेढ़ सौ जोड़ी सांड हिस्सा लिया।

3. उत्तर कोरिया ने मॉन्सटर मिसाइल का किया सफल परीक्षण।

हाल ही में उत्तर कोरिया ने हासोग-17 नामक एक अंतर महाद्वीपीय बैलिप्स्टिक मिसाइल का परीक्षण किया है। यह मिशन अब तक विकसित सबसे बड़ी आईसीबीएम है इस मिसाइल को मॉन्सटर नाम दिया गया है। यह मिसाइल संभावित रूप से अमेरिका में किसी भी स्थान पर परमाणु हथियार पहुंचा सकती है।

4. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने इंडिया टीबी रिपोर्ट 2022 की जारी

हाल ही में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ मनसुख मंडाविया ने इंडिया टीबी रिपोर्ट 2022 जारी की है। वर्ष 2021 में भारत में तपेदिक के मामलों में पिछले वर्ष की तुलना में 19% की वर्दी हुई है।

5. आई पी एल 2022 हुआ शुरू।

इंडियन प्रीमियर लीग का 15वाॅ सीजन 26 मार्च 2022 को शुरू हो गया है। पहला मैच मुंबई के वाॅनखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला गया जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा।

6. पश्चिमी नौसेना कमान ने अपतटीय सुरक्षा अभ्यास प्रस्थान किया आयोजित।

मार्च 2022 को पश्चिमी नौसेना कमान द्वारा मुंबई से दूर स्थित अपतटीय विकास क्षेत्र में एक अपतटीय सुरक्षा अभ्यास प्रस्थान आयोजित किया गया है।

इसका आयोजन हर 6 महीने पर किया जाता है यह अभ्यास अपतटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण घटक है।

7. इस साल 26 मार्च को अर्थ ऑवर डे का किया गया आयोजन।

26 मार्च 2022 को दुनिया भर में अर्थ ऑवर डे का आयोजन किया गया है। प्रतिवर्ष का आयोजन मार्च महीने के अंतिम शनिवार को किया जाता है। इस वर्ष अर्थ ऑवर डे की थीम Shape our future है।

8. आंध्र प्रदेश के राजामहेंद्रवरम मैं राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 का किया गया उद्घाटन।

26 मार्च 2022 को आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेगा फेस्टिवल राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव 2022 के 12वाॅं संस्करण का उद्घाटन आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन द्वारा राजामहेंद्रवरम आंध्र प्रदेश में किया गया।

9. टयूलिप फेस्टिवल के लिए एशिया के सबसे बड़े टयूलिप गार्डन को आम जनता के लिए खोला गया।

23 मार्च 2022 को आगामी टयूलिप फेस्टिवल के मद्देनजर केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित एशिया की सबसे बड़ी टयूलिप गार्डन को आम जनता और पर्यटको खोला गया है।

विश्व प्रसिद्ध डल झील के किनारे पर सब जबरवान पहाड़ियों की घाटी में स्थित गार्डन में ट्यूलिप के रंग बिरंगे फूलों का इंद्रधनुष लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

10. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का किया लोकार्पण।

27 मार्च 2022 को केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में हाउसिंग बोर्ड के नये कार्यालय और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का लोकार्पण किया।

Daily Current Affairs 28 March 2022 PDF

इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर सिर्फ यातायात नियमों के उल्लंघन का चालान ही नहीं काटेगा, बल्कि बिजली, पानी सीवरेज से लेकर हॉर्टिकल्चर सेगीगेशन सहीत 7 मूलभूत समस्याओं का समाधान भी किया जाएगा।

उम्मीद है दोस्तों आज का करंट अफेयर आपको पसंद आया होगा इसकी आप पीडीएफ फ्री डाउनलोड कर सकते हो आपको हर रोज ऐसे ही करंट अफेयर आप तक पहुंचाते रहेंगे तो हमेशा हमारे साथ जुड़े रहे आप आपका धन्यवाद।